भाजपा महिला मोर्चा ने मिलेट्स कार्यक्रम का किया आयोजन, मोटा अनाज को दिया जायेगा बढ़ावा
मोटे अनाज के सेवन से व्यक्ति रहता है निरोगी व स्वस्थ:आरती यादव
भाजपा जिला महिला मोर्चा ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए गौशाला परिसर में मिलेट्स कार्यक्रम और टिफिन बैठक का आयोजन किया।
इसमें मोटे अनाज के महत्व पर चर्चा की और कहा कि मोटे अनाज सेहत के लिए बहुत अधिक लाभदायक हैं।
इसकी जानकारी जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।
महिला मोर्चा के बहनों ने मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजन जैसे बाजरे की रोटी, मोटे अनाज़ की खीर,मकाई रोटी, बाजरा रोटी, तीसी रोटी,जौ पकोड़ा,मकाई खीर, सत्तू कचौड़ी,चना रोटी, चना घुगणी, ओट्स खीर विभिन्न प्रकार के व्यंजन लेकर मोटे अनाज का उत्सव मनाया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की पीएम की मोटे अनाज को लोकप्रिय बनाने की अपील को सार्थक करने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। गरीबों की थाली का भोजन कहे जाने वाले ज्वार, बाजरा, रागी और सावा जैसे मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभ दायक है। कहा कि प्रधानमंत्री भोजन की थाली में इन अनाज को पुन: सम्मानजनक स्थान दिलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही साथ ही किसान भी खुशहाल होंगे।
जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की आज के फैशन के दौर में व्यक्ति शुद्ध भोजन छोड़कर विदेशी भोजन के पीछे दौड़ रहा है जिससे वह बीमारियों से ग्रसित हो रहा है। इसलिए मोटे अनाज को अपने भोजन में शामिल करें।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधांसु तिवारी,टुनटुन साह, हरिवंशमनी सिंह,दिलीप निराला, राजकिशोर गुप्ता, रोशन सिंह,योगेश पांडेय,प्राणिक वाजपेयी,लक्ष्मी कुशवाहा,संगीता शर्मा,प्रीति, पिंकी बागोरिया, अनुनंदा कुमारी, सुनीता गोस्वामी,प्रीति पांडे, रिंकू वर्मा आदि महिला कार्यकर्ता
उपस्थित रही।