बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र भागलपुर
भागलपुर बिहार
बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग द्वारा नियोजन -सह- मार्गदर्शन स्कीमन्तर्गत सरकारी क्षेत्र मे रोजगार प्राप्ति हेतु प्रयासरत वैसे आवेदक जिन्होने एक वर्ष पूर्व एन०सी०एस० पोर्टल पर निबंधन कराया था, जिनकी वार्षिक आय - 180000 से कम है तथा जो सरकारी क्षेत्र मे नौकरी प्राप्ति हेतु वर्तमान में आवेदन किये है उनके सहयतार्थ STUDY Rit का वितरण आज दिनांक- 20.09.2023 के पूर्वाहन मे किया गया। STUDY Kit प्राप्त करने वाले कुल सात आवेदक / आवेदिकाओं में श्री अभिनव राज, पिता- श्री अवीनाश कुमार ग्राम नयागॉव जिला भागलपुर, श्री आयुष राज पिता- श्री देवेन्द्र ताँती, परबत्ती भागलपुर, श्री निशान्त कुमार, पिता-उमेश प्रसाद ग्राम सारठ जिला भागलपुर, श्री सौरभ सुमन, पिता - श्री सुनील कुमार परबत्ती भागलपुर, राधा कुमारी पिता- श्री भोला पासवान कहलगाँव भागलपुर, अंकिता कुमारी पिता- श्री जागेश्वर नाथ मिश्र शाहकुंड भागलपुर एंव श्री स्मृती रानी पिता - श्री दिनेश प्रसाद सिंह तिलकामांझी भागलपुर शामिल है। STUDY Kit वितरण समारोह मे श्री भरत जी राम. उप निदेशक (नियोजन), भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर, कुशल युवा केन्द्र संचालक श्री विजय आनंद चौधरी, श्री निवास सिह, श्री नीरज कुमार आदि की गरिमामयी उपस्थिती रही। एवं इस अवसर पर समस्त कार्यालय कर्मी उपस्थित रह कर समारोह को सफल बनाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिये।
नियोजन पदाधिकारी विश्वविद्यालय नियोजन सूचना सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र

0 comments: