हिमाचल प्रदेश
जगत सिंह तोमर
सिरमौर जिला के उप मंडल शिलाई में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म सप्ताह के आज पांचवे दिन सेवा ही समर्पण के तहत जो पार्टी का उद्देश्य और धयेय हैं किशोरियों को रजोधर्म के विषय में जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्षा श्यामा ठाकुर ने लड़कियों को इस विषय पर जानकारी दी व जागरूक किया।। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा परिवार है, जिसमें सभी लोगों का ध्यान रखा जाता है। इसी कड़ी में आज किशोरियों और महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे गए।। भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इसलिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जन सेवा के कार्य में लगा रहता है। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षा श्यामा ठाकुर सत्या तोमर महामंत्री पूनम वर्मा बीडीसी आशा चौहान शिलाई पंचायत प्रधान शीला नेगी सहित दर्जनों अन्य महिलाएं शामिल रहे।


0 comments: