जिला राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर आज 11 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार को।
संगठनात्मक कार्य हेतु राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी पहुंचे बिहार की राजधानी पटना।
पटना पहुंचने पर राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद बांका श्री जयप्रकाश नारायण यादव जी से औपचारिक मुलाकात कर राजनीतिक विषयों पर चर्चा किए।
साथ में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नटबिहारी मंडल, जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रणव कुमार उर्फ पप्पू, जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद यादव एवं जिला मिडिया प्रभारी मंजीत ठाकुर मौजूद थे।
इसी के साथ ही 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय ( एम एस पैट्रोल पम्प खिरिबांध) भागलपुर में राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी के द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम दिन के 11:00 बजे शुनिश्चित किया गया है।
अतः राष्ट्रीय जनता दल के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, सभी प्रखंड अध्यक्ष गण, सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गण, जिला सचिव, पंचायत अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष गण, सभी क्रियाशील सदस्य गण के साथ साथ राष्ट्रीय जनता दल के सभी सम्मानित कार्यकर्ता गण सादर आमंत्रित हैं।
चंद्रशेखर प्रसाद यादव,जिला अध्यक्ष,राष्ट्रीय जनता दल
भागलपुर।


0 comments: