बाँका। " इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड कमिटी "के राष्ट्रीय सलाहकार सीमा मिश्रा, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नुरेशा तिरकी एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी छतरपाल सिंह के अनुशंसा पर इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर विपिन सिंह रावत ने बाराहाट (बाँका) के विनम्र, सुशील और कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता सुरेश प्रसाद यादव को " इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी " के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर बाँका कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक सुनहरा तोहफा दिया है। इसका मतलब है कि बाँका के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति पहले जैसा ही निष्ठा बरकरार है और इसी निष्ठा के बल पर यहाँ के कुछ उत्साही कार्यकर्ताओं ने प्रदेश स्तरीय पदों को सुशोभित किए हैं।
सुरेश यादव को " इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी " के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बाँका जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राधा झा,बाँका जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो आजम सईद, विश्वजीत कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, सुवोद कुमार मिश्र, दिवाकर यादव, मनीष कुमार घोष, राघवेन्द्र सिंह,संजय कुमार झा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब कांग्रेस में एक जान आएगी।इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुरेश यादव जी ग्रासरूट के नेता हैं, इनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। * के पी चौहान, बाँका।


0 comments: