बी.एन कॉलेज भागलपुर मे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया।बी.एन कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने सुबह
8.45 पर ध्वजारोहन किया।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मो इर्शाद अली ने अपने नेतृत्व मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कई स्वयंसेवको ने भाग लिया।सर्व धर्म सम्भाव को प्रदर्शित करते हुए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें अमृतांशु कुमार,मो आमीर अंसारी, अंकित राज ,अमन कुमार ,छोटू पासवान ने भाग लिया। रसायन शास्र के सहायक प्राचार्य एवम पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अम्बिका कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उदेश्य से स्वयंसेवको को परिचित कराया।अंग्रेजी विभाग के विभागध्यक्ष डॉ फिरोज आलम ने निष्काम सेवा भाव से कार्य करने की सिख स्वयंसेवको दी।अर्थशास्त्र विभाग के डॉ सरफराज रामानंद सागर ने स्वयंसेवको से मूल्यों एवम भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने की अपील की।प्राचार्य महोदय ने इस अवसर पर एन ,.एन वाटिका के निर्माण की घोषणा करते हुए सम्पूर्ण बी.एन कॉलेज परिवार को इस दिवस की बधाई दी।























