thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 बांका जिले में अपराधी हुए बेलगाम थाना परिसर में घुसकर दर्जनों पुलिसकर्मी पर हमला


भागलपुर / बांका


-थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मी हुए घायल।



-उपद्रवियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल


डेस्क:- क्षेत्र के कुख्यात अपराधकर्मी कटोरिया गांव के मु सज्जाद उर्फ सजुआ सहित दो दर्जन उपद्रवियों ने थाना में हमलाकर दिया। जिसमें थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, दारोगा राजेश सिंह, विष्णुदेव कुमार एवं सिपाही विकास कुमार जख्मी हो गया। उपद्रवियों ने थाना परिसर में फुल का गमला एवं कुर्सी टेबुल भी तोड़-फोड करने का प्रयास किया। थाना में हमला करने का कारण पुलिस द्वारा गुरुवार की शाम मु सज्जाद उर्फ़ सजुआ के घर छापेमारी करने के विरोध में बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने दो दर्जन उपद्रवियों में से मु सज्जाद उर्फ़ सजुआ, अबुल हसन, मु इफ्तखार ,मु मंसूर आलम, मु इरशाद एवं मु अजहर को मौके से खदेड़कर पकड़ लिया। थाना में उपद्रवियों द्वारा हमला किये जाने से थाना परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार मु सज्जाद उर्फ़ सजुआ तीन कांड में नामजद आरोपित है। जो लंबे दिनों से फरार चल रहा था। जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस गुरुवार को उसके घर छापेमारी किया। लेकिन वह में नहीं था। जिसपर पुलिस ने सजुआ के पिता अबुल हसन को हिदायत करते हुए न्यायालय में आत्मसमर्पण कराने का चेतावनी दिया। जब मु सज्जाद उर्फ़ सजुआ को पुलिस द्वारा घर पर छापेमारी करने की सूचना मिला तो थानाध्यक्ष के मोबाइल पर अभद्र व्यवहार करते हुए बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दिया। और शुक्रवार को कटोरिया गांव के लगभग दो दर्जन से अधिक उपद्रवियों के साथ थाना पहुंच गया। और थाना परिसर में हंगामा करते हुए गाली-गलौज करने लगा। जब थाना में मौजूद दारोगा एवं पुलिस बल ने विरोध किया तो मारपीट करते हुए तोड़ फोड़ करने लगा। इसी बीच थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन उग्र उपद्रवियों ने थानाध्यक्ष पर भी हमला कर दिया। जिस पर पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती दिखाई तो सभी उपद्रवी थाना परिसर से भागने लगे जिसपर पुलिस ने खदेड़ छह उपद्रवी को गिरफ्तार किया। अन्य सभी भागने में सफल रहे। बतातें चलें मु सज्जाद उर्फ़ सजुआ कुख्यात अपराधकर्मी है। लूट,अवैध हथियार का कारोबार, अवैध शराब की बिक्री सहित अन्य गैर कानूनी कार्य में संलिप्त रहा है। थाना परिसर में हंगामा एवं उपद्रव से पुरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि कटोरिया गांव के मु सज्जाद उर्फ़ सजुआ तीन कांडों में आरोपित है। जो फरार था। उसी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया गया था। छापामारी के कारण ही शुक्रवार को मु सज्जाद उर्फ़ सजुआ एवं लगभग दो दर्जन उपद्रवियों ने थाना में हमला करने का प्रयास किया। जिसमें पुलिस कर्मी भी जख्मी हुए हैं। गिरफ्तार छह उपद्रवी सहित लगभग दो दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 मुंबई महानगरपालिकेच्या ‘बी ए ट्री पेरेंट’ या मेगा वृक्ष मोहिमेचे हेमा मालिनी यांनी केले उद्घाटन


नुकत्याच झालेल्या तौक्ते चक्रीवादळाने मुंबईच्या हिरव्यागार संपदेला धक्का लावला असून २३६३ झाडे उन्मळून पडली तर अनेक झाडांच्या फांद्याही तुटून पडलेल्या आहेत. एका सर्वेक्षणानुसार वादळात उन्मळून पडलेल्या झाडांपैकी एकूण ७० टक्के झाडे ही मूळ मुंबईतील नाहीत.

मुंबई महापालिकेने मातीची गुणवत्ता, दमट हवामान, स्थानिक कृषी- हवामानविषयक परिस्थितीचा अभ्यास करून मुंबईत लागवड करता येईल अशा ४१ स्थानिक झाडांची यादी तयार केली आहे. ही झाडे मुंबई आणि कोकणातील काही भागात लावली जाणार आहेत. वड, पिंपळ, उंबर, कांचन, कदंब, गुंज, पळस, लिंबू, महागोनी, मोह, बहावा, साग, अर्जुन, ऐन, किंजल, सीता अशोक, उंडाळ, नागकेशर, चंपा, शीवन, करंज, बकुळ, बेल, तामण, हिरडा, बेहडा, नारळ, आवळा, खैर, टेटू, आंबा, पुत्रंजीवा, जंगली बदाम, बिब्बा, पारिजातक, रीटा, चंदन, फणस आणि चाफा ही यापैकी काही झाडे आहेत.

जागतिक पर्यावरण दिनाच्या पूर्वसंध्येला, मुंबई मनपाच्या के पश्चिम वार्डचे सहाय्यक आयुक्त श्री. विश्वास मोते यांच्यासह मेक अर्थ ग्रीन अगेन मेगा फाऊंडेशन सोसायटीने 'ट्री पेरेंट -अ‍ॅडॉप्ट फॉलन ट्री पिट' अभियान सुरू केले आहे. या अभियानात येथील नागरिकांना एक झाड दत्तक घेण्यास सांगण्यात येणार आहे. के पश्चिम भागात एकूण ३४८ झाडे उन्मळून पडलेली आहेत. ही झाडे दत्तक घेऊन त्यांचे वृक्षारोपण करण्याची ही योजना आहे.

अंधेरीत पुन्हा झाडांची वाढ होऊन परिसर पूर्वीप्रमाणे हिरवागार व्हावा असे सांगून सहाय्यक आयुक्त विश्वास मोटे यांनी म्हटले, “या मोहिमेचे उद्दीष्ट म्हणजे एखाद्या झाडाची लागवड करणे आणि त्याची काळजी घेणे यासाठी नागरिक आणि सोसायट्यांना प्रेरित करणे हे आहे. मनपाच्या गार्डन विभागाशी  सल्लामसलत करून वृक्षांच्या विविध मूळ प्रजाती, त्यांच्या वाढीच्या पद्धतींबद्दल नागरिकांमध्ये जागरूकता निर्माण करणे आणि शहरातील नैसर्गिक संपत्तीचे संरक्षण करून त्यांच्यात झाडाबाबत मालकीची भावना निर्माण करणे हेदेखील यामागील उद्दीष्ट आहे."

मेक अर्थ ग्रीन अगेन मेगा फाउंडेशनच्या संस्थापिका अनुषा श्रीनिवासन अय्यर यांनी या मोहिमेबाबत बोलताना सांगितले, "मुंबई मनपाच्या गार्डन विभागासोबत संयुक्तपणे आम्ही जी झाडे पुन्हा लावणार आहोत त्यात ताम्हन, जांभुळ, बदाम आणि इतर झाडांच्या मूळ प्रजाती आहेत. आपल्याकडे पाण्याची पातळी जास्त असल्याने मुळे पाण्याच्या शोधात फारशी खोलवर जात नाहीत. म्हणूनच ३० फुटांपेक्षा जास्त वाढ न होणारी प्रजाती वाढविणे आम्हाला योग्य वाटते. वृक्ष पालक बनून झाडे दत्तक घ्या अशी विनंती आम्ही स्थानिकांना करीत आहोत. त्यांना आवश्यक असलेले मार्गदर्शन किंवा मदत आम्ही कधीही देण्यास तयार आहोत. पर्यावरणाचे रक्षण करणार्‍यांच्या मदतीसाठी सहाय्यक आयुक्त विश्वास मोते नेहमीच अग्रेसर असतात. आपल्या हिरव्या वनसंपदेचं रक्षण करण्यासाठी आम्ही समाजाला सोबत घेऊ इच्छित आहोत. आपण मागे सोडलेल्या हिरव्या वनसंपदेवरच आपले उद्याचे भविष्य अवलंबून आहे.”

या मोहिमेचे उद्घाटन सकाळी ११ वाजता लोकसभेच्या खासदार श्रीमती हेमा मालिनी यांच्या हस्ते करण्यात आले. येथे उन्मळून पडलेल्या ४५ फुटांच्या ताम्हण झाडाचे वृक्षारोपण हेमा मालिनी यांनी केले. यावेळी नगरसेवक रेणु हंसराज, के-पश्चिमचे सहाय्यक आयुक्त श्री. विश्वास मोते, मेक अर्थ ग्रीन अगेन एमईजीए फाउंडेशनच्या अनुशा श्रीनिवासन अय्यर, वृक्षचे शान लालवाणी, अ‍ॅडॉप्ट ए फॉलन ट्री पिटचे नोडल अधिकारी श्री. योगेंद्र कचवा आणि मनपाच्या के-पश्चिम कार्यालयातील कर्मचारी उपस्थित होते.

हेमा मालिनी यांनी मोहिमेची सुरूवात करताना म्हटले, "आपण प्रत्येकाने आपले पर्यावरण जपण्यासाठी प्रयत्न केले पाहिजेत. आपले जीवन पृथ्वी मातेशी जोडलेले आहे आणि तिचे जतन करणे आपले कर्तव्य आहे. वृक्ष दत्तक घेणे त्या दिशेनेच एक पाऊल आहे,"

संवाददाता -


शाहिद आलम

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 


Hema Malini inaugurates BMC’s Be A Tree Parent MEGA Vriksha campaign*

The recent cyclone Tauktae has battered the green cover of Mumbai, with 2363 trees being uprooted and innumerable others losing their branches. A survey revealed that 70 per cent of the trees lost were non-native species. 

After studying the local agro-climatic conditions, including soil quality, humid weather, the BMC prepared a list of 41 native trees that can be planted in Mumbai and are part of the trees in the Konkan belt. These are Wad, Pimpal, Umber, Kanchan, Kadamba, Gunj, Palas, Nim, Mahogany, Moh, Bahawa, Sag, Arjun, Ain, Kinjal, Sita Ashok, Undal, Nagkeshar, Champa, Shivan, Shirish, Karanj, Bakul, Bell, Taman, Hirda, Behda, Coconut, Amla, Khair, Tetu, Mango, Putranjiva, Wild Almond, Bibba, Parijatak, Rita, Sandalwood, Phanas and Chafa among others.

On the eve of World Environment Day, The BMC’s K West Ward Asst Commissioner Mr. Vishvas Mote along with Make Earth Green Again MEGA Foundation is starting ‘Be A Tree Parent - Adopt A Fallen Tree Pit’ Campaign to involve societies and residents to adopt one of the 348 fallen tree locations in K West Ward and re-plant the same with an identified fast growing tree species.

Keeping in mind the above and to restore green cover, Asst Commissioner Vishvas Mote avers: “The aim of this campaign is to involve citizens and societies to adopt and take care of a tree at the location of a fallen tree, that will be planted in consultation with the Garden department. It also aims to create awareness among citizens about different native species of trees, their blooming seasons and growth patterns and to build a sense for ownership among residents for green cover in the city.” 

Anusha Srinivasan Iyer, Founder, Make Earth Green Again MEGA Foundation, “The trees we are planting in conjunction with the Garden department of BMC include flowering plants tamhan, jamun, badam and such other native species. We have water levels that are high. Hence the roots do not go very deep in search of water, which is why we think it best to grow species that do not grow above 30 feet. We are requesting the locals to become a tree parent and adopt the trees. Any guidance or help they need at any time, we are there to handhold them. Vishvas Mote ji has always been in the fore for causes that protect environment. We are very glad we can involve community to protect our greens. Our future depends on the green footprints we leave behind.”

The inauguration of this campaign will be at 11 AM by planting a Tamhan plant at a pit where a 45 foot tree once stood, by the hands of Hon MP Smt Hema Malini ji along with Local Councilor Smt. Renu Hansraj, Asst. Commisioner MCGM K-West Ward Shri Vishvas Mote, Anusha Srinivasan Iyer of Make Earth Green Again MEGA Foundation and Shaan Lalwani of Vriksha and Nodal Officer of Adopt A Fallen Tree Pit Shri Yogendra Kachhawa and Municipal Staff of K-West Ward.

"Each of us must strive to preserve our environment. Our lives are intertwined with Mother Earth and it is our duty to save her. Adopting a Tree is one step in that direction," averred Hema Malini as she launched the campaign.

Reporter - Shahid Alam

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 *कानपुर पनकी वार्ड 50 के पूर्व पार्षद अशोक दुबे जी के द्वारा आम जनमानस की सहायता की जा रही है।*


*कानपुर नगर के कल्याणपुर विधानसभा वार्ड 50 रतनपुर गंगागंज पनकी के पूर्व पार्षद श्री अशोक दुबे जी के द्वारा निरंतर क्षेत्रीय जनमानस के लिए कुछ ना कुछ किया जाता रहा है, करोना जैसी इस महामारी में भी निस्वार्थ अपना जीवन दाव पर लगा कर आए दिन कड़ी मेहनत का कार्य माननीय पूर्व पार्षद श्री अशोक दुबे जी कर रहे हैं आज क्षेत्रीय जनता के द्वारा उनके घर जाकर करोना महामारी में किन्हीं कारणवश दिवगंत व्यक्तियों की मृत्यु होने पर लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य समस्याओं के लिए अधिकारी एवं कार्यालयों में चक्कर पर चक्कर लगाने पर उनका हल न निकलने पर परेशान होकर क्षेत्रीय जनता के द्वारा पूर्व पार्षद श्री अशोक दुबे जी को इस समस्या को अवगत कराया गया पूर्व पार्षद श्री अशोक दुबे जी को यह जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल उस विभाग के अधिकारियों को फोन पर समस्या बताई एवं उसका हल निकाला उन्होंने तत्काल उन सब परिवार जनों एवं वार्ड के लोगों को बताया वह चाहे किसी भी वार्ड के लोग हो उनके कार्यालय में आकर संपर्क कर मृत्यु प्रमाण पत्र व करोना महामारी में कोई भी परेशानी होने पर उनके कार्यालय एवं उनके निवास स्थान पर जाकर संपर्क कर निशुल्क एवं निस्वार्थ समस्या का समाधान किया जा रहा है।*


*समाजवादी पार्टी के सदस्य, पनकी पूर्व पार्षद अशोक दुबे*

*मोo 9935214289*


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 नीरज निराला और शिल्पी राज का सांग "आजा ए मजनुआ सिंदूरदान से पहिले" रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से

भोजपुरी के विख्यात लोक गायक नीरज निराला और शिल्पी राज का सांग "आजा ए मजनुआ सिंदूरदान से पहिले" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग इस गाने को खूब सुन रहे हैं। भोजपुरी के इस लोक गीत को नीरज निराला और शिल्पी राज ने अपनी विशेष शैली में गाया है जिसे बहुत ही पसंद किया जा रहा है।
फिलहाल इसका केवल ऑडियो आउट किया गया है जल्द ही इसका वीडियो भी रिलीज किया जाएगा। इस गाने को नितेश ठाकुर ने लिखा है और म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है। इस गीत के रिकॉर्डिस्ट अप्पू सिंह हैं।  

लिंक
https://youtu.be/LpXR1bEHKig

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गीत का कांसेप्ट नया है। प्रेमिका की शादी किसी और से हो रही है तो प्रेमी देख नही पा रहा है कि वो जिससे बेइंतहा प्यार करता है, उसकी शादी किसी और की होने जा रही है। ऐसे में प्रेमिका कहती है "आजा ए मजनू सिंदूरदान से पहले।" लोग इस गाने को खूब सुन रहे हैं।
 इस लोक गीत को अच्छे खासे व्यूज मिल गए हैं। सिंगर नीरज निराला और शिल्पी राज ने का यह सांग वाकई एक जबरदस्त गाना है। दोनो ने इसे बहुत डूबकर और दिल से गाया है। उनके फैन्स और भोजपुरिया दर्शक इस सांग को खूब पसन्द कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


सिरमौर जिला के उपमंडल पावँटा साहिब की देवीनगर स्तिथ यूनीक फार्मूलेशन दवा कम्पनी के प्रबंधक  मनीष मोहन को  करोड़ो रूपये की नशीली दवाओं  के साथ पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर पंजाब ले गई है 

प्रदेश में मेडिकल नशे की यह सबसे बड़ी खेप बताई जा रही है पकड़ी गई नशे की 30 लाख गोलियों की कीमत 15 करोड़ आंकी जा रही है 

एसपी सिरमौर खुशहाल चंद शर्मा ने कंपनी का राॅ मटेरियल सीज व लाईसेंस रद्द करने की पुष्टि की है

पंजाब पुलिस को नशीली दवा के कैप्सूल 18 मई को अमृतसर से बरामद हुए इस मामले में पंजाब पुलिस ने सिरमौर पुलिस की सहयोग से फेक्ट्री में ड्रग डिपार्टमेंट को साथ लेकर  दबिश दी 

गत रात को पंजाब पुलिस ने पांवटा साहिब के देवीनगर मे एक दवा फेक्ट्री पर छापामारी की और रात भर की कार्रवाई के बाद सुबह फेक्ट्री मालिक को 30 लाख नशीली प्रतिबंध दवा के साथ गिरफ्तार कर पंजाब ले गई। पंजाब पुलिस के साथ हिमाचल पुलिस और ड्रग कंट्रोलर ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिरमौर पुलिस अधीक्षक ने  कहा कि हिमाचल पुलिस भी नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। और पिछले कुछ माह मे नशे के बड़े सौदागरों को जेल की हवा खिलाई है। गोर हो कि पंजाब के अमृतसर की पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश के पांवटा की एक दवा कंपनी में दबिश दी। अमृतसर में बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां पकड़ी गई। यह लगभग 50 हजार टेबलेट व कैप्सूल हैं। दवाइयों पर पांवटा की एक कंपनी का नाम और पता लिखा बताया जा रहा हैं। जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट मामले में पांवटा पुलिस का सहयोग लेकर पंजाब पुलिस टीम कंपनी के दस्तावेजों को खंगाला। शुक्रवार सुबह तक कार्रवाई जारी रही। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल समेत दवा की खेप बरामद की है। इन दवाओं में पांवटा के देवीनगर रामपुरघाट मार्ग पर स्थित एक दवा ईकाई का नाम-पता अंकित बताया जा रहा है। पंजाब की पुलिस टीम ने सिरमौर दवा नियंत्रक व पांवटा पुलिस टीम का सहयोग लेकर छापामारी की है।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा देवर्षि नारद मुनि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शिरकत करते केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे 


देव उपासको एवं तीर्थ पुरोहितों का चिंता करना हम सभी का कर्तव्य:अश्विनी चौबे


- उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार सहित विभिन्न राज्यों के पुरोहित एवं साधु संत वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में हुए सम्मिलित। 


पटना,27 मई 2021


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा देव ऋषि नारद मुनि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में समाज एवं सरकार सभी का विशेष ध्यान रख रही है। देव उपासकों एवं तीर्थ पुरोहितों की चिंता करना हम सभी का कर्तव्य है। इस संक्रमण काल में किसी को भी किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए हम सभी को सामाजिक रूप से संवेदनशील रहना होगा। इस कार्य को हम सभी संवेदनशीलता से कर भी रहे हैं। 


केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार सहित विभिन्न राज्यों के पुरोहितों एवं देव उपासकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश पर जब जब संकट की घड़ी आई है। संपूर्ण देशवासी एकजुट होकर संकट पर विजय प्राप्त किए हैं।राष्ट्र के स्वास्थ्य की कामना आज हम सभी कर रहे हैं। इसके लिए हम लगातार प्रयत्नशील है। इस मुश्किल समय में हम सभी की भूमिका और बढ़ गई है। कोरोना के संक्रमण काल में हम सभी का संवाद हो रहा है। आप सभी अपनी क्षमता के अनुसार जन कल्याण में इस दौरान जुटे होंगे।   हमारे यहां कहा भी गया है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि समाज एवं सरकार पुरोहितों की चिंता करेगी। इसके लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। समाज में पुरोहितों का एक विशेष स्थान है। उनके कल्याण की चिंता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में परमपूज्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि जी महाराज, स्वामी शिव प्रेमानंद जी महाराज, आचार्य हरिहर कृपालु जी का आशीर्वाद सभी को मिला। 


उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  बृजेश पाठक, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के सुनील भराला, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, अजय कुमार झा, देवदत्त शर्मा, पूजा कपिल मिश्रा एवं वर्चुअल माध्यम से संबोधित किए।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 परमेश्वर सिंह के निधन पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे एवं युवा भाजपा नेता अर्जित चौबे ने शोक संवेदना व्यक्त की


पटना, 27 मई 2021


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे एवं युवा भाजपा नेता व भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे ने जिला समस्तीपुर निवासी प्रसिद्ध शिक्षाविद संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक परमेश्वर प्रसाद नारायण सिंह उर्फ लल्लू बाबू के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए शिक्षाविद श्री सिंह ने उल्लेखनीय कार्य किया। श्री चौबे ने उनके बड़े पुत्र अमिताभ सिंह से बातचीत कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षाविद श्री सिंह समस्तीपुर जिले के बिरसिंहपुर गांव निवासी थे। वे काफी दिनों से बीमार थे। उनका पटना में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे दो छोटे भाई, दो पुत्र, एक पुत्री और दो भतीजा से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र अमिताभ सिंह बेगूसराय एवं समस्तीपुर के प्रमुख शिक्षाविद हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। कल्याणपुर में शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ेपन को दूर करने के लिए स्व परमेश्वर सिंह ने 1987 में बिरसिंहपुर में संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना की थी। बाद में समस्तीपुर शहर के अलावा बेगूसराय और पटना में भी स्कूल की शाखा खोली। बिरसिंहपुर गांव में संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की भी स्थापना की थी।


Read More»

thumbnail

खपुर जनपद के ग्राम पंचायत भगवानपुर निवासी शहीद नवीन सिंह पुलवामा में देश के दुश्मनों से लडते हुए शहीद हो गए,उनके शहादत पर नाज है - रवि किशन शुक्ला....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

खपुर जनपद के ग्राम पंचायत भगवानपुर निवासी शहीद नवीन सिंह पुलवामा में देश के दुश्मनों से लडते हुए शहीद हो गए,उनके शहादत पर नाज है - रवि किशन शुक्ला



* नवीन सिंह के परिवार के बीच पहुंचकर  सांसद ने बढ़ाया ढाढस l


* पुरे समय शहीद के अंतिम यात्रा में शामिल  होकर अर्पित किए श्रद्धांजलि किया नमन  l


 गोरखपुर!  गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद रवि किशन शुक्ला ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद नवीन सिंह के पैतृक गांव भगवानपुर पहुंचकर वीर शहीद क़ो  अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए l

साथ ही परिवार क़ो ढाढस भी बढ़ाया  सांसद रवि किशन ने कहां शहीद के परिवार के साथ  इस अपार दुख की घडी मे  हम सभी साथ है और पूर्ण सहयोग के लिए भी आश्वासन दिया l


सांसद रवि किशन ने घाट पर अंतिम संस्कार के पूर्व अपनी श्रद्धांसुमन अर्पित किए और शहीद क़ो अंतिम सलाम दिया,

सांसद ने अपनी भावना क़ो फेसबुक वाल पर कुछ ऐसे लिखा है कि -


"हर आंखे भारी थी और हर चेहरा मायूस था" लोग गमगीन थे, भगवानपूर गांव के लाल नवीन सिंह की 23 वर्ष की उम्र में देश के लिए शहादत को देखकर.!

लोग जोश भरे अंदाज में वीर सपूत के नाम के नारे लगा रहे थे l

नवीन सिंह का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान, नवीन बाबू अमर रहे

आप पर देश क़ो हम सबको नाज है..l

हम सबकी  संवेदनाएं परिवार के साथ है गोरखपुर के लाल क़ो विनम्र श्रद्धांजलि..!


2. आखिरी सलाम लेते जाना... जय हिंद

नम आँखो के साथ शहीद नवीन सिंह जी क़ो अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया,वीर सपूत क़ो अंतिम सलाम .! 

आज शहीद के सम्मान में जन सैलाब उमड़ पड़ा है,गोरखपुर और पूर्वांचल की धरती और आसमान सभी रो पड़े है l

सांसद ने कहां की गर्व है उस परिवार पर.जिस परिवार में देशभक्त नवीन सिंह ने जन्म लिया .!

आज दुःख का पहाड़ टुटा है फिर भी देश के लिए कुर्बानी पर उस परिवार क़ो गर्व है l

ऐसे माता पिता क़ो उनके चरणों में मेरा कोटि कोटि बंदन है..!

सांसद ने कहां परिवार के साथ हम सभी की संवेदना जुडी है.. नमन है शहीद के चरणों में..!


भवदीय

रवि किशन शुक्ला

सांसद गोरखपुर

Read More»

thumbnail

सांसद रवि किशन ने रास्ते में वाहनों की टककर देख कर रुक गए सांसद ने संवेदना का दिया परिचय.....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

सांसद रवि किशन ने रास्ते में वाहनों की टककर  देख कर रुक गए सांसद ने संवेदना का दिया परिचय!



 * घायल लोगो के बीच विवाद निपटान कर चोटिल लोगों को इलाज़ के प्रबंध कराएं.!


 गोरखपुर!  गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला जी इन दिनों खूब चर्चा में है कारण जमीन पर उतरकर एक भोजपुरी के मेगा स्टार होने के बाद भी जिस तरह से सेवा कार्य को जनता के बीच गांव गांव गली गली पहुंचकर जनता के बीच सेवा कार्य कर रहे है l


उसकी पूरा गोरखपुर और देश प्रशंसा करते नही थक रहा है, जन सेवा के कार्य के बल पर वह लोगों के दिलों पर छा गए है l

गोरखपुर में आज अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज सांसद रवि किशन शुक्ला जी जब रास्ते से गुजर रहे थे तो रास्ते में टेंपो और वाहनों की भिड़ंत से हुई  दुर्घटनाग्रस्त क़ो और भीड़ देख कर सांसद भीड़ में उतर गए l

भारी भीड़ में चीख पुकार और आरोप प्रत्यारोप के बीच जमी सांसद ने बिना देर किए मौके की नजाकत को समझते हुए दोनों पक्षो क़ो समझाया और आंशिक चोटिल लोगो क़ो दिल इलाज़ हेतु भेजवाया l

सांसद रवि कुमार शुक्ला ने कहा कि बहुत सारी स्थितियां ऐसी होती है वाहन चलाने के दरम्यान घटनाये, दुर्घटना हो जाती है l

हमें उन स्थिति क़ो भी समझना चाहिए सहयोग की भावना के साथ कार्य करना चाहिए हमें मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए  दूसरों की संकट में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए l 

 यह हमारी आपकी सभी समाज की जिम्मेदारी है जिस कार्य को मैंने उचित समझा और उसे मैंने किया है..!


सांसद द्वारा सराहनीय कार्य के क्षेत्र में भूरी भूरी प्रशंसा होने के अभिलेखों तारीफ के कसीदे बाध रहे थे..!

भवदीय

रवि किशन शुक्ला

सांसद गोरखपुर

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 परमेश्वर सिंह के निधन पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे एवं युवा भाजपा नेता अर्जित चौबे ने शोक संवेदना व्यक्त की


पटना, 27 मई 2021


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे एवं युवा भाजपा नेता व भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे ने जिला समस्तीपुर निवासी प्रसिद्ध शिक्षाविद संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक परमेश्वर प्रसाद नारायण सिंह उर्फ लल्लू बाबू के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए शिक्षाविद श्री सिंह ने उल्लेखनीय कार्य किया। श्री चौबे ने उनके बड़े पुत्र अमिताभ सिंह से बातचीत कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षाविद श्री सिंह समस्तीपुर जिले के बिरसिंहपुर गांव निवासी थे। वे काफी दिनों से बीमार थे। उनका पटना में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे दो छोटे भाई, दो पुत्र, एक पुत्री और दो भतीजा से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र अमिताभ सिंह बेगूसराय एवं समस्तीपुर के प्रमुख शिक्षाविद हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। कल्याणपुर में शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ेपन को दूर करने के लिए स्व परमेश्वर सिंह ने 1987 में बिरसिंहपुर में संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना की थी। बाद में समस्तीपुर शहर के अलावा बेगूसराय और पटना में भी स्कूल की शाखा खोली। बिरसिंहपुर गांव में संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की भी स्थापना की थी।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 बाँका।  यूं तो यास चक्रवाती तुफान ने उड़ीसा, बंगाल के अधिकांश हिस्सों में और झारखंड तथा बिहार के कुछ तटवर्ती क्षेत्रों में अपना तांडव जग-जाहिर कर ही दिया। लेकिन बाँका जिला मुख्यालय सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में अभी मौसम काफी सुहावना बना दिया है। वैसे आज यहाँ दिन में हल्की हवा के साथ  तेज गति से वारिश हुयी। फिर लगभग  एक घंटे के बाद मौसम साफ हो गया, हल्की धूप भी खिली।बीच बीच में आसमान में बादलों की दखलंदाजी होती रही लेकिन पूर्वा हवाओं ने मौसम को काफी खुशनुमा बना दिया। 

वैसे यास चक्रवाती तुफान ने तत्काल पिछले तीन दिनों से बाँका सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम काफी सुहावना बना दिया है। लेकिन बाकी तीन दिन यानि 30 मई तक यास चक्रवाती तुफान क्या गुल खिलायगा यह तो भविष्य के गर्भ में छुपा है। 

        वैसे यास चक्रवाती तुफान को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट मोड में है। डी एम सूहष॔ भगत के अनुसार तुफान  आने की संभावना को लेकर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, बिजली विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था का भी निर्देश दिया गया है, अन्य संबंधित विभागों को भी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है।  *  के पी चौहान, बाँका।

Read More»

thumbnail

रितेश पांडे और नीलम गिरी की "घंटी" ने किया 20 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

रितेश पांडे और नीलम गिरी की "घंटी" ने किया 20 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार



सुपरस्टार रितेश पांडे और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी के गीत "घंटी" का कॉन्सेप्ट कुछ ऐसा है, जो पति की कथा और पत्नी की व्यथा को प्रस्तुत करता है। इस अद्भुत वीडियो सांग ने यूट्यूब पर 20 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। भोजपुरी गानों का ट्रेंड चेंज करने वाला यह गाना घंटी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल युट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और इसने 2 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस करके सिद्ध कर दिया है कि दर्शक बेहतरीन गाने के आज भी दीवाने और कद्रदान हैं। इस गाने में रितेश पांडे और नीलम गिरी की केमिस्ट्री पति-पत्नी के रूप में कमाल कर रही है।

रितेश पांडे ने अपने इस गीत को मिले 20 मिलियन व्यूज के लिए अपने फैन्स, भोजपुरी दर्शकों और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ओनर रत्नाकर कुमार का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने इसका शानदार प्रोमोशन प्लान किया और इसे एक ट्रेंडिंग वीडियो बनाया।

भोजपुरी सिने जगत और म्यूज़िक वर्ल्ड में हमेशा नया करने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने एक बार फिर यह एक नया प्रयोग किया है, जो दर्शकों द्वारा खूब पसन्द किया जा रहा है। यह खूबसूरत पारिवारिक गाना क्रिएट करने में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का विशेष सहयोग रहा है।


Link - 

https://youtu.be/-vzy_5kJae4


गौरतलब है कि पति की कथा और पत्नी की व्यथा को प्रस्तुत करने वाले इस सांग घंटी की सबसे खास बात यह है कि इसमे एक साथ दो कहानियां दिखाई जा रही है, एक तरफ पति कथा करने में व्यस्त है तो दूसरी तरफ पत्नी की व्यथा का वर्णन किया गया है। इस तरह का गीत भोजपुरी एल्बम के गानों में बदलाव की एक लहर लेकर आया है। इस गाने मे लोगों को काफी कुछ नया और अलग मिल रहा है और म्यूज़िक कंपनी की क्रिएटिविटी भी साफ नजर आ रही है। 

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत गीत घंटी को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है जबकि इसको लिखा है जेडी बहादुर ने। संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। परिकल्पना छोटन पांडे ने की है, डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर राहुल रितिक, एडिटर दीपक रावत हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top