माताओं को सम्मान देकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं : पवन
भाजपा महिला मोर्चा ने सेवा बस्ती में साड़ी, अंगवस्त्र व पौधा से महिलाओं का किया सम्मानित
भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर देश भर में चल रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में सच्चिदानंद नगर स्थित अरुणोदय भवन में 171 महिलाओं को साड़ी, 100 महिलाओं को अंग वस्त्र व पौधा प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कहलगांव विधायक पवन यादव ने कहा कि सभी माताओं को सम्मान देकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। विधान पार्षद डॉ एनके यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के जितने भी जन कल्याणकारी योजना हैं, उनमें से अधिकतर उन गरीबों के लिए है जो आज भी समाज में वंचितों की जिंदगी जी रही थी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना के साथ सेवा बस्ती की महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया। पूर्व उपमहापौर डॉ. प्रीति शेखर ने महिलाओं को शहरी क्षेत्रों में चल रहे सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराई। संचालन जिला महामंत्री अनामिका ठाकुर व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा ने की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, रोशन सिंह, महामंत्री देवव्रत घोष, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणव दास, महिला मोर्चा की नारायणी मिश्रा, कुन्दन देवी, रश्मि सिंह, किरण राजहंस, पिंकी बागोरिया आलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


0 comments: