thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों से वसूला जा रहा है एक्सप्रेस ट्रेन का भाड़ा, यात्री हो रहे हैं परेशान


मामला कटिहार बरौनी रेल खंड का

स्टेशन पर पहले से नहीं दी जाती है सही जानकारी


नवगछिया (भागलपुर)। कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच चलाई जा रही पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों से एक्सप्रेस ट्रेन का भाड़ा वसूला जा रहा है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। जबकि यात्रियों को इससे पूर्व कोई सही जानकारी भी नहीं दी जाती है। नवगछिया से पसरहा जाने वाले रेल यात्री अनिल साव ने बताया कि जब मैं पसराहा से नवगछिया आया तो पैसेंजर ट्रेन से उसका भाड़ा 10 रूपए देकर नवगछिया आया था, उसका टिकट भी मेरे पास उपलब्ध है। अब जब नवगछिया से पसराहा जाने के लिए टिकट कटवाया तो टिकट काउंटर पर बिना किसी जानकारी के 30 रूपए काट लिया गया। टिकट पर मेल एक्सप्रेस लिखा हुआ था। काउंटर पर पूछने पर बताया गया कि इस पैसेंजर ट्रेन का यही भाड़ा लगेगा। 


वही नवगछिया से खगड़िया जा रहे रेलयात्री प्रदीप यादव ने बताया कि सुबह में खगड़िया से नवगछिया आने पर पैसेंजर ट्रेन से 20 रुपये का टिकट दिया गया। अब नवगछिया से वापस खगड़िया जाने के लिए 40 रुपये का टिकट काट दिया गया है। जबकि वह भी पैसेंजर ट्रेन है और सभी स्टेशनों पर रुकते हुए जाती है और इसकी कोई जानकारी पहले स्टेशन का टिकट काउंटर पर नहीं दी गई।


पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करने पर यात्रियों को दो तरह का भाड़ा चुकाना पड़ रहा है इससे यात्रियों में आक्रोश के साथ-साथ गलतफहमी भी हो रही है। पैसेंजर ट्रेन का अधिक भाड़ा बताने पर यात्री उसे एक्सप्रेस मानकर छोड़ भी दे रहे हैं या फिर बिना टिकट यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। यात्रियों को इसकी जानकारी ना तो रेलवे स्टेशनों पर मिल रही है ना ही टिकट काटने से पहले उन्हें  बुकिंग काउंटर पर कोई जानकारी दी जा रही है।


बता दे कि बरोनी कटिहार रेल खंड के बीच चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है जिसमें से दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन पहले से जारी है दो पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बाद में शुरू किया गया है। जिन दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बाद में शुरू किया गया है, उन ट्रेनों में यात्रियों से यात्रा करने पर मेल एक्सप्रेस का भाड़ा वसूला जा रहा है। जिसका विरोध दैनिक रेल यात्री कर रहे है।


इस मामले में नवगछिया स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी ने बताया कि रेलवे नियम के अनुसार ही यात्रियों से किराया वसूल किया जा रहा है। जो सिस्टम में किराया फीड किया गया है वहीं किराया लिया जा रहा है। जिस पैसेंजर ट्रेन को स्पेशल के तौर पर चलाया जा रहा है उस ट्रेन का एक्सप्रेस का भाड़ा लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 03315/03316, 03367/03368 पैसेंजर ट्रेनों में पैसेंजर का भाड़ा लिया जाता है जबकि 05249/05250, 05263/05264 पैसेंजर ट्रेनों में एक्सप्रेस का भाड़ा लिया जाता है।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


माताओं को सम्मान देकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं : पवन


भाजपा महिला मोर्चा ने सेवा बस्ती में साड़ी, अंगवस्त्र व पौधा से महिलाओं का किया सम्मानित 


भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर देश भर में चल रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में सच्चिदानंद नगर स्थित अरुणोदय भवन में 171 महिलाओं को साड़ी, 100 महिलाओं को अंग वस्त्र व पौधा प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कहलगांव विधायक पवन यादव ने कहा कि सभी माताओं को सम्मान देकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। विधान पार्षद डॉ एनके यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के जितने भी जन कल्याणकारी योजना हैं, उनमें से अधिकतर उन गरीबों के लिए है जो आज भी समाज में वंचितों की जिंदगी जी रही थी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना के साथ सेवा बस्ती की महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया। पूर्व उपमहापौर डॉ. प्रीति शेखर ने महिलाओं को शहरी क्षेत्रों में चल रहे सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराई। संचालन जिला महामंत्री अनामिका ठाकुर व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा ने की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, रोशन सिंह, महामंत्री देवव्रत घोष, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणव दास, महिला मोर्चा की नारायणी मिश्रा, कुन्दन देवी, रश्मि सिंह, किरण राजहंस, पिंकी बागोरिया आलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 बिहार / मुजफ्फरपुर:


त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव आम निर्वाचन -2021 के सफल संचालन हेतू लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) -सह -जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार  ने  डीडीसी आशुतोष द्विवेदी,सहायक समाहर्ता श्रेष्ठ अनुपम  संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की ।


समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी बैठक में उपस्थित विभिन्न कोषांगो के नोडल अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि  सभी नोडल पदाधिकारी अपने-अपने कोषांगों से संबंधित आयोग के गाइडलाइन से भलीभांति अवगत हो लें। 


निर्वाचन में किसी भी तरह की लापरवाही परिलक्षित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बारी-बारी से सामग्री कोषांग ,कार्मिक कोषांग, मतपत्र कोषांग ईवीएम कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग एवं अन्य कोषांगों द्वारा अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सभी कोषांग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।


 चरण वार मतदान एवं मतगणना को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। मतदान के साथ-साथ मतगणना की तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। 


बताया गया कि मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण कल से शुरू होगा। जिलाधिकारी ने मतदान के बाद पोल्ड  ईवीएम एवं मतपेटिकाओं का संधारण तथा मतगणना की तैयारी के संबंध में अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।


 मतगणना केंद्र के नोडल  अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दोनों स्थल पर मतगणना केंद्र, पदवार वज्र गृह निर्माण तथा पदभार मतगणना हॉल के निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्य की पूर्णता की दिशा में पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ कार्यों को अंजाम दे। 


मतगणना हॉल ,वज्रगृह तथा रिसिविंग काउंटर को लेकर की जाने वाली तैयारियों के बारे में भी अधिकारियों से  जानकारी प्राप्त की ।पोल्ड मतपेटिकाओं के संग्रहण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। साथ ही अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं तथा मतगणना कर्मियों के संचलन संबंधित योजना पर विस्तार पूर्वक विश्लेषण करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गए।


बैठक में मतदान केंद्रों पर स्टैटिक बल की प्रतिनियुक्ति, पीसीसीपी के साथ अन्य बलो की प्रतिनियुक्ति,चेकिंग पॉइंट्स पर बलो की प्रतिनियुक्ति, सुरक्षा बलों के मूवमेंट्स इत्यादि पर भी निर्देश दिए गए।


बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा कुमारी ,डीआरडीए निदेशक चंदन चौहान, डीपीआरओ कमल सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी मोहम्मद उमैर के साथ सभी कोषांगों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

मुजफ्फरपुर से सतीश कुमार झा की रिपोर्ट

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


खेसारी लाल यादव और सहर की 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को मिली बंपर ओपनिंग


'चोरी चोरी चुपके चुपके' को मिली दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया, खेसारी और सहर की दिखी गज़ब की केमेस्ट्री


कोरोना महामारी के बाद धीरे धीरे स्थिति सामान्य होती जा रही है। और राज्य अपने यह हर जगह पर छूट देते जा रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी फिल्म जगत के लिए भी एक सकारात्मक खबर सामने आई है। यशी फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले बनी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री सहर आफसा स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में बंपर ओपनिंग के साथ रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। इसमें खेसारी और सहर की जोड़ी ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। सहर और खेसारी के संवाद भी दर्शकोंनपर अपनी प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे हैं। दर्शक सिनेमाघरों से निकलने के बाद फ़िल्म की माउत पब्लिसिटी कर रहे हैं। इससे ये ओरतीति होता है कि भोजपुरी फिल्म जगत फिर से पटरी पर लौट रहा है। 



 अगर फिल्म की कहानी की बात की जाए तो सहर आफसा और खेसारी लाल यादव के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर रिश्ते की आड़ में सहर आफसा के परिवार से (फिल्म में) पैसों की ठगी कर रहे होते हैं और जब उनके बारे में एक्ट्रेस के घर वालों को पता चलता है तो सभी का दिल टूट जाता है। वहीं खेसारी को भी बाद में सहर से प्यार का एहसास होता है। और फिर शुरू होती है रिश्तों की जोड़ तोड़ की कस्माकश।


फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ की शूटिंग लंदन और बिहार में की गई है। इसके प्रोड्यूसर अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और निशांत उज्जवल हैं. मूवी का निर्माण यश फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले किया गया है। वहीं, अगर इसके डायरेक्टर की बात की जाए तो इसे राजनीश मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही म्यूजिक भी राजनीश मिश्रा ने ही दिया है। फिल्मों में गानों की बात की जाए तो खेसारी लाल यादव, प्रियंका सिंह और खुशबू तिवारी जैसे सिंगर्स ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है।  वहीं, गानों के लिरिक्स राजनीश मिश्रा, प्यारे लाल यादव और आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। स्टोरी, डायलॉग्स और स्क्रीनप्ले रत्नेश मिश्रा के हैं। कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


अंगद कुमार ओझा की फिल्म करिया की शूटिंग शुरू देवरिया में



प्रगतिशील व्यक्तित्व के धनी, नई सोच के साथ भोजपुरी सिनेमा के प्रति समर्पित सशक्त फ़िल्म अभिनेता अंगद कुमार ओझा बहुचर्चित फ़िल्म करिया की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया में शुरू कर दी गई है। लेखक, निर्देशक, निर्माता और हीरो अंगद कुमार ओझा की सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म "करिया" साउथ और भोजपुरी 2 भाषाओं में बनाई जा रही है। साउथ और भोजपुरी दोनों भाषाओं की फिल्मों में अलग-अलग वेरिएशन में देखने को मिलेगी।


उल्लेखनीय है कि शक्ति फिल्म्स इंडस्ट्रीज के बैनर तले बनाई जा रही फ़िल्म करिया में अंगद कुमार ओझा के साथ ज़ोया खान की रोमांटिक केमेस्ट्री दिखाई देगी। साथ ही प्रमुख भूमिका में मनोज टाइगर, अमित शुक्ला, प्रकाश जैस, बालेश्वर सिंह, अयाज खान, बीना पांडेय, सोनिया मिश्रा दिखाई देंगे।

फिल्म के संगीतकार वीरेंद्र पॉल हैं। सिंगर्स आलोक कुमार, इंदु सोनाली, प्रियंका सिंह, शिल्पी राज, हनी बी, विरेन्द्र पॉल हैं। फ़िल्म के डीओपी टी शबरी नाथ, डांस मास्टर प्रसून यादव, फाइट मास्टर दिनेश यादव हैं। कला राजीव शर्मा का है। प्रोडक्शन  कंट्रोलर जीतू बाबा हैं। फ़िल्म रामचन्द्र यादव हैं।

गौरतलब है कि एक्टर डायरेक्टर अंगद कुमार ओझा ने इसके पहले वायरस फिल्म का निर्माण किया था, जो भोजपुरी और साउथ दोनों भाषाओं में बनाई गई थी। उस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था और अब वे करिया फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


40 मिलियन लोगों का प्यार बटोरा शिल्पी राज और नीलम गिरी के सुपरहिट सांग ‘गरईया मछरी’ ने



भोजपुरी की नम्बर 1 म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा प्रस्तुत ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी का सुपरहिट सांग ‘गरईया मछरी’ 40 मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल हो गया है। जी हाँ, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज होते ही यह गाना वायरल हो गया और इसे अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने में नीलम गिरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। पुदिनवा और नेनुआ से लोकप्रिय हुए रवि पंडित ने इसमें अपनी कॉमेडी टाइमिंग से दर्शकों को खूब गुदगुदाया है जो इस वीडियो के निर्देशक भी हैं। ‘गरईया मछरी’ सांग में नीलम गिरी ने रवि पंडित की पत्नी का किरदार निभाया है। गाने में दोनों की परफॉर्मेंस देखने लायक है।


Link - 

https://youtu.be/BxnvdMtn3VI 


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार लगातार भोजपुरी इंडस्ट्री में साफ सुथरे गाने लाने के लिए और अच्छी फिल्मों की मेकिंग के लिए सुर्खियों में हैं। 

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत गरईया मछरी की सिंगर शिल्पी राज, निर्माता रत्नाकर कुमार, गीतकार विजय चौहान, संगीतकार आर्या शर्मा हैं।  निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं। अभय पांडेय का विशेष आभार व्यक्त किया गया है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


सम्राट जरासंध के अखाड़े के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए मिले केंद्रीय संस्कृति सचिव-  सांसद  चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी,

    

    गया जरासंध अखाड़े के सौंदर्यीकरण के लिए जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने केंद्रीय संस्कृति सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपे है ।बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी है केंद्रीय संस्कृति मंत्री और सचिव से मुलाकात कर जरासंघ अखाड़े के विकास के लिए स्मार पत्र सौंपा गया है चंद्रवंशी के प्रयास से शीघ्र अखाड़े के जीर्णोद्धार शुरू होने की संभावना है।   सांसद ने संस्कृति सचिव को बताया की नालंदा जिले के राजगीर में स्थित जरासंध अखाड़े के रख-रखाव का जिम्मा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को है परंतु आज वह अमूल्य धरोहर बहुत ही जर्जर स्थिति में है। उन्होने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा इस जगह का इस तरह से विकास किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक सैलानी आकृष्ट हो सकें। इसके साथ ही, इसके निर्माण से कोई न कोई अजूबा चीज जरूर जुट जाये ताकि सैलानियों का आकर्षण और बढ़े। उन्होने सचिव  से आग्रह किया कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ‘जरासंध का अखाड़ा’ को बेहतर तरीके से विकसित करने का निर्देश दें ताकि युवा पीढ़ी को भी अपने गौरवशाली अतीत के बारे में जानकारी मिल सके। संस्कृति सचिव ने सांसद  को आश्वासन दिया कि जरासंध अखाड़े का जल्द से जल्द सौंदर्यीकरण और विकास किया जाएगा।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 ● विश्वविद्यालय के नैक एक्रीडिटेशन 

का रास्ता साफ : प्रो. एके ठाकुर 


■ सफलता पूर्वक अपलोड किया 

गया टीएमबीयू का एक्यूएआर रिपोर्ट


भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के नैक (एनएएसी : राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) का एकेडमिक वर्ष 2016-17 से लेकर 2020-21 तक का एक्यूएआर सोमवार शाम नैक पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। डीन एकेडमिक डॉ. अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि पिछले 5 वर्षों का पेंडिंग एक्यूएआर अपलोड करने का लक्ष्य कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता ने निर्धारित कर दिया था। उनकी प्रेरणा तथा सेंट्रल लाइब्रेरी के कर्मचारियों श्रीमती शिल्पा तथा पीजी जूलॉजी के रिसर्च स्कॉलर अतुल समिरन के 10 दिनों के अनवरत प्रयास एवं कुलपति डॉ. गुप्ता के लगातार मॉनिटरिंग से सोमवार को विश्वविद्यालय का अप टू डेट एक्यूएआर जमा हो गया तथा विश्वविद्यालय के नैक एक्रीडिटेशन का रास्ता साफ हो गया। विदित हो कि यह एक्रीडिटेशन कुलपति डॉ. आरएस दुबे के कार्यकाल में हुआ था। यह संपूर्ण विश्व विद्यालय की उपलब्धि है जो पीजी जूलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा संभव हो सका।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

समकालीन अभियान के तहत नवगछिया में एक दर्जन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी, हथियार भी हुए बरामद


नवगछिया (भागलपुर)। पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत पिछले 48 घंटों से विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत एक दर्जन अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है तथा शराब और हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पंचायत चुनाव पूर्व यह अभियान चलाया जा रहा है। 


प्रभारी पुलिस अधीक्षक नवगछिया सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया दिलीप कुमार  ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत पंचायत चुनाव पूर्व समकालीन अभियान पिछले 48 घंटे से चलाया जा रहा है। जिसके तहत इस क्षेत्र में शराब माफिया और हत्या जैसे अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ एवं छापेमारी अभियान जारी है। इस क्रम में काफी उत्साहजनक परिणाम भी सामने आए हैं। इस दौरान बिहपुर पुलिस की सजगता से काफी दिनों से फरार चल रहे शातिर अपराधी रविंद्र यादव को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जो अपने घर पर नहीं रहता था। जिसके पास से एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर उसी क्षेत्र के अखिलेश यादव उर्फ अकला को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। जिसका परिणाम यह हुआ कि पुलिस की भारी दबिश को देखते हुए लत्तीपुर क्षेत्र के सक्रिय अपराधिक गिरोह संचालक पप्पू यादव ने सोमवार की शाम व्यवहार न्यायालय नवगछिया में आत्मसमर्पण कर दिया है। साथ ही उसका दाहिना हाथ कहा जाने वाला सकला यादव उर्फ सकलदीप यादव ने भी व्यवहार न्यायालय नवगछिया में सोमवार की शाम आत्मसमर्पण कर दिया है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया दिलीप कुमार ने बताया कि पिछले 48 घंटों से चलाए जा रहे इस समकालीन अभियान के तहत लगभग एक दर्जन अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही शराब और हथियार तथा गोलियां भी बरामद किया गया है . 


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments



एक दुर्घटना मुंबई के शिव और माटुंगा के बीच एक युबकती ने लगाई लोकल ट्रेन से लगाई छलांग. दिनाक १.९.२१ का समय ४/५ के बिच का येह मामला साेशल वरकर मो .जमाल उद्दिन खान ने ट्रेन को रोक कर एक युबकती की बचाई जान और सी आर पी फ की टीम माटुंगा से लेकर वापस घटना अस्थल पर पहुंचें . जहा युबकती घटना अस्थल पर कुछ हालत गंभीर रुप में मिली . इनका कहना है मो. जमाल उद्दिन खान की मै और सी आर पी फ अमुल कांबले की टीम युबकती को सायन स्टेशन से एंबुलेंस में हॉस्पिटल ले कर जाया गया .  बताया जा रहा है युबकती की उम्र २३/२४ की बिच की है . सी आर पी फ और पुलिस की टीम जाच में जुटी है .आप सभी से निवेदन है की ट्रेनें में सावधानी बरते । आपका सोसल वर्कर मो. जमाल उद्दिन खान

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में शामिल हुये मुख्यमंत्री, 123 आवेदकों के मामलों की सुनवाई कर अधिकारियों को दिये आवश्यक दिषा-निर्देश



 

पटना, 20 सितम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में शामिल हुए। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 123 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। 

आज ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यकम‘ में सामान्य प्रशासन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, जल संसाधन विभाग, उद्योग विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, परिवहन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, पर्यटन विभाग, भवन निर्माण विभाग, वाणिज्य कर विभाग, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग तथा गन्ना (उद्योग) विभाग के मामलों पर सुनवाई हुयी। 

मुख्यमंत्री ने जनता के दरबार में हाजिर होकर लोगों की शिकायतें सुनीं। जनता दरबार में आये एक शख्स ने मुख्यमंत्री से दबंग मुखिया की करतूत की शिकायत करते हुए कहा कि मुखिया द्वारा सड़क का दो-तीन इंच ढलाई हुआ है और उसके बारे में बोलने पर हमको केस में फंसाया गया है। नल-जल का काम पूरा नहीं हुआ इसकी शिकायत पर वार्ड सदस्य एवं मुखिया के ससुर के द्वारा भी हमलोगों को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। वर्ष 2016 से अब तक जितना काम मनरेगा का किया गया है, सभी काम जे0सी0बी0 से हुआ है। युवक की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

गोपालगंज के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य श्री योगेंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री से कहा कि मैं रिटायर्मेंट के बाद से जनसेवा करता आ रहा हूं। गांव की भौगोलिक परिस्थिति साफ बताती है कि उसे बिहार की बजाए यूपी का अंग होना चाहिए। आपसे आग्रह है कि मेरे गांव को उत्तर प्रदेश में शामिल करा दिया जाए। मुख्यमंत्री भी इस मांग को सुनकर चौंक गए और आवेदक को संबंधित विभाग के अधिकारी के पास भेज दिया। 

बगहा, पश्चिमी चंपारण के श्री आशुतोष मणि पाठक ने कहा कि बगहा-1 प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझौवां के अंतर्गत मेरे गांव के पास डेढ़ कि0मी0 लंबे चैनल (तिरहुत मेन कैनाल) के भर जाने से गांव में फसल बर्बाद हो जाता है और बाढ़ भी आ जाता है। वहीं हरनौत, नालंदा के श्री धनंजय कुमार ने कल्याण बिगहा बहादुर पथ के अंतर्गत द्वारिका बिगहा महाने नदी पर पुल निर्माण के संबंध में अपनी मांग रखी। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समस्याओं के समाधान करने का निर्देश दिया। 

एंकगरसराय, नालंदा के श्री राजीव कुमार ने गेहूं अधिप्राप्ति की राशि नहीं मिलने की षिकायत की तो वहीं मनेर, पटना के श्री ओम प्रकाश ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने के संबंध में शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को इस पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

कोचस, रोहतास के श्री अभिषेक कुमार ने राशन कार्ड बनवाने को लेकर धांधली होने की शिकायत के साथ-साथ रिश्वतखोरी कर फर्जी लोगों के राशन कार्ड बनवाए जाने की बात कही तो वहीं असरगंज, मुंगेर के श्री विद्यानंद सिंह ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत अपने यहां तालाबों के जीर्णोद्धार के संबंध में शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को इस संबंध में आवष्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

चौसा ग्राम पंचायत में कार्यरत एक महिला न्याय मित्र ने मुख्यमंत्री से गुहार लगायी कि मेरे ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में तब्दील कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद ग्राम कचहरी खत्म होने से मैं न्याय मित्र के पद पर काम नहीं कर पा रही हूॅ। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने नए सिरे से नियोजन में एडजस्ट किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि ऐसे ग्राम पंचायत से जो अब नगर पंचायत में तब्दील हो चुके हैं और जहां ग्राम कचहरी की व्यवस्था खत्म हो चुकी है। उन जगहों पर काम करने वाले न्याय मित्रों को दूसरी जगह नियोजित करने की कार्रवाई करें। 

शेखपुरा के बरबीघा से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उद्योग विभाग में मेरी पत्नी के नाम पर फर्जी दस्तखत करके सब्सिडी की निकासी करा ली गई है। यह बड़ा घोटाला है और तत्कालीन उद्योग मंत्री और राजद नेता की मिलीभगत से बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। राजद नेता के बेटे के नाम पर कंपनी है उसी ने घोटाला किया है। यह सुन मुख्यमंत्री ने तुरंत जांच के आदेश दिये। 

पटना के एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की है। फरियादी ने आगे बताते हुए कहा कि उस समय उद्योग विभाग के मंत्री से हमने इस बात की शिकायत की तो आरोपी ने मंत्री से मिलकर मामले को रफा-दफा करा दिया। यह शिकायत सुन मुख्यमंत्री ने तुरंत उद्योग विभाग को निर्देष दिया कि इस मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई करें। 

शेखपुरा से आये एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से शिकायत किया कि पैक्स में धान बेचने के सालभर बाद भी पैसे का भुगतान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को इस समस्या के समाधान करने का निर्देश दिया। 

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री रामप्रीत पासवान, पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चौधरी, सहकारिता मंत्री श्री सुबाष सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री श्री प्रमोद कुमार, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री श्री मुकेश सहनी, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री जयंत चौधरी, लघु जल संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री नीरज कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक श्री एस0के0सिंघल, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, संबंधित विभागों के अन्य वरीय अधिकारी, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र शर्मा उपस्थित थे। 

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के पष्चात् मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि हमलोग शुरु से कह रहे हैं कि छह माह में छह करोड़ से ज्यादा टीकाकरण करेंगे। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर हमलोगों ने तय किया था कि कम से कम 30 लाख टीकाकरण करेंगे लेकिन इस लक्ष्य को पार करते हुए 33 लाख से अधिक टीकाकरण किया गया। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। हमलोग निश्चित रुप से वैक्सिनेशन का काम तेजी से जारी रखेंगे। केंद्र सरकार से जो वैक्सीन मिलनी चाहिए वो मिल रही है। इसको लेकर हमारी सरकार के लोग केंद्र से बातचीत करते रहते हैं। निरंतर केंद्र से वैक्सीन की सप्लाई हो रही है। वैक्सीनेशन का काम तेजी से काम किया जा रहा है। इसको लेकर सभी लोग अलर्ट और सक्रिय हैं। वैक्सीनेशन महाअभियान की हमलोग लगातार जानकारी लेते रहे। 17 सितंबर की रात में ही 30 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन होने की जानकारी मिल गई थी। अगले दिन सुबह में हमलोगों को बताया गया कि एक दिन में 33 लाख से ऊपर वैक्सिनेशन हो गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग शुरु से ही इस बात पर जोर देते रहे हैं कि कोरोना की  जांच के लिए भी निश्चित तौर पर काम करते रहना है। कोई बाहर से आ रहा है उसकी वजह से 6-7 केस कहीं-कहीं से निकल जा रहा है। कोरोना से ज्यादा प्रभावित राज्यों से आने वाले लोगों के जांच का प्रबंध किया गया है ताकि इसकी पहचान हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण का डोज छह करोड़ से भी ज्यादा बढ़ेगा। आप समझ लीजिए कि फर्स्ट डोज जिसका हो चुका है उसके सेकेंड डोज का भी तो टीकाकरण चल रहा है। दूसरे डोज के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि सभी लोगों को दूसरी डोज भी पड़ जाए। 

मगही और भोजपुरी भाषा को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री के बयान से संबंधित प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को इसका एहसास नहीं कि बिहार एक था बिहार तो 2000 में दो हिस्से में बंटा। बिहार के लोगों को झारखंड के प्रति पूरा का पूरा प्रेम है और झारखंड के लोगों को भी बिहार के प्रति प्रेम है। पता नहीं पॉलिटकली लोग क्या बोलते हैं ये बात समझ में नहीं आती। झारखंड के एक एक आदमी के प्रति हमलोगों की श्रद्धा है। बिहार-झारखंड तो भाई है, एक ही परिवार के सबलोग हैं। वैसे तो पूरा देश के लोग एक परिवार के हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जब बिहार और झारखंड एक था तब लोग काम करने झारखंड जाते थे लेकिन अब कोई नहीं जाता है। बिहार का बंटवारा होने के बाद बिहार के लोगों में काफी मायूसी आ गयी थी। झारखंड के अलग हो जाने के बाद लोगों को लगा था कि बिहार बर्बाद हो जायेगा, बिहार में कुछ नहीं बचेगा लेकिन ये सब धारणायें गलत साबित हुई। बिहार का तेजी से विकास हो रहा है। बिहार में कई संस्थानों की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को झारखंड के प्रति कोई गलत धारणा नहीं है। लोग एक दूसरे की इज्जत करते हैं। इसी तरह झारखंड के लोगों का भी बिहार के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव है। पता नहीं लोग ऐसी बात क्यों बोलते हैं? 

मगही और भोजपुरी बोलने वालों को झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा दबंग कहे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई दबंग नहीं है। ऐसी बात नहीं सोचनी चाहिए। अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग विभिन्न राज्यों में रहते हैं। बिहार के ही कुछ इलाकों में बंगाल की भाषा बोली जाती है। इसी तरह उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ इलाकों में भी बिहार की भाषा बोली जाती है। भाषा को लेकर ऐसी सोच ठीक नहीं है। अगर किसी को कोई राजनीतिक लाभ लेना है तो वह अलग बात है। हमलोग ऐसी बात कभी नहीं सोचते हैं। हमलोगों का झारखंड के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव है।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


नवगछिया स्थित मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए टीएमबीयू के प्रतिकुलपति प्रो. रमेश कुमार।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


आज परिधि, भागलपुर के द्वारा स्थानीय कलाकेंद्र भागलपुर में "लैंगिक समता की बाधाएं" विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। लैंगिक विषमता और महिला हिंसा की चर्चा करते हुए सुषमा ने कहा कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में समान अधिकार का कानून बने कई दशक बीत गया है लेकिन आज तक यह पूरी तरह धरातल पर नहीं आ पाया है। लड़कियों और महिलाओं पर आरोपित हिंसा का एक बड़ा कारण सम्पत्ति पर अधिकार का न होना है।

लाडली राज ने कहा कि जब बहन संपत्ति में अधिकार मांगने लगती है कि तो रिश्ते खत्म होने लगते हैं। लैंगिक विषमता और महिला हिंसा का कारण  पितृसत्ता का मानसिक बनाबट है। रश्मि राज का कहना था कि समाज औरतों को पूर्ण मानव नहीं समझते ऐसे में महिलाओं के अधिकार की बात अजूबा माना जाता है। महिलाएं अपनी अधिकार के प्रति जागरूक होकर जब लड़ेंगी तभी लैंगिक समता आएगी।

पिंकी मिश्रा ने कहा कि महिलाओं पर हमेशा कर्तव्य लाधी जाती है लेकिन अधिकार की बात होने पर उनके मुंह को बंद करने की कोशिश होती है। लैंगिक असमानता का आधार मानसिक गुलामी है इसे तोड़े बिना समता सम्भव नहीं है।

मृदुला सिंह ने कहा कि छोटे बच्चे बच्चियों में जब हम भेदभाव करते है उसी समय से हम उनमे असमानता का भाव भर देते हैं। कोमल कुमारी ने कहा कि महिलाओं को आज भी पूरे मौके नहीं मिल पाते अपने संघर्ष के बूते अगर वे आगे भी बढ़ते है तो परिवार, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, कार्यस्थल सभी जगह विषमता का सामना करना पड़ता है।

दुर्गा राज ने अपनी बात कहते हुए कहा कि संस्कार के नाम पर महिलाओं को गुलाम बनाया गया है, अपनी स्वतंत्रता केलिए  इन फर्जी संस्कारो को तोड़ने की भी जरूरत है। तेहरुन्निसा ने कहा कि महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ समाज को एकजुट होना पड़ेगा। इस मौके पर  एडवोकेट  शारदा श्रीवास्तव  के साथ  उनके भाई द्वारा किए गए हिंसा पर  सभी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से  कार्रवाई करने की मांग की । इस अवसर पर लाडली राज,कोमल कुमारी, तेहरु निशा, रफिजिया अतहर, सुषमा सिन्हा,ममता सिंह,पिंकी मिश्रा, मृदुला सिंह, दुर्गा कुमारी, कोमल कुमारी, डॉली कुमारी, सार्थक भरत, शारदा श्रीवास्तव, कंचन कुमारी,चांदनी झा, कृष्णा राज, शोभा श्रीवास्तव, राहुल आदि उपस्थित थे।

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top