thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | 1 comment

 भागलपुर को 15 अगस्त 2023 को अपने देश भारत कि आजादी के 77वें स्वंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर शहर के लोहिया पुल को रौशनी का तोहफा मिला,भागलपुर शहर के लोहिया पुल पर रौशनी लगाने कि मांग के लिए लम्बे संघर्ष के बाद नगर निगम भागलपुर के सौजन्य से रौशनी जगमगाया दिया गया है,अब लोहिया पुल रात के समय में रौशनी से ऐसे जगमगाता हुआ दिख रहा है,जैसा कोई देश का मुंबई,दिल्ली, कलकत्ता जैसा बड़ा शहर हो,भागलपुर शहर के लोहिया पुल को रौशनी और तिरंगा लाइट से जगमगाने के लिए भागलपुर नगर निगम कि मेयर डॉक्टर बसूँधरा लाल जी,भागलपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर जनाब डॉक्टर मोo सलहाउद्दीन साहब,भागलपुर नगर निगम के जनाब नगर आयुक्त साहब, भागलपुर नगर निगम के रौशनी शाखा प्रभारी श्री जय प्रकाश यादव जी के समोहिक प्रयास से जगमागता रौशनी कि ख़ुशी मिली है,रिज़वान खान चेयरमैन अरहम ट्रस्ट ने अपनी तरफ एवं भागलपुर कि जनता कि तरफ से मुबारकबाद पेश किया है,

बधाई देने वालों में

रिज़वान खान चेयरमैन अरहम ट्रस्ट, इरशाद अहमद, शहंशाह, मोनू, अरबाज़ खान सोनू , एज़ाज़ अली रोज़, महबूब आलम,शाहिद खान, शकील अहमद, नसिर उद्दीन मुन्ना, आबाद हुसैन, नाज़ खान,गुलाब हुसैन, हाजी इम्तियाज़,बदर उद्दीन चुन्ना, हाजी महताब आलम,संजय हरी,मनोज हरी, वसीम खान लल्लू,शयामल मिश्रा, हाजी जियाउर रहमान, रमण करण, प्रदीप कुमार, नेजाहत अंसारी, सैफुल्ला अंसारी,जाबिर अंसारी, असलम नियाज़ी, सिकंदर अंसारी,जुम्मन अंसारी, मिंटू कलाकार,जीनी हमीदी,गुलाम अब्दुल क़ादि


र,

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर बिहार

शैलेन्द्र कुमार गुप्ता

77 वा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर इंसान सिन्हा ने दी शुभकामनाएं


मैं ईशान सिंहi राष्ट्रीयअध्यक्ष, शरण राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध विरोधी संगठन भारत के तमाम देशवासियों को 77वे स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं l आज ही के दिन 76 वर्ष पूर्व 15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि को हमारा संपूर्ण राष्ट्रीय अंग्रेजी हुकूमत के गुलामी से बर्बरता पूर्व शासन सत्ता से एवं मां बहनों के विशेष योगदान अर्थात ऐसी मां एवं ऐसी बहन जिनके भाई एवं जिनके महान बलशाली, यशस्वी,तेजस्वी पुत्र क्रांतिकारियों के बलिदानों,संघर्षों के पश्चात आज ही के दिन आजादी स्वतंत्रता खुलकर जीने की शक्ति प्राप्त हुई थी l उस वक्त हमारे देश में सभी धर्मों ने मिलकर सभी छोटे-बड़े पहलुओं को देखते हुए एक साथ मिलकर लड़ाई लड़कर अपने देश को अंग्रेजी हुकूमतों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी जिसके परिणाम स्वरूप आज हमारा देश विश्व स्तर पर एक मजबूत उभरता हुआ देश देखा जा सकता है l हमें देश की गरिमा एवं अखंडता को सदैव मजबूत बनाए रखना है l

🌹 भारत माता की जय🌹


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भाजपा महिला मोर्चा ने मिलेट्स कार्यक्रम का किया आयोजन, मोटा अनाज को दिया जायेगा बढ़ावा


मोटे अनाज के सेवन से व्यक्ति रहता है निरोगी व स्वस्थ:आरती यादव 


भाजपा जिला महिला मोर्चा ने मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए गौशाला परिसर में मिलेट्स कार्यक्रम और टिफिन बैठक का आयोजन किया।

इसमें मोटे अनाज के महत्व पर चर्चा की और कहा कि मोटे अनाज सेहत के लिए बहुत अधिक लाभदायक हैं।

इसकी जानकारी जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।


महिला मोर्चा के बहनों ने मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजन जैसे बाजरे की रोटी, मोटे अनाज़ की खीर,मकाई रोटी, बाजरा रोटी, तीसी रोटी,जौ पकोड़ा,मकाई खीर, सत्तू कचौड़ी,चना रोटी, चना घुगणी, ओट्स खीर विभिन्न प्रकार के व्यंजन लेकर मोटे अनाज का उत्सव मनाया।


महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की पीएम की मोटे अनाज को लोकप्रिय बनाने की अपील को सार्थक करने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। गरीबों की थाली का भोजन कहे जाने वाले ज्वार, बाजरा, रागी और सावा जैसे मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभ दायक है। कहा कि प्रधानमंत्री भोजन की थाली में इन अनाज को पुन: सम्मानजनक स्थान दिलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही साथ ही किसान भी खुशहाल होंगे।

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की आज के फैशन के दौर में व्यक्ति शुद्ध भोजन छोड़कर विदेशी भोजन के पीछे दौड़ रहा है जिससे वह बीमारियों से ग्रसित हो रहा है। इसलिए मोटे अनाज को अपने भोजन में शामिल करें। 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधांसु तिवारी,टुनटुन साह, हरिवंशमनी सिंह,दिलीप निराला, राजकिशोर गुप्ता, रोशन सिंह,योगेश पांडेय,प्राणिक वाजपेयी,लक्ष्मी कुशवाहा,संगीता शर्मा,प्रीति, पिंकी बागोरिया, अनुनंदा कुमारी, सुनीता गोस्वामी,प्रीति पांडे, रिंकू वर्मा आदि महिला कार्यकर्ता


उपस्थित रही।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 दिनहाटा सॉलिडेरिटी मैदान में खेल दिवस मनाया गया.

  इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यह खेल खेला जाएगा।दिनहाटा सॉलिडेरिटी मैदान में एक/चार टीम फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। आज के खेल में दिनहाटा महकमा पुलिस एकादश, दिनहाटा बीडीओ कार्यालय एकादश, दिनहाटा नंबर 1 ब्लॉक और दिनहाटा नगर पालिका ने भाग लिया।

 पहले गेम में दिनहाटा ने दिनहाटा नगर पालिका को 4-1 से हराया और ब्लॉक नंबर एक का विजेता बना. दूसरी ओर, दिनहाटा महकमा पुलिस एकादश और बीडीओ कार्यालय एकादश के बीच हुए मैच में दिनहाटा महकमा पुलिस एकादश ने बीडीओ कार्यालय एकादश को एक गोल से हरा दिया. दोनों मैचों में चैंपियन और उपविजेता यानि चार-चार टीमों को पुरस्कृत किया जाता है। आज के खेल में दिनहाटा महकमा पुलिस अधिकारी त्रिदिव सरकार दिनहाटा पुलिस स्टेशन आईसी सूरज थापा दिनहाटा वन ब्लॉक अधिकारी मदनमोहन मुर्म और कई अन्य लोगों ने इस खेल में भाग लिया।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 1


5 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कला केंद्र भागलपुर में "जश्न ए आजादी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने देश की एकता पर चित्र बनाएं। वही कला केंद्र के संगीत संकाय द्वारा विनय कुमार भारती के निर्देशन में देश भक्ति गीत के कार्यक्रम ने अलग ही समां बांध दी। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कला केंद्र के प्राचार्य राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्रता की बात कर रहे हैं वह सिर्फ 15 अगस्त 1947 को नहीं आया बल्कि इसकी रूप-रेखा पिछले 200 वर्षों में उभर कर सामने आई। आजादी की पहली लड़ाई तो राजा राजवाड़ा ने अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ी। पर इस विफलता ने यहां के क्रांतिकारियों को एक सीख दे दी। उन्हें आभास हो गया कि जब तक भारत के सभी जाति समुदायों, धर्म, और क्षेत्रों के लोग भागीदार नहीं होंगे तब तक आजादी मिलना नामुमकिन है। स्वतंत्रता सेनानियों ने यह भी समझा कि सिरसा अंग्रेजों के राज से मुक्ति नहीं बल्कि राज करने के तरीकों से भी मुक्ति चाहिए। इसलिए सबों ने मिलकर भारत को समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष,लोकतांत्रिक, गणराज्य बनाने की ठानी। फलता भारत के सुदूर इलाके के भी लोगों ने अपने को आजादी आंदोलन में झोंक दिया। अंग्रेज अपने को श्रेष्ठ और भारतीयों को हीन समझते थे और उन्होंने भारतीय कला, संस्कृति को तुच्छ समझा। भारतीयों को इस मानसिकता से निकालने के लिए सर्वप्रथम रविंद्र नाथ ठाकुर, अवनिंद्रा नाथ ठाकुर, नंदलाल बोस जैसे कलाकारों ने कल के माध्यम से आत्म गौरव का बोध कराया। भारतीय कला संस्कृति के प्रचार-प्रसार और विकास हेतु कलाकारों का कई जत्था पूरे देश में फैल गया। अंततः अंग्रेजों को भी भारतीय कलाकार लोहा मानना पड़ा। भारतीय संविधान के मूल प्रति पर नंदलाल बोस और उनके निर्देशन में कलाकारों ने पूरे भारतीय संस्कृति को चित्रित कर दिया। इन कलाकारों ने सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं बल्कि साहित्यिक और सांस्कृतिक आजादी भी दिलाई।

 जश्न ए आजादी के अवसर पर प्रतिभागी बच्चों ने भारत की एकता को रेखांकित बेहतरीन चित्र बनाएं। इसके बाद विनय कुमार भारती के निर्देशन में देश भक्ति गीतों के कार्यक्रम हुए। वेदांत, कृतिका, हर्षदीप आनंद, आयुष आर्यदेव, प्रेरणा स्वरूप, विशाखा आदि ने मेरा रंग दे बसंती, देश रंगीला, मैं रहूँ या न रहूँ मेरा देश रहना चाहिए आदि गीत गाकर दर्शकों को झुमा दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को चित्रकार संतोष कुमार, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मनोज कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सेवा दल के सचिव रविंद्र कुमार सिंह, कला केंद्र प्रबंध समिति के सदस्य ललन और गायक संजय कुमार के हाथों पुरस्कृत किया गया।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments



मालदा डिवीजन ने मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस

राष्ट्र 'आजादी का अमृत मोहत्सव' के तहत भारतीय स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ के स्मारकीय अवसर को 'राष्ट्र पहले, हमेशा पहले' थीम के साथ मना रहा है। 

श्री विकास चौबे, मंडल रेल प्रबंधक/मालदा ने 15 अगस्त, 2023 मंगलवार की सुबह मालदा मंडल लक्षण सेन रेलवे स्टेडियम, मालदा में 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पोषण के विषय पर देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम 

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए रेलवे कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रवाद प्रस्तुत किया गया। 

आरपीएफ बैंड राष्ट्रगान बजाता है। इस अवसर पर मंडल के सभी शाखा अधिकारी, पूर्वी रेलवे महिला कल्याण संगठन (ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ) के सदस्य, रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

भव्य उत्सव की शुरुआत में, डीआरएम/मालदा ने आजादी के शहीदों के महान बलिदान और स्वतंत्र भारत के लिए उनके अमूल्य संघर्ष को याद किया और आजादी के बाद 77 वर्षों की यात्रा हमारे धैर्य, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प, लचीलापन और दृढ़ता का प्रतिबिंब है। 

देशवासियों. 

उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, आरपीएफ आदि के प्रयासों की, सराहना की

Read More»

thumbnail

रामपुरहाट और चतरा के बीच तीसरी लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए ट्रेनों का विनियमन ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 रामपुरहाट और चतरा के बीच तीसरी लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए ट्रेनों का विनियमन




कोलकाता, 16 अगस्त, 2023 :


रेलवे में तीसरी लाइन के चालू होने से क्षमता और विश्वसनीयता में वृद्धि से लेकर अर्थव्यवस्था के विकास और पर्यावरणीय स्थिरता तक व्यापक लाभ मिलते हैं। 

अधिक परिचालन लचीलापन लाने के लिए, रामपुरहाट और चतरा के बीच तीसरी लाइन चालू करने से संबंधित कार्य जारी रहेंगे। 

परिणामस्वरूप, इस खंड में ट्रेन सेवाओं को निम्नानुसार विनियमित किया जाएगा:



*31.08.2023 से 06.09.2023 तक*


*मेल/एक्सप्रेस को रद्द करना:*

*उत्तर प्रदेश दिशा:*

(1) 13015 अप हावड़ा-जमालपुर कविगुरु एक्सप्रेस (जेसीओ 31.08.2023 से 06.09.2023)।


(2) 13011 अप हावड़ा-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस (जेसीओ 31.08.2023 से 06.09.2023)।

 

(3) 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस (जेसीओ 31.08.2023 से 06.09.2023)।

 

(4) 13027 अप हावड़ा-अजीमगंज कविगुरु एक्सप्रेस (जेसीओ 31.08.2023 से 06.09.2023)।


(5) 12347 अप हावड़ा-रामपुरहाट सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जेसीओ 31.08.2023 से 06.09.2023)।


(6) 13045 अप हावड़ा-दुमका मयूराक्षी एक्सप्रेस (जेसीओ 31.08.2023 से 06.09.2023)।

 

(7) 13187 अप सियालदह-रामपुरहाट एक्सप्रेस (जेसीओ 31.08.2023 से 06.09.2023)।


(8) 13181 अप कोलकाता-सिलघाट टाउन काजीरंगा एक्सप्रेस (जेसीओ 04)।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कृषि मंत्री ने किया झंडोतोलन

भागलपुर बिहार

शैलेन्द्र कुमार गुप्ता

भागलपुर: देश आज अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। चोरों तरफ हर्षोंल्लास का माहौल है। पूरा देश आज राष्ट्राभक्ति के रंग में डूबा है। हर तरफ से वन्दे मातरम, भारत माता की जय और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे सुनने को मिल रहे हैं। हर तरफ खुशियों का माहौल है, और हो भी क्यों ना। ना जाने कितने देशभक्तों की बलिदानी के बाद हमारा देश आजाद हुआ। इसी कड़ी में भागलपुर में भी बड़ी उत्साह के साथ झंडोतोलन किया गया है। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड में झंडोत्तोलन किया गया। कृषि मंत्री सह भागलपुर प्रभारी मंत्री कुमार सर्वजीत ने एसएसपी संग परेड का निरीक्षण कर झंडोत्तोलन किया।वहीं मंत्री ने दो स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किया। परेड में भागलपुर जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, दंगा नियंत्रण बल, एनसीसी समेत कई प्लाटून शामिल थे। मंच पर प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। बिहार सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को कृषि मंत्री ने मंच से गिनाया


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 बिहार पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा, अवैध बालू खनन मामले में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने पहुंची टीम, चार में तीन की पहले ही हो चुकी है मौत

नवगछिया भागलपुर बिहार

शैलेन्द्र कुमार गुप्ता


भागलपुर: बिहार में पुलिस के नए नए कारनामे तो आपने जरूर सुने होंगे। लेकिन अब यहां खनन विभाग का नया कारनामा सामने आया है। और पुलिस ने बगैर जांच के एफआईआर भी कर दी है। दरअसल, अवैध बालू खनन में विभाग ने तीन ऐसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिनकी मौत काफी पहले हो चुकी है। इनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल है। हैरानी वाली बात यह कि अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए ढूंढ रही है। इसके अलावा एक अन्य पर भी केस दर्ज किया गया है। बता दें कि, यह मामला गोपालपुर के तिनटंगा जहाज घाट का है। खनन विभाग की टीम सात अगस्त को सफेद बालू के अवैध खनन की जांच के लिए पहुंची थी। जांच में बालू का अवैध भंडार करने वाले चार लोगों के नाम सामने आए। इनमें हवीराजी कुमारी, श्रीकांत पांडे, कामेश्वर पांडे और विपिन बिहारी के नाम शामिल हैं। हवी राजी कुमारी की मौत 1975 में, श्रीकांत पांडे की मौत 1977 में और कामेश्वर पांडे की 2020 में हो चुकी है। सिर्फ विपिन बिहारी ही जीवित है। खनन विभाग के निरीक्षक मनि महेश सिंह के लिखित आवेदन पर गोपालपुर थाने में चारों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि बालू माफियाओं ने ही जांच रिपोर्ट देने से पहले मृत लोगों के नाम जुड़वा दिए ताकि पुलिस और विभाग मृत लोगों को ढूंढते रहे और वह लोग बच जाएं।वहीं मृतक कामेश्वर के भाई उमेश पांडे ने कहा कि मेरे भाई की हत्या 6 मार्च 2020 को भागलपुर में कर दी गई। जिसका केस अभी भी कोर्ट में चल रहा है। इसके बाबजूद खनन विभाग और सीओ द्वारा गलत रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया जो गलत है। आईपीसी की धारा भी गलत लगाई गई है। पूर्व मुखिया गिरिधारी पासवान ने कहा कि वो बहुत दिन पहले मर चुके है, बालू खनन में जो केस हुआ है ये बिल्कुल गलत हुआ है। बालू का खनन कोई और करता है और नाम किसी और का दे दिया है।मामले को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति चिरंजीवी राय ने कहा कि चार में से तीन का जो नाम है वो पूरी तरह से अवैध है। यह प्रशासन के मिलीभगत से इन लोगो का नाम दिया गया है। जिससे केस किसी तरह से फॉल्स हो जाए। खनन विभाग को जो रिपोर्ट दिया गया है वो सरासर ग़लत रिपोर्ट दिया है। जो अवैध रूप से बालू खनन कर रहा था उनको वंचित रखने के लिए इनलोग को फंसाया गया है। कामेश्वर पांडे, श्रीकांत पांडे और एक महिला का नाम दिया गया है जिनकी मृत्यु हो चुकी है। मुखिया नगीना पासवान ने कहा कि मामले की जानकारी मुझे है इन सभी की मृत्यु हो चुकी है। जिनमे श्रीकांत पांडे इनकी मृत्यु 30 वर्ष पूर्व हो चुकी है। कामेश्वर पांडे इनकी मृत्यु 3 वर्ष पूर्व हो चुकी है। और एक महिला का नाम है उनकी भी मृत्यु हो चुकी हैं। ये बिल्कुल गलत हुआ है। प्रशासन से कहेंगे की सही तरीके से जांच किया जाए।


वहीं डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने कहा कि खनन विभाग के द्वारा एक आवेदन प्राप्त हुआ। मुनि महेश सिंह जो खनन निरीक्षक है वो इसके वादी है। जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुआ है। पुलिस का काम है जब भी कोई आवेदन प्राप्त होता है तो उसके संबंध में हमलोग एफआईआर दर्ज करते है। एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच करते है, अनुसंधान करते है। फिर हमलोग किसी निष्कर्ष पर पहुंचते है। चार लोग नामजद है चारों लोगों के नाम का सत्यापन किया जाएगा। अगर वें मृत है तो मृत दिखाते हुए चार्टशीट करेंगे। अनुसंधान पर पता चलेगा की कौन जीवित है और मृत। इसमें गलती किसकी है ये अनुसंधान में पता चल जा


येगा।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत "हर घर हर घाट तिरंगा" कार्यक्रम हेतु जिला गंगा समिति,भागलपुर के तत्वाधान में दिनांक 13 से 15 अगस्त तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला परियोजना अधिकारी,नमामि गंगे पीयूष वाजपेयी के अनुसार कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण,स्वच्छता, मेरी माटी-मेरा देश,घाट पर ध्वजारोहण तथा समापन सीढ़ी घाट,बरारी में गंगा आरती द्वारा किया गया।13अगस्त इस्माइलपुर में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।14अगस्त को स्वच्छता तथा घाट पर तिरंगा एवम 15अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीढ़ी घाट बरारी में ध्वजारोहण और संध्या को तिरंगा के साथ रैली व गंगा आरती की गई।कार्यक्रम में गंगादूत, स्पेयरहेड,

गंगा ऋषि कृषि के सदस्य,प्रियरंजन,सचिन,मिथलेश,रवि,राहुल आदि ने अपना योगदान दिया।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 


दिनांक 15 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर एवं पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी चंपानगर भागलपुर में हर्षोल्लास के वातावरण में 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

भागलपुर विभाग के प्रवासी कार्यकर्ता विनोद कुमार,विद्यालय के अध्यक्ष डॉ चंद्र भूषण सिंह, उपाध्यक्ष डॉ मधुसूदन झा, सहसचिव तिलक राज वर्मा ,प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र, शिशु मंदिर के प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार एवं डॉ नंदकुमार इंदु के द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता पूजनोत्सव के उपरांत प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। अपने उद्बोधन के क्रम में इन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारतीयों के लिए मंगल दिवस है सभी बलिदानों को हृदय से नमन करना हमारे कर्तव्य है। उनके बलिदानों से ही हम स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं। आज हम विश्व के लिए भी प्रेरणा के स्रोत बनते जा रहे हैं। समर्थ एवं स्वतंत्र भारत में हम विकास की ओर अग्रसर हैं। आज नारी एवं बुजुर्गों का सम्मान हमारा दायित्व है। आवश्यकता है आज विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत बनें। 

भागलपुर विभाग के प्रवासी कार्यकर्ता विनोद कुमार ने कहा कि संघर्ष एवं बलिदानों के उपरांत प्राप्त अपने देश की आजादी सबके लिए प्यार है। आज आजादी के 76 वर्ष से हम लोग स्वतंत्र भारत में स्वतंत्र होकर जी रहे हैं। आज भारत का परचम विश्व में लहराया जा रहा है। नासा में आधे से अधिक वैज्ञानिक भारतीय हैं। पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हैं।

 अध्यक्षीय उद्बोधन के क्रम में डॉ चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस संकल्प का दिवस है ।हमें देश के प्रति ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, देश भक्ति के भाव को और विकसित करने की आवश्यकता है। समाज एवं देश का कल्याण, विकास ,स्वाभिमान की रक्षा ही स्वतंत्रता दिवस का मुख्य संदेश है। अतिथि परिचय का कार्य उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा द्वारा एवं आभार ज्ञापन शिशु मंदिर के प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर झंडा गीत ,कितने वीर जवनवां, ए मेरे देश की माटी, जरा याद उन्हें भी कर लो, उठो जवान देश की, मजहब अलग-अलग, जेकर गौवां में सुख के बिहान होवेला, तेरी मिट्टी में मिल जावा आदि गीतों के माध्यम से नृत्य आदि का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। हिंदी, संस्कृत एवं अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किए गए। भैया बहनों द्वारा पिरामिड निर्माण आदि कार्य किया गया।

 मंच संचालन उद्घोषणा डॉ संजीव झा के नेतृत्व में अंकित कुमार ,प्रियतम, रुचि, अनामिका, साक्षी ,स्नेहा, राजेश्वरी द्वारा किया गया। अंत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

मीडिया प्रभारी ,दीपक कुमार झा

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 77वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया 

 रिपोर्ट ÷ के पी चौहान 


बाँका । जिला में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस काफी हर्षोल्लासपूर्ण बातावरण में मनाया गया।अहले सुवह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, आरक्षी अधीक्षक डा.सत्य प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न चौक- चौराहे पर स्थापित ऐतिहासिक पुरूषों महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, लाल बहादुर शास्त्री, वीर कुंवर सिंह, शहीद भगत सिंह के मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात स्थानीय आर एम के स्कूल के मैदान पर सुवह 9 बजे जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा मुख्य झंडोत्तोलन किया गया। 

        झंडोत्तोलन के पूर्व डी एम ने आरक्षी अधीक्षक के साथ सलामी गारद का निरीक्षण किया। फिर परिचारी मनीष कुमार के नेतृत्व में सैप, बी एम पी, जिला पुलिस बल महिला- पुरूष, गृह रक्षा वाहिनी, एन सी सी, स्काउट के जवानो द्वारा सलामी के बीच डी एम अंशुल कुमार ने ध्वजारोहण किया। 

     डी एम श्री कुमार ने अपने संबोधन में कहा की धरती वीरों से पटी पड़ी है। खासकर पटना स्थित सात शहीदों में भी एक वीर शहीद शतीस कुमार झा बाँका सै ही ताल्लुक रखते हैं। वहीं परशुराम सिंह, शीतल सिंह, जागो शाही, पागो शाही, महेन्द्र गोप आदि अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों को नाकों चने चबबाकर भागने को बाध्य कर दिया था। बाबजूद बाँकावासी काफी शांतिप्रिय हैं। यहाँ सरकार द्वारा विकास के लिए कई योजनाएँ चलाई जा रही है। इस अवसर पर डी डी सी, एडीएम, एस डी ओ, डी एस पी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 

      वहीं व्यवहार न्यायालय में जिला जज त्रिपाठी सर, जिला विधीज्ञ संघ में अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पुलिस लाइन में एस पी डा. सत्यप्रकाश, अनुमंडल कार्यालय परिसर में, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अस्पताल में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, कारा विभाग में जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने झंडोत्तोलन किया। तत्पश्चात आगंतुकों के मिठाइयाँ बांटी गई। 

        जबकी नगर परिषद पूर्व सभापति संतोष कुमार सिंह ने एम यू सी सी शिक्षण संस्थान, समुखिया मोड़ स्थित भवानी प्राइवेट आई टी आई संस्थान सहित अलिगंज मुहल्ला स्थित इमामबाड़ा में ध्वजारोहण किया। इन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह आजादी हमें स्वतंत्रता आंदोलन के सपूतों के संघर्ष और बलिदानों से प्राप्त हुई है। हमारा दायित्व है कि देश में शांति और सौहार्द कायम रखने में हम अपनी भूमिका अदा करें और एक दूसरे से मिलजुलकर देश को उत्तरोत्तर उन्नति की ओर ले जाएँ। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य भवानी देवी, विश्वनाथ प्रसाद, निर्मल कुमार, जितेंद्र कुमार, राजिक राज, सुक्ला सर, गरिमा भारती, मिथुन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थि


त थे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित होना है। समारोह को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने ध्वजारोहण के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अंतिम पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल की पुरूष व महिला की टुकड़ी, होम गार्ड की प्लाटून, एनसीसी विंग ब्वॉयज एंड गर्ल्स, स्कॉउट एंड गाईड की प्लाटून, आरएएफ का दल एवं संत मैरी स्कूल का बैंड पार्टी शामिल हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किए गए अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उपायुक्त ने मुख्य समारोह को भव्यता से मनाए जाने को लेकर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन सिदगोड़ा टाउन हॉल में किया गया है। इस अवसर पर स्कूली छात्र- छात्राएं राष्ट्रभक्ति गीत व संगीत की प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन को भी लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।
Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top