Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 प्रेस विज्ञप्ति


संख्या -cm-480


27/10/2022


मुख्यमंत्री ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की


पटना, 27 अक्टूबर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री का गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।


इस अवसर पर वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पूर्व विधान पार्षद सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ० रणवीर नंदन, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह सहित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पूजा समिति के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।   पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर वर्ष यहां आते हैं। यहां आकर मुझे प्रसन्नता होती है। यह पूरा का पूरा एरिया अंग्रेजों के जमाने में बना था। उसी समय यहां यह मंदिर भी बना था। यह मंदिर सौ साल से भी काफी पुराना है।                 मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने जाने के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हम स्वस्थ हो जायेंगे तभी कुछ कह सकते हैं। हमारी पार्टी के सभी नेता चुनाव प्रचार में जा रहे हैं।


दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय मुद्रा पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाए जाने की मांग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग क्या-क्या मांग करते रहते हैं।

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top