thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


पथरगामा में नए पुलिस निरीक्षक मुकेश पांडेय ने पदभार ग्रहण किया*


गोड्डा:गोड्डा के पथरगामा में पथरगामा प्रभाग के नव पदस्थापित पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार पांडे ने पदभार ग्रहण किया।श्री पांडे इससे पहले गोड्डा नगर थाना के थाना प्रभारी के रूप में योगदान दे चुके हैं।पथरगामा प्रभाग के पूर्व पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह का तबादला मेहरमा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक में हुआ है श्री पांडे पदभार ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि व्यवस्था व शांति और सौहार्द बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी तथा पुलिस पब्लिक की मित्रता में और मजबूती और मिठास लाया जाएगा।ताकि लोग पुलिस को अपना सहयोग समझे और पुलिस का सहयोग करें|

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


मुलायम सिंह यादव का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ...

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव  का निधन हो गया है। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी लाइन से ऊपर उठकर विभिन्‍न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़कर काम करने वाले राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर छा गई। मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भावुक हो गए, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे।

55 साल से अधिक समय तक राजनीति में सक्रिय रहे मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था, उन्होंने राजनीति शास्त्र में एमए की पढ़ाई की थी। वह 1967 में पहली बार यूपी के जसवंत नगर से विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे और फिर उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, वह आठ बार विधायक निर्वाचित हुए तो वहीं सात बार निर्वाचित होकर लोकसभा सांसद बने। 1996 में उन्हें यूनाइटेड फ्रंट गठबंधन की सरकार में रक्षा मंत्री बनने का भी अवसर मिला।

*मुलायम सिंह यादव का सियासी सफर*

समाजवादी पार्टी के  मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संरक्षक है.

3 बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे.

देश के रक्षा मंत्री रह चुके है.

यूपी विधानसभा के 8 बार विधायक चुने गए.

7 बार लोकसभा के सांसद चुने गए.

1 बार विधान परिषद के सदस्य चुने गए.

1967 में पहली बार विधायक चुने गए.

1977 में पहली बार जनता पार्टी की सरकार में यूपी में मंत्री बने.

लोकदल, लोकदल (ब) और जनता दल, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे.

1982 में विधान परिषद के सदस्य बने.

1982 से 1985 तक विधान परिषद में नेता विपक्ष रहे.

1985 से 1987 तक यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष रहे

1989 में पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने, 1991 तक सीएम रहे.

4 अक्टूबर 1992 को अपनी नई पार्टी समाजवादी पार्टी बनाई.

समाजवादी पार्टी संस्थापक अध्यक्ष बने.

1993 से 1995 तक दूसरी बार यूपी के सीएम बने.

1996 में पहली बार सांसद चुने गए.

1996 से 1998 तक देश के रक्षा मंत्री रहे.

अगस्त 2003 से मई 2007 तक तीसरी बार यूपी के सीएम रहे.

14 मई 2007 से 15 मई 2009 तक विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे.

2004,  2009, 2014 और 2019 में मुलायम सिंह यादव लोकसभा के लिए भी चुने गए.

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


9 अक्टूबर 2022 दिन रविवार।


            

            भारत विकास परिषद भागलपुर शाखा की आज एक आवश्यक बैठक हुई।


 भागलपुर शाखा के द्वारा आगामी 16 अक्तूबर रविवार को स्कूली बच्चों के बीच आयोजित की जाएगी भारत को जानो प्रतियोगिता।


          जैसा की ज्ञात हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत विकास परिषद दक्षिण बिहार प्रांत के द्वारा राज्य स्तर पर भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।


जिसका मुख्य आयोजन 6 नवंबर को पटना में होगा। जिसमें भागलपुर से भी प्रतिभागी भाग लेंगे।

इसी संदर्भ में सत्यम शाखा भागलपुर के द्वारा भारत को जानो नामक यह प्रतियोगिता 16 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को होटल चिन्मय इन में दोपहर 11:00 से 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।


 जिसमें करीब ग्यारह स्कूल के बच्चों के द्वारा भाग लिया जाएगा।

 यह प्रतियोगिता जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के रूप में होगी।


 जूनियर वर्ग के लिए कक्षा 6 से 8 एवं सीनियर वर्ग के लिए कक्षा 9 एवं 10 तय किया गया है।


प्रवक्ता चाँद झुनझुनवाला ने कहा कि 

        भारत विकास परिषद के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर भारत को जानो नामक एक पुस्तिका प्रकाशित की गई है जिसमें भारत से संबंधित प्रश्न उत्तर वस्तुनिष्ठ के रूप में दिए गए हैं इसी किताब से बच्चे तैयारी कर प्रतियोगिता में भाग लेते हैं ।

                 16 अक्टूबर 2022 रविवार को आयोजित होने वाली भागलपुर में यह प्रतियोगिता इस वाले 11 स्कूल के बच्चों के बीच आयोजित की जाएगी।

      सभी स्कूलों को किताब एवं अन्य जानकारी दी जा चुकी है।


 प्रतियोगिता जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के रूप में होगी।

 जूनियर वर्ग से चयनित सर्वश्रेष्ठ स्कूल एवं सीनियर वर्ग से चयनित सर्वश्रेष्ठ स्कूल के दो-दो बच्चे पटना में 6 नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य आयोजन में भाग लेंगे।

चाँद झुनझुनवाला ने आगे कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी श्री नंदकुमार इंदु एवं भारत विकास परिषद दक्षिण बिहार के महामंत्री श्री निर्मल कुमार जैन मौजूद रहेंगे। सभी बच्चों को प्रमाण पत्र और विजई प्रतिभागी को प्रथम और द्वितीय का पुरस्कार दिया जाएगा।

जिसकी तैयारी के लिए एक विशेष बैठक आज आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष रतन संथालिया ने किया।

 बैठक में सचिव उज्जैन कुमार जैन कोषाध्यक्ष डॉ मनीष जालान  संयोजक ज्योतिपुंज मल्होत्रा सहसंयोजक रविंद्र गुप्ता और मनोज कुमार सिन्हा शामिल रहे।


 उपरोक्त जानकारी प्रवक्ताचाँद झुनझुनवाला ने दी है।।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


मुख्यमंत्री ने हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की और राज्य में अमन चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी


पटना, 09 अक्टूबर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज फुलवारीशरीफ खानकाह मुजीबिया में उर्स के मुबारक मौके पर हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य में अमन, चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी।


इस अवसर पर खानकाह-ए-मुजीबिया के प्रबंधक हजरत मौलाना मिनहाजउद्दीन कादरी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी


चादरपोशी से पहले मुख्यमंत्री ने खानकाह मुजीबिया के पीर सज्जादानशीं हजरत मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अयातुल्लाह कादरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया खानकाह - ए - मुजीबिया के प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक


चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया।


इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो0 इरशादुल्लाह, फुलवारीशरीफ नगर परिषद के अध्यक्ष मो0 आफताब आलम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 भागलपुर

भोलनाथ पुल संघर्ष समिति का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी, भागलपुर सुब्रत सेन से मिलकर इशाकचक की ओर पहुंच पथ बनाने हेतु ज्ञापन दिया! जिलाधिकारी ने शिष्टमंडल की बातों को गौर से सुना एवं भोलानाथ पुल पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर में इशाकचक की ओर पहुंच पथ की आवश्यकता पर सहमति जताई। उन्होंने पहुंच पथ के निर्माण के लिए आवेदन को सरकार तक पहुंचाने की बात कही साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब उनसे पूछा जाएगा, तब व्यक्तिगत तौर पर भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशीत करने की प्रयत्न करेंगे!

शिष्ट मंडल में रामप्रसाद यादव, नागेश्वर प्रसाद सिंह, रामप्रिय सिंह, नारायण मालाकार, प्रमोद सिंह, भाजपा नेता संतोष साह, धरंजय मिश्रा, प्यारे हिंद, इंदु भूषण झा मौजूद थे।

उक्त जानकारी भागलपुर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा ने दी।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


भागलपुर मीलाद-उन-नबी कब, क्यों मनाते है, क्यों इतना खास है ये पर्व? जानें इतिहास और महत्व*


इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, साल के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को मिलाद-उन-नबी मनाया जाता है। इस बार ये जश्न 9 अक्टूबर, आज रविवार को मनाया जा रहा है। 


अन्य धर्मों की तरह इस्लाम में भी कई व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। मिलाद-उन-नबी भी उनमें से एक है, इसे ईद मिलाद और बारावफात के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामी मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म भी हुआ था और मृत्यु भी। दोनों ही कारणों से ये दिन मुस्लिमों के लिए बहुत खास है।


*क्या है मिलाद-उन नबी और बारावफात का अर्थ?*


पैगम्बर हजरत मोहम्मद पूरी दुनिया में बसे मुसलमानों के लिए श्रद्धा का केंद्र हैं। उनके जन्म और मृत्यु का दिन एक ही होने से ये बहुत खास माना जाता है। मिलाद उन नबी इसीलिए कहा जाता है क्योंकि इस दिन नबी यानी अल्लाह के पैगंबर का जन्म हुआ था और बारा का अर्थ है बारह और वफात यानी इंतकाल। यानी इन दोनों ही नामों का संबंध पैगम्बर हजरत मोहम्मद से है। इस दिन जुलूस निकालकर मोहम्मद साहब की बातों को याद किया जाता है और उन पर अमल करने का अहद करते हैं।


आखिरी पैगंबर थे हजरत मुहम्मद


इस्लामी मान्यताओं के अनुसार, पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्म अरब के मक्का शहर में जन्म हुआ था। उनकी मां का नाम अमीना बीबी और पिता का नाम अब्दुल्लाह था। उन्होंने 25 साल की उम्र में एक विधवा महिला से विवाह किया, जिनका नाम खदीजा था। जब हजरत मुहम्मद को ज्ञान प्राप्त हुआ तो उन्होंने दुनिया को इस्लाम की पवित्र किताब क़ुरान की शिक्षाओं का उपदेश दिया। उनका उपदेश था कि मानवता को मानने वाला ही महान होता है।


*ऐसे मनाते हैं मिलाद-उन-नबी*

पैगंबर मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के संस्थापक हैं। इसलिए इनका जन्म दिवस होने के चलते ये पर्व बहुत खास माना जाता है। इस दिन विशाल जुलूस निकाले जाते हैं। दीनी ( धार्मिक) महफिलों का आयोजन किया जाता है। मुस्लिम समाज के लोग ज्यादा से ज्यादा वक्त मस्जिद में नमाज अदा करते हैं और कुरआन की तिलावत करते हैं। जरूरतमंद लोगों को इस दिन दान किया जाता है। माना जाता है कि ईद मिलाद उन-नबी पर दान और जकात करने से अल्लाह खुश होते हैं।


*नबी मोहम्मद सल्ललाहो अलैय ही वा सल्लम की हदीसें*


1. तुम में सबसे बेहतर इंसान वो है जिसके अख़लाक़ ( आचरण ) अच्छे हो

2. बुज़ुर्गों की ताज़ीम (आदर) करो, नरमी से पेश आओ, यही आपकी बख़्शीश (मोक्ष) का रास्ता होंगे।

3. तक़लीफ़ देनेवाले से भी बदले की भावना ना रखो, जबकि तुम बदला लेने की ताक़त रखते हो फिर भी मुआफ़ करना सिखो।

4. औरतों और ख़ादिमो (सेवकों ) पर हाथ उठाने से परहेज़ करो।

5. मज़दूर का पसीना सूखने से पहले उसकी मज़दूरी अदा करो।

6. पानी ज़ाया ना करो अगर आप नदी किनारे हो तब भी।

7. किसी चिड़िया, परिंदे या जानवर पर ना हक़ ज़ुल्म ना करो।

8. तुम में सबसे बुद्धिमान वो है जो मौत को याद करे और गुनाहों से बचता रहे।

9. जिस जगह रहो उसके वफ़ादार बनकर रहो ज़मीन पर फ़साद पैदा ना करो।

10. बच्चों के लिए माँ बाप का सबसे बड़ा तोहफ़ा अच्छी तालीम है।

11. अपने भाइयों से मुस्कुरा कर मिलना भी नेकी है

12. बदमिज़ाजी काम को इस तरह से ख़राब कर देती है जैसे सिरका शहद को।

13. अमानत में ख़यानत ना करो।

14. ख़ुदा के आगे मरतबे में कम वो लोग होंगे जिन्हें उनकी बदज़ुबानी (कटुवाणी) के डर से लोगों ने छोड़ दिया।

15. बेवाओं और मिस्कीनों ( बिना माँ-बाप के ) बच्चों के लिए मदद करना ख़ुदा की राह में जिहाद है और ये उससे भी बेहतर है जो दिन रात इबादत करता है।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर


रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता


क्षेत्रीय विज्ञान मेला में सफलता के लिए दिए गए मंत्र


गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रो ने प्रांतीय गणित विज्ञान मेला में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त किया। भागलपुर में आयोजित विज्ञान ,गणित, संगणक प्रदर्श ,पत्र वाचन तथा नवाचार आदि अनेक विषयों में विद्यालय के छात्रों के द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने प्रतिभा का परिचय दिया। इस मेला में कुल 19 छात्रों ने सफलता प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 9 छात्रों का चयन क्षेत्रीय विज्ञान मेला के लिए किया गया। सेंसर बेस्ड पर आधारित प्रदर्श में राज बंधु, अनुनाद प्रक्रिया में अंशिका लाल, कृत्रिम बुद्धिमता में रोहित कुमार, नवाचार में आदर्श वत्स, गणित प्रदर्श में जहान्वी ,गरिमा अंगिका एवं ,सोनम प्रिया तथा नवाचार में सुमित कुमार एवं पत्र वाचन में आयुष  वत्स ने प्रांतीय स्तर के प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। क्षेत्रीय प्रतियोगिता इसी माह में औरंगाबाद में आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक एवं विज्ञान तथा गणित के आचार्यों के द्वारा क्षेत्रीय विज्ञान मेला में सफलता प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सफलता के मंत्र को भी बताया। मंच संचालन डॉक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा किया गया । विद्यालय के आचार्य बंधु के द्वारा सफल छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया ।सात विभागो में प्रांतीय स्तर पर भागलपुर विभाग को प्रथम स्थान मिला ।इस मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी एवं मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा उपस्थित थे ।

मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर 



*इलाज के दौरान  2 साल की बच्ची की हुई मौत ,परिजनों ने जमकर किया हंगामा*


 भागलपुर,ततारपुर थाना क्षेत्र के लहेरी टोला स्थित डॉ शशि कुमार गुप्ता के क्लीनिक में हबीबपुर थाना क्षेत्र के इतवारी हाट की रहने वाली हीना देवी की 2 साल की बेटी रिया कुमारी की मौत डॉक्टर के रेफर करने के बाद मायागंज जाने के क्रम में हो गई। जिसके बाद परिजनों ने क्लीनिक में आकर जमकर हंगामा किया। वही डॉक्टर के साथ हाथापाई की नौबत तक आ गई। परिजनों का कहना है कि आज जब वह बच्ची को लेकर क्लीनिक आए तब डॉक्टर ने फीस जमा करवा कर दो सुई और एक कफ़ सिरप दिया।वही सुई लगने के कुछ देर बाद ही बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुई तब डॉ ने बच्ची को मायागंज अस्पताल के लिए  रेफर कर दिया और रास्ते में बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वही हंगामे की सूचना के बाद ततारपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।  परिजनों का कहना है मेरे 2 साल की बेटी की तबीयत खराब  थी बुखार भी था जब बुखार तेज होने लगा तब गांव में ही कुछ दवा दिया गया था जिससे बुखार कम हो गया था लेकिन बच्ची ठीक नहीं थी, परंतु हम लोगों ने सोचा इसका बेहतर इलाज हो सके इसके लिए हम लोग इसे  उचित इलाज कराने डॉक्टर के पास लाया ,परंतु इलाज तो दूर बच्चे भी अब इस दुनिया में नहीं रहे परिजन कर रो रो कर बुरा हाल है और परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वही डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने बच्ची की हालत को देखते हुए उन्होंने मायागंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था अस्पताल जाने के क्रम में बच्चे की मौत हो गई। वही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर स्टेशन परिसर में डीआरएम द्वारा सिल्क उद्योग शॉप का किया उद्घाटन


भागलपुर स्टेशन परिसर में डीआरएम द्वारा सिल्क उद्योग व्यापार को बढ़ावा देने के लिए करीब 7 स्टेशन परिसर में  सिर्फ खादी  उद्योग का शॉप लगाया गया सिल्क खादी  उद्योग व्यापार को कई स्टेशनों में मॉडल शॉप भी बनाया गया जिनमें स्टेशनों का नाम भी बताया जैसे कि सुल्तानगंज पटना भागलपुर मालदा कटिहार स्टेशन यहां तक की एयरपोर्ट पर  भी सिल्क खादी उद्योग का शॉप बनाया गया है रेलवे की तरफ से परिसर में लगाया गया डीआरएम  द्वारा कहा गया कि भागलपुर वासियों को सिल्क उद्योग में अच्छी व्यापार में काफी बढ़ोतरी होगी भागलपुर रेलवे स्टेशन पर सिल्क शॉप जो कि करीबन पांच से छह लाख की लागत से साथी स्टेशन पर खोला गया है जिसमें सुल्तानगंज जमालपुर भागलपुर साहिबगंज फरक्का मालदा जंगीपुर स्टेशनों पर खोला गया है जिसमें की लागत 15 दिनों में करीमन ₹1000 और बिजली रेलवे की होगी एयरपोर्ट में किसी तरह की दुकाने खुली हैं और इससे लोकल के उद्योग सिल्क चेक करता को बहुत ही सुविधा मिलेगी और कम दामों में रेलवे परिसर में सिल्क का व्यापार हो सके और फिर डीआरएम का कहना हुआ जतिंद्रनाथ का कि भागलपुर रेलवे स्टेशन पर दो बोगियों जो कि रेस्टोरेंट्स की 13 तारीख तक में खोली जाएगी अभी फिलहाल पैकेट का प्रयोग कराया जाएगा और फिर रेस्टोरेंट में यात्री और बाहर के लोग भी इसमें उपयोग ले सकते हैं.


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर

----------------------------------------



*नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा आरक्षण रद्द किए जाने के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च*


*नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों का आरक्षण हुआ भाजपाई साजिश का शिकार : भाकपा-माले*


8 अक्टूबर 2022, भागलपुर


नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों के आरक्षण में व्यवधान पैदा करने वाली भाजपाई साजिश के खिलाफ आज भाकपा-माले ने राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया। भागलपुर में स्थानीय घंटाघर चौक से प्रतिवाद मार्च निकाला गया। आरक्षण विरोधी भाजपाइयों शर्म करो – अतिपिछड़ों से प्रेम का नाटक बन्द करो, आरक्षण को खत्म करने की भाजपाई साजिश का भंडाफोड़ करो, न्यायालय - न्यायालय का खेल बन्द करो – निकाय चुनाव सहित हर क्षेत्र में आरक्षण लागू करो, आरक्षण पर हमला नहीं सहेंगे – आदि नारों को बुलंद करते हुए मार्च बड़ी पोस्टऑफिस के रास्ते कलेक्ट्रेट गेट पहुंच जोरदार प्रदर्शन किया।


       प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व भाकपा-माले के राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड एस के शर्मा, जिला सचिव कॉमरेड बिंदेश्वरी मंडल और नगर प्रभारी व ऐक्टू राज्य सचिव कॉमरेड मुकेश मुक्त ने की।


       नेतृत्वकारी कॉमरेडों ने सभा को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों का आरक्षण भाजपाई साजिश का शिकार हुआ है। कॉमरेडों ने कहा कि पिछड़ी/अतिपिछड़ी जातियों का पिछड़ापन कोई अबूझ पहेली नहीं है। इसकी जरूरत दिन के उजाले की तरह साफ है। शिक्षा और नौकरी में आरक्षण के साथ पंचायतों/नगर निकायों सहित अन्य राजनीतिक संदर्भों में पिछड़ों/अतिपिछड़ों को आरक्षण उनके ऐतिहासिक पिछड़ेपन को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

       कॉमरेडों ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना होने वाली है। जनगणना के बिंदुओं को और व्यापक बनाने का निर्देश भी हाई कोर्ट दे सकता था जिससे कि पिछड़ों के आरक्षण के ट्रिपल टेस्ट की शर्तें भी पूरी हो जातीं। चुनाव अंतिम चरण में था। आर्थिक संकट के इस गंभीर दौर में सरकार और जनता के करोड़ों रुपए खर्च हो चुके थे। इसे रोकना न सिर्फ एक भारी आर्थिक क्षति है, बल्कि स्थानीय स्तर पर कार्यरत लोकतांत्रिक प्रणाली को भी बाधित करना है। फिर, 2007 में नगर निकाय चुनाव के नियम बनने के बाद 3 बार चुनाव हो चुके हैं और पिछड़ों को आरक्षण भी दिया जा चुका है। राज्य सरकार का कहना है कि 2007 में कानून बनने पर सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे सही कहा था। इसलिए सुप्रीम कोर्ट का  2010 का फैसला इसपर लगुनहीं होता। लेकिन हाई कोर्ट ने कुछ नहीं सोचा और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के नाम पर बहुत ही अव्यावहारिक, अविवेकपूर्ण, दुर्भाग्यपूर्ण और पिछड़ा विरोधी फैसला लिया। नतीजा सामने है। निकाय चुनाव  को ही कोर्ट के पचड़े में डाल दिया गया है। यह और कुछ नहीं, संघ–भाजपा की आरक्षण विरोधी गहरी साजिश का हिस्सा है। विगत दिनों हमने देखा है कि सुप्रीम कोर्ट तक इस भाजपाई साजिश की चपेट में आता रहा है।


       कॉमरेडों ने आगे कहा कि पिछड़ों के आरक्षण के पक्ष में भाजपा घड़ियाली आंसू बहा रही है और नीतीश सरकार को ट्रिपल टेस्ट की अवहेलना के लिए कोस रही है। यहां तक कि उसने इसके लिए नीतीश सरकार के खिलाफ आंदोलन भी किया है। इसे कहते हैं – चोर बोले जोर से! महज थोड़े समय को छोड़ दिया जाए तो विगत तीनों निकाय चुनाव – 2007, 2012 और 2017 के समय  भाजपा के पास ही नगर विकास मंत्रालय रहा है। 2010 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी दो चुनाव हुए हैं, लेकिन न तो भाजपा का ज्ञान खुला और न ही उसमें पिछड़ा प्रेम जागा! वर्तमान चुनाव की प्रक्रिया भी भाजपा–जदयू सरकार के कार्यकाल में ही शुरू हुई थी। दरअसल, सत्ता खोने से बौखलाई भाजपा बिहार के सामाजिक–राजनीतिक जीवन में हर हाल में खलल डालने और व्यवधान पैदा करने में लगी है और ऊपर से पिछड़ा प्रेम का ढोंग भी कर रही है। भागलपुर सहित पूरे बिहार में भाकपा-माले इसके खिलाफ भंडाफोड़ अभियान चलाएगी।


       प्रतिवाद मार्च में भाकपा-माले के राज्य कमिटी सदस्य एस के शर्मा, जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल और नगर प्रभारी व ऐक्टू राज्य सचिव मुकेश मुक्त, नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल, पूर्व नगर सचिव सुरेश प्रसाद साह, जिला कमिटी सदस्य रेणु देवी, सिकंदर तांती व अशुतोष यादव, खरीक प्रखंड सचिव सुशील कुमार भारती, अमर कुमार, बिहारी शर्मा, सिकंदर यादव, ब्रजेश शर्मा, अमीर राय, श्यामलाल मंडल, मोहन यादव, सत्यनारायण यादव, प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, अमरेश कुमार आदि प्रमुख रुप से शामिल हुए।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 पश्चिम बंगाल के 22 जिलों के साथ, कूचबिहार जिले के दिनहाटा उपमंडल में कार्निवल प्रदर्शनी उत्सव आयोजित किया गया।


  इस दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कूचबिहार जिले के दिनहाटा अनुमंडल में आधिकारिक रूप से कार्निवाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.  कार्यक्रम में उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा, नगर निगम अध्यक्ष गौरी शंकर माहेश्वरी, उपाध्यक्ष साबिर साहा चौधरी, पार्षद जकारिया हुसैन आदि मौजूद थे.  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर बंगाल विकास मंत्री ने की।


 इस कार्निवाल परेड का प्रत्येक योगिता कार्यक्रम दिनहाटा के एकजुटता मैदान से शुरू होकर दिनहाटा के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते हुए समाप्त होता है।  कार्निवाल प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली योगिता मांडवों को पुरस्कृत किया गया।  ऐसा कहा जाता है कि योगिता दिनहतया में कार्निवल प्रदर्शनी में दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

मुख्यमंत्री ने गंडक बराज का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश


पटना, 07 अक्टूबर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बाल्मीकिनगर पहुँचकर गंडक बराज का निरीक्षण किया और गंडक नदी के जलस्तर का जायजा लिया। जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुये बताया कि नेपाल में भारी बारिश के कारण साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया है। जल संसाधन विभाग स्थिति पर नजर बनाये हुये है। विभाग के सभी अभियंता एवं पदाधिकारी सतत् निगरानी कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जल संसाधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे और लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। निचले इलाकों में जहाँ पानी बढ़ रहा है, संभावित परिस्थितियों पर पूरी नजर रखें। संबंधित जिलाधिकारी सतत् निगरानी करते रहें ।


इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण कर पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, गोपालगंज, छपरा, वैशाली जिलों के प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।


सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ एवं जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 मध्यप्रदेश इन्दौर


पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन


इन्दौर 

 पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर में


  जेल प्रहरी की पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर  हरिनारायण चारी मिश्र थे .अन्य आमंत्रित अतिथियों में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त  आरके हिंगणकर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  अमित तोमर,  दिव्यांक सिंह (IAS) सीईओ जिला पंचायत खरगोन, महेश चंद जैन पुलिस उपायुक्त इंदौर,   ओपी त्रिपाठी सेनानी प्रथम बटालियन इंदौर,  अमित तोलानी  पुलिस उपायुक्त इंदौर उपस्थित रहे. जेल प्रहरी प्रशिक्षु  द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए .पुलिस अधीक्षक हितिका वासल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में समस्त नव प्रशिक्षु आरक्षक समस्त राजपत्रित अधिकारी इनडोर व आउटडोर का स्टाफ उपस्थित रहा.

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top