कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र सेमरा लाक्षपुर तकिया वारी में। नौ सितंबर को होगा ऐतिहासिक कपूरी चर्चा अमरेंद्र कुमार पांडेय विधायक
गोपालगंज संवाददाता दीपक कुमार दुबे की रिपोर्ट
गोपालगंज, हथुआ राज पेट्रोलियम विधायक आवास पर आगामी 9 सितंबर को कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में सेमरा से दक्षिण लाक्षपुर तकिया वारी खेल मैदान में कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र स्तरीय जनता दल यूनाइटेड का कर्पूरी चर्चा ( आमसभा ) को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सह प्रदेश महासचिव अमरेंद्र कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से कहा कि अभी तक कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का जो भी कार्यक्रम हुआ है वह ऐतिहासिक हुआ है । आगामी 9 सितंबर को पार्टी द्वारा कर्पूरी चर्चा का आयोजन भी अब तक के सभी कार्यक्रम के रिकॉर्ड को तोड़कर ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा का स्वागत अभिनंदन भी भव्य रूप से करना है। वही प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि अति पिछड़ा समाज को संगठित रहने , सतर्क रहने , एवं किसी के बहकावे में नहीं आने देना है ।राज्य सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा अति पिछड़ा वर्गों के लिए के हित के लिए किए गए एवं किये जा रहे विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया जा रहा है । जो जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों का बिहार नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बना है और दिन दुन्ना रात चौगुन बिहार का चौतरफा विकास हो रहा है। आज अति पिछड़ा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं कमजोर वर्गों को जो आरक्षण देकर मान सम्मान नीतीश कुमार ने दिया है। सच में गांधी, अंबेडकर, कर्पूरी, जयप्रकाश नारायण, सरदार पटेल का सपना साकार हो रहा है। कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम की सफलता के लिए
तैयारी बैठक को विधायक सह प्रदेश महासचिव अमरेंद्र कुमार पांडेय, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार पांडेय , प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार बारी, पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवजी कुशवाहा , अनुग्रह नारायण दुबे , मोहम्मद तौहीद, अशोक गुप्ता , जितेंद्र सिंह मुखिया ,धर्मेंद्र चौबे , अखिलेश सिंह ,श्याम बिहारी पांडे, लालसा देवी , द्रोपती देवी, मुन्ना साहनी ,दुर्गा प्रसाद सिंह, मुखिया वीरेंद्र मद्धेशिया,राज किशोर ठाकुर , अखिलेश्वर तिवारी, राघव मद्धेशिया, अशोक कुमार ,अशोक पांडे ,राजेंद्र दुबे ,श्री कांति देवी ,कृष्ण कुमार पटेल , राजन मिश्र, धर्मेन्द्र मिश्र, अमीर पटेल, अतुल तिवारी, रोहित तिवारी, विकाश कुमार पप्पू, प्रमोद कुमार यादव सहित सैकड़ो लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा एवं संचालन अरविंद कुमार पटेल ने किया।