thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments



मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को किया अर्घ्य अर्पित


पटना, 30 अक्टूबर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री आवास में अपने परिवार के निकट सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 सावधान मोबाईल चोर से सावधान कुर्ला ईस्ट में घर में घुस कर सुबह 7 से 8 बजे तीन मोबाईल चोरी 


कुर्ला ईस्ट जागृति नगर के शमीम टावर से घर के अंदर से तीन मोबाइल चोरी वोह भी सुबह के 7 से 8 बजे के बीच बिल्डिंग की जनता परेशान इतनी बड़ी बिल्डिंग में एक भी सेक्यूरिटी गार्ड नहीं येह कहना है यंहा रह रहे लोगों का सी सी टी व्ही में सुबह के टाइम एक बाहर का लड़का आते जाते दिखाई दे रहा है हो सकता है येह वोही मोबाईल चोर लड़का हो इसकी छान बिन नेहरू नगर पुलिस करेगी लोगों नें इसकी शिकायत पुलिस में की है



Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments



Ashar Anis Khan's 9th Music Album 'Qitaab' going on floor October 30.  South Actress Viditha Vishwas all set to make her debut. 


Music Director & Producer Ashar Anis Khan is all set to shoot his next titled 'Qitaab' with famous Influencer, Actor from Mangalore, Viditha Vishwas. Talking to our correspondent Khan said 'This is going to be very special, qitaab is my ode to all the ladies out there, its one special story about family, friend & a life of a girl about her dreams, her love & her priorities. I will keep on making good original music & content for the audience i have & keep making them proud.' 

Viditha said 'This is my debut & i am extremely nervous, being influencer and making content on digital platform & working actual on set with a proper crew & cast will be interesting & i am very excited. I want all my fans to see this song, the story and understand what good, original content looks like. 

Working with ashar will going to be a great experience, we are doing two albums back to back, qitaab and theher jaa, cant wait you all to see it'. 

Recently worked with TVF & many ad films, director Avirya rathod is making her debut in music albums, and is sure that people will love the story, the song and the feel of it. 

Sifar productions along with Prashant Upadhyay of parivartan pictures, Shreyas gawandi is handeling the project on front. 

DOP's are, Sunil Sharma & Ranjit Bharadwaj & costumes are done by Prajakta Kore. 

Reporter - Shahid Alam 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर


रिपोर्ट शैलेंद्र कुमार गुप्ता



खरना पुजा

कल नहाय खाय से महापर्व छठ आरंभ हो चुका है। आज 29 अक्तूबर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और छठ का दूसरा दिन है। आज का दिन खरना कहलाता है। पूर्वांचल, बिहार, यूपी और झारखंड के क्षेत्र में लोग लोक आस्था के इस महापर्व को पूरे हर्षोल्लास से मनाते हैं। साल भर में यह सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। कल यानी 30 अक्तूबर को तीसरे दिन शाम को ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी पूजा की जाएगी और चौथे दिन यानी 31 अक्तूबर को सुबह के समय उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस महापर्व का समापन किया जाएगा। आइए जानते हैं खरना की पूजा में किस सामग्री की आवश्यकता होती है और यह पूजा किस प्रकार और किस विधि से की जाती है।

आज से व्रतधारियों 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा।  

महिलाएं आज शाम को पूजा करने के बाद 36 घंटे के लिए निर्जला उपवास रखेंगी और सूर्य को अर्घ्य देंगी। 

शाम के समय घी लगी रोटी, गूड़ की खीर, और फल से भगवान का भोग लगाया जाता है। 

भोग लगाने के बाद महिलाएं यह प्रसाद के तौर पर ग्रहण करती हैं 

इसके बाद से उनका 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। 

यह उपवास चौथे दिन सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समाप्त होता है। 

अगले दिन अर्घ्य देने के लिए महिलाएं एक दिन पहले से प्रसाद बनाने की तैयारी करने लगती हैं। 

छठ पूजा में दूसरे दिन को “खरना” के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन का उपवास रखती हैं। खरना का मतलब होता है, शुद्धिकरण। खरना के दिन शाम होने पर गुड़ की खीर का प्रसाद बना कर व्रती महिलाएं पूजा करने के बाद अपने दिन भर का उपवास खोलती हैं।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


मुख्यमंत्री ने धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की अधिकारियों को दिये निर्देश


,


मुख्य बिन्दुः


सरकार किसानों की हरसंभव सहायता को लेकर पूरी तरह तत्पर ।


कृषि विभाग जिलावार धान उत्पादन के आंकड़ों की


सटीक सूचना का संग्रहण कर शीघ्र उपलब्ध कराये ताकि


जिलावार धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया जा


सके।


जहाँ धान की कटनी प्रारंभ हो चुकी है, ऐसे जिलों को चिह्नित कर वहीं से धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू करायें ।


धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया में अधिक से अधिक किसानों को


न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके, इसका ख्याल


रखा जाय।


धान अधिप्राप्ति का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ की जाय


पटना, 28 अक्टूबर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में शुरू की जा रही धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की।


बैठक में कृषि सचिव श्री एन0 सरवन कुमार ने राज्य में धान के अनुमानित उत्पादन के संबंध में जानकारी दी। सचिव सहकारिता श्रीमती बंदना प्रेयसी ने धान अधिप्राप्ति कार्यों के संबंध में की गयी तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने समितियों की क्रियाशीलता, सहकारी संगठनों द्वारा की गयी तैयारियों एवं सहकारी समितियों की भंडारण क्षमता इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्री विनय कुमार ने बताया कि धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। साथ ही जिन जिलों में धान की कटनी शुरू हुयी है, उसके संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने


बताया कि इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने मिलिंग तथा उसके वितरण के संबंध में भी जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कृषि विभाग जिलावार धान उत्पादन के


आंकड़ों की सटीक सूचना का संग्रहण कर शीघ्र उपलब्ध कराये ताकि जिलावार धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जहाँ धान की कटनी प्रारंभ हो चुकी है, ऐसे जिलों को चिह्नित कर वहीं से धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू करायें। उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया में अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके, इसका ख्याल रखा जाय। धान अधिप्राप्ति का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ की जाय। बिचौलियों और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि 11 सूखा प्रभावित जिलों में धान के पैदावार के संबंध में सटीक जानकारी ले ली जाय।


मुख्यमंत्री ने कहा कि धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों के बीच प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करायें ताकि अधिप्राप्ति के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। राज्य सरकार किसानों की हरसंभव सहायता के लिये पूरी तरह तत्पर है।


बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्री विनय कुमार, कृषि विभाग के सचिव श्री एन० सरवन कुमार, सहकारिता विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार उपस्थित थे ।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 बिहार/मुजफ्फरपुर


छठ आयोजन हेतु घाटों के अद्यतन स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार द्वारा एसडीआरएफ की बोट पर सवार होकर छठ घाटों का भ्रमण साफ सफाई एवं घाटों के संपर्क मार्ग को दुरूस्त करने, मुख्य घाटों पर कंट्रोल रूम स्थापित करने, गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कराने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर घाटों को ससमय तैयार करने इत्यादि संबंधी आवश्यक दिशा निदेश दिए गए।

आज दिनांक 26.10.2022 को जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार द्वारा आसन्न छठ पर्व को देखते हुए बूढ़ी गंडक के किनारे स्थित विभिन्न छठ घाटों, यथा सीढ़ी घाट, अखाड़ा घाट, आश्राम घाट, साहू पोखर का भ्रमण किया गया।

एसडीआरएफ की बोट पर सवार होकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नदी के किनारे स्थित घाटों का पास जाकर अवलोकन किया और घाट पर उतर कर भी पैदल भ्रमण करते हुए अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। उन्होनें नदी किनारे उगे घास को हटाने एवं कीचड़ दलदलयुक्त घाटों को छठ तक तेजी से काम करते हुए तैयार करने का निदेश दिया। उन्होनें छठ घाटों के पहुंच मार्गों को भी दुरूस्त करने का निदेश दिया ताकि लोेग आसानी से घाट तक पहुंच सके। नगर परिषद द्वारा विभिन्न घाटों पर मजदूरों को लगाकर साफ सफाई का काम कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर ससमय काम समाप्त करने का निदेश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद क्षेत्र को दिया। उन्होनें मीडिया को बताया सीढ़ी घाट/आश्रम घाट को माॅडल घाट बनाया गया है । साहू पोखर में नगर निगम को बिलिचिंग और पेंटिग करने का भी निदेश दिया गया।

उन्होनें छठ घाटों के किनारे बैरिकेंडिग कराने का भी निदेश दिया ताकि लोग असावधानी या भूलवश गहरे पानी में ना पहुंच जाएं। उन्होनें खतरनाक घाटों पर साइनेज लगाने का निदेश दिया। छठ पर्व के अवसर पर भीड़ को नियंत्रित करने एवं गाडियों को भीड़ भार मार्गो पर आने से रोकने के लिए विभिन्न स्थलों पर ड्राॅप गेट लगाने का भी निदेश दिया गया।

 घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था छठ व्रतियों एवं आमजन हेतु बदलने के लिए चेजिंग रूम बनाने के संबंध में निदेश दिये।

छठ पर्व के दौरान निजी नावों के परिचालन पर भी रोक लगाने का निदेश दिया गया। छठ पर्व के सफल आयोजन एवं जनता की सुविधा हेतु विधि व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारियों पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर से सतीश कुमार झा कि रिपोर्ट।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 प्रेस विज्ञप्ति


संख्या -cm-480


27/10/2022


मुख्यमंत्री ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की


पटना, 27 अक्टूबर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री का गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।


इस अवसर पर वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पूर्व विधान पार्षद सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ० रणवीर नंदन, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह सहित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पूजा समिति के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।   पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर वर्ष यहां आते हैं। यहां आकर मुझे प्रसन्नता होती है। यह पूरा का पूरा एरिया अंग्रेजों के जमाने में बना था। उसी समय यहां यह मंदिर भी बना था। यह मंदिर सौ साल से भी काफी पुराना है।                 मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने जाने के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हम स्वस्थ हो जायेंगे तभी कुछ कह सकते हैं। हमारी पार्टी के सभी नेता चुनाव प्रचार में जा रहे हैं।


दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय मुद्रा पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाए जाने की मांग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग क्या-क्या मांग करते रहते हैं।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर


रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता



आज लायंस  क्लब ऑफ़ भागलपुर  द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर  लायंस ‘दीपोत्सव  मिलन समारोह’ होटल राजहंस , भागलपुर में  दीप प्रज्वलित कर बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का  उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट के  उपज़िलापाल  लायन बिनोद अग्रवाल,  पूर्व ज़िला पाल कुंजबिहारी झुनझुनवाला, रीजनल chairperson  उज्जैन जैन मालू, अध्यक्ष महेश प्रसाद राय, सचिव प्रदीप गुप्ता द्वारा किया गया॥ तद्पश्यात  गणेश वंधाना की स्तुति कर  कार्यक्रम को शुरू किया गया। कई महिलाओं सदस्यों  एवम्  पुरुष सदस्यों ने दीप जलाये और बच्चों एवम् महिलाओं द्वारा गीत संगीत  प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में  शैलेश पोद्दार, सुमन्त महतो, बिनोद वर्मा, आत्माराम झुनझुनवाला, सत्यनारायण पोद्दार, श्रवण किशोरेपुरिया, बद्रीप्रसाद छपोलिका, रूपक अग्रवाल, सागर सुमन, प्रेम प्रकाश डोकनिया, अशोक बंसल, किशन भालोटिया, नीलम डालमिया, बबीता गुप्ता, लता गोएनका, आदि और भी सदस्य उपस्थित थे। 

अभिषेक डालमिया

पी आ रो


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर


रिपोर्ट :- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता


भागलपुर। मां काली के जयघोष के साथ परबत्ती की प्रतिमा वेदी से उठाई गई। जुलूस में देशभक्ति के नारे भी लगते रहे। परबत्ती काली की प्रतिमा रात 11.30 बजे स्टेशन चौक पहुंची। जहां महाआरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी। देर रात तक युवा स्टेशन चौक पर करतब दिखाते रहे। इसके पहले प्रतिमा के रेलवे पश्चिमी गेट के पास पहुंचते ही स्टेशन चौक पर इतनी भीड़ जुट गई कि तिल रखने की जगह नहीं थी। डीजे पर भजनों की प्रस्तुति के बीच युवकों ने परंपरागत हथियारों का जमकर प्रदर्शन किया। परबत्ती काली प्रतिमा के स्टेशन चौक आने की प्रतीक्षा में 9 बजे से ही लोग जुटने लगे थे। शहरी क्षेत्र के साथ आसपास के इलाकों से महिलाएं भी पहुंची थीं। ज्यादातर स्थाई दुकानें बंद थीं।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


मुख्यमंत्री भागलपुर में गंगा नदी में नाव डूबने की घटना पर मर्माहत, गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की


पटना, 26 अक्टूबर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार भागलपुर में गंगा नदी में नाव डूबने की घटना पर मर्माहत हैं। हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति मुख्यमंत्री ने गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है।


मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया है।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार के मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी ने रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर राज्य में छठ महापर्व के मद्देनजर विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है। मुख्य सचिव ने कहा कि छठ महापर्व बिहार का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस महापर्व में शामिल होने के लिए बिहार के बाहर रह रहे बिहारवासी बड़ी संख्या में अपने घर बिहार आते हैं। इस वर्ष कोरोना के प्रसार कम होने के कारण बिहार आ रहे लोगों की संख्या में वृद्धि होगी। आने वाले लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए छठ महापर्व के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने की आवश्यकता है ताकि आने वाले लोगों को यात्रा में सहूलियत हो ।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर


रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता



दिवाली यानि अंधकार से प्रकाश की और ले जाने वाला पर्व । इस त्यौहार में रोशनी की रौनक हर घर आंगन में होती है। क्योंकि इस दिन खुशियों को सेलिब्रेट किया जाता है। मानवीय मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को बरकरार रखने का एक शानदार पहल मारवाड़ी युवा मंच, भागलपुर शाखा ने किया।  मंच द्वारा *"आनंद सब के लिए कार्यक्रम"* के तहत  दीपावली के शुभ अवसर पर गरीब निर्धन बेघर लोगो और  बच्चों के बीच स्वीट बॉक्स का वितरण किया गया। संस्था ने भागलपुर क्षेत्र के मायागंज रोड, बरारी रोड,मुसहरी घाट, कटहल बाड़ी,हनुमान घाट रोड, रेड क्रॉस रोड, महात्मा गांधी पथ, तिलकामांझी, डी एन सिंह रोड, सुजागंज मुख्य बाजार एवं अन्य श्रम बस्तियों में रहने वाले ज़रूरतमंद, गरीब बेसाहारा, निर्धन वृद्धाजनों महिलाओं एवं पुरुषों, बच्चों को उनके जीवन में खुशियां लाने के उद्देश्य से स्वीट बॉक्स का वितरण किया। 


 मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने बताया कि अक्सर गरीब परिवारों के बच्चे आर्थिक तंगी के चलते उस खुशी व उल्लास के साथ दीपावली जैसा पवित्र त्योहार नहीं मना पाते, जिसकी उनमें काफी चाह होती है। वे भी दूसरों की तरह नए कपड़े पहनकर व मिठाई के साथ इस त्योहार को दूसरों के साथ मनाना चाहते हैं। इसी को देखते हुए मंच द्वारा आज गरीब परिवारों के बच्चों के बीच मिठाईयां वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि युवा मंच जरूरतमंद परिवारों के साथ हमेशा खड़ा रहा है और रहेगा।


इस मौके पर सचिव राहुल अग्रवाल ने कहा कि जब भी त्यौहार आता है तो सब लोग अपने घरों में मिठाई बनाते है और अन्य तैयारी शुरू कर देते है । परन्तु जरूरतमंद लोगों के पास साधनों की कमी होती है और वो त्योहारों का पूरा आनंद नहीं ले पाते। इसलिए हमारे शाखा ने ऐसे बच्चों को भी दीपावली के त्योहार पर मिठाई देने का मन बनाया। जिससे ये लोग भी मिठाई खाकर दीपावली के त्योहार का आनंद ले सके ।


संयोजक सुमित तोदी ने कहा है कि ऐसे अवसर पर अनाथ बच्चों व बेसहारा बुजुर्गो के साथ कुछ समय बिताना और खुशियां बांटना मानवीय कार्य है। दीपावली के एक दिन पूर्व 23 अक्टूबर को सुबह सात से बारह बजे तक अनाथ आश्रम व वृद्ध आश्रमों में खुद जाकर मिठाई व अन्य तोहफे वितरित किया। शहर के  स्थान पर जाकर गरीब व असहाय लोगों के बीच दीपावली की खुशियां बांटने का का एक अलग ही मजा है।


*आनंद सबके लिए कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिषेक जैन के अलावा बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष अश्वनी खटोर, बिहार प्रांतीय राजनीतिक चेतना फोरम के चेयरमैन अश्वनी जोशी मोंटी, निवर्तमान अध्यक्ष रवि सर्राफ, उपाध्यक्ष रचित बजाज,अभिषेक सफ्फर, सचिव राहुल अग्रवाल,सह सचिव सुधांशु शेखर,सह कोषाध्यक्ष प्रशांत टेकरीवाल,मीडिया प्रभारी विनय डोकानिया, सदस्यता प्रभारी अंकित चूड़ीवाला, संयोजक सुमित तोदी, आलोक बजाज मोंटी,मनोज चूड़ीवाला, नितिन भुवानिका,निमित्त गोएनका,निकुंज लाठ, आशीष मवांडिया,अभिषेक बुबना, आयुष छपोलिका,दीपक हरकिशनका,मयंक भिवानीवाला, अतुल भिवानीवाला,पीयूष अग्रवाल और दीपक खेतरीवाल मौजूद थे।*


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 पंचायत चुनाव आगे हैं, राज्य भर में तृणमूल कांग्रेस की विजया सम्मिलानी बीजेपी को किसी भी तरह की परेशानी देने के लिए.


  पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस की विजया सम्मिलानी चल रही है।  लेकिन क्यों?  पंचायत चुनाव आगे हैं, तो तृणमूल कांग्रेस की विजया सम्मिलानी बीजेपी को क्या परेशान कर रही है?  तृणमूल कांग्रेस का विजय सम्मेलन कार्यक्रम पिछले कुछ दिनों से चल रहा है।  इसके अलावा, आज विजया सम्मिलानी कार्यक्रम वेटागुरी, बबनहाट में दिनहाटा महाराजा नृपेंद्र नारायण पुस्तकालय में दिनहाटा के साथ, कभी खुली जनसभा के माध्यम से तो कभी भवन में हो रहा है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और बेतागुरी के विजया सम्मिलानी मंच के नेताओं ने संघ को नहीं रोका गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने नहीं छोड़ा  मौसम की वजह से सातवीं विधानसभा के तृणमूल कांग्रेस विधायक और वर्तमान में उत्तर बंगाल के विकास मंत्री उदयन गुहा आम लोगों के साथ खड़े रहे।  यहां तक ​​कि उन्हें खुद भी भ्रष्टाचार का शिकार होना पड़ा था। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर आम लोगों की सुरक्षा के बारे में सोचा। और वर्तमान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और केंद्रीय संसद निसिथ प्रमाणिक ने घर नहीं छोड़ा।  विजया ने सम्मेलन के मंच से ऐसी टिप्पणी की कि वह केवल केंद्रीय बलों के साथ घूम सकता है।


Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top