सदानंद बाबू राजनीति के अजातशत्रु थे उनका सभी दलों के नेताओं से अच्छे संबंध थे जिसके कारण उनका सबके दिल मेंसम्मान था,श्री सिंह सिर्फ भागलपुर ही नहीं बल्कि संपूर्ण बिहार के सर्वमान्य नेता थे।
यह बातें कहलगांव स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय सदानंद सिंह जी के श्राद्ध कर्म में सम्मिलित होने आए बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कही।
वहीं उन्होंने कोरोना काल के दौरान जान गवाने वाले पार्टी के कार्यकर्ता के घर गए उनके प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की।
उन्होंने दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार और भागलपुर यूनिवर्सिटी के सिंडिकेट सदस्य स्व. राम प्रकाश गुप्ता की पत्नी,भाजपा नेता विष्णु शर्मा के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों से मिले एवं भागलपुर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुमार विजेंद्र रजक के परिजनों से मिलकर उनके प्रति शोक संवेदना प्रकट किया और दुख की घड़ी में हर समय साथ निभाने की वादा किए।
साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार इकलौता राज्य है जहां कोरोना के कारण जान गवाने वाले लोगों के परिजनों को 4 लाख दे रही है।
देश भर में चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा समर्पण अभियान के तहत उन्होंने झुरखुरिया स्थित हैप्पी वैली स्कूल में पौधारोपण भी किया और लोगों से कहा की, अपने जीवन में इतना पौधा जरूर लगाएं जितना हम स्वयं ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं।
इस दौरान उनके साथ भागलपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय, बांका विधायक रामनारायण मंडल,डॉक्टर एनके यादव, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, रोशन सिंह, विपुल सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह अति पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस मंडल, चिकित्सा मंच के संयोजक डॉ संजय सिंह, व्यवसायिक मंच के संयोजक दीपक शर्मा, निरंजन साहा, उद्योग मंच संयोजक रोशन रॉय, कुणाल सिंह, सुधीर भगत, नितेश सिंह, नितीन पाण्डेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथ थे।


0 comments: