एम यू सी सी संस्थान के दो छात्रों ने फिर परचम लहराया
बाँका। बाँका नगर परिषद क्षेत्र के बाबुटोला में वर्षों से संचालित एम यू सी सी शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान में " बिहार सिविल सर्विसेज फाउंडेशन "
" बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग " आदि प्रतियोगिता परीक्षा के लिए छात्र- छात्रों को ललित कुमार सिंह भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतामढी, अंकेक्षण पदाधिकारी डॉ बी आर वर्णवाल तथा एम यू सी सी के निदेशक राजीक राज द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसमें खासकर बतौर मार्ग दर्शक के रूप में अमन कुमार सिंह और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह यादव का सराहनीय योगदान रहा है। इन सभी के उत्कृष्ट सहयोग से इस बार फिर दो छात्रों ने पुलिस की नौकरी में बाजी मार ली। इसमें पहला ऋषि यादव पूना (महाराष्ट्र) में एम टी एस के पद पर और दुसरा अखिलेश कुमार बाँका जिला में सिपाही का पद हाशिल किया है।
ऋषि यादव जिनके पिता महेन्द्र यादव पेशे से किसान हैं, इनका घर बाँका सदर प्रखंड के चक्काडीह गाँव में है। जबकि अखिलेश कुमार पिता रविन्द्र कुमार भी पेशे से किसान हैं, इनका घर रोहतास जिला है। दोनों ही गरीब परिवार से आते हैं, लेकिन ललित कुमार सिंह के अगुआई में छात्र-छात्राओं को दिए जा रहे निःशुल्क मार्गदर्शन में इस संस्थान से अबतक तीन दर्जन से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने राज्य अथवा केन्द्रीय सरकार में नौकरी हाशिल कर एम यू सी सी संस्थान का परचम लहराया है।
स्थानीय अशोक कुमार सिंह, समरेन्द्र प्रसाद, संजय कुमार झा, रुपेश कुमार सहित अन्य लोगों ने दोनों छात्रों को तो बधाई और शुभकामनायें दिया ही, खासकर ललित कुमार सिंह और एम यू सी सी के निदेशक राजीक राज के अलावा संस्थान से जुड़े सभी भाईयों को ढेरों बधाई दिया है। * के पी चौहान, बाँका।


0 comments: