*महागामा क्षेत्र में चौक चौराहें पर अलाव जलाने की मांग हो रही है तेज*
मिन्हाज आलम
गोड्डा/महागामा
गोड्डा प्रतिनिधि अजय कुमार मंडल:- बढ़ते ठंड में अलाव जलाने के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की गुहार। एकाएक तेजी से ठंड बढ़ जाने के कारण हनवारा क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।हवा के साथ साथ कनकनी भी बढ़ गई है।दिन में तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस रहता है,तो रात में तापमान गिरकर 8-10 डिग्री तक पहुंच जाती है। ठिठुरते हुए ठंड के चलते मुसाफ़िर,गरीब-गुरवे,तथा सवारी टेम्पू का इंतजार करने वाले मुसाफिर का बुरा हाल हो रहा है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग जुगाड़ लगाकर आग ताप कर ठंड के प्रकोप से बचने के फिराक में लगे रहते है।लोगों का कहना है कि सरकारी स्तर पर चौक - चौराहें पर अलाव की व्यवस्था नहीँ की गई है।अलाव की व्यवस्था नही होने से स्थानीय बाजार सहित चौक चौराहें पर राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरी करने वाले लोगों में देखा जा रहा है।ये मजदूर बार बार खरपतवार जलाकर ठंड से बचाव कर रहे है।दो दिन से ठण्ड इतना बढ़ गया है कि लोग इससे बचाव करने की तरह तरह हथकण्डे अपना रहे हैं।पर राहत नही मिल रही हैं।वही क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से अभिलं महागामा क्षेत्र के विभिन्न गाड़ी स्टैंड,चौक चौराहें सहित अन्य जगहों पर अलाव जलाने की माँग किया है।वहीँ इस सबन्ध में महागामा अंचलाधिकारी से संचार माध्यमों से जानकारी प्राप्त करना चाहे तो उनसे नही हो पाया।


0 comments: