हिमाचल प्रदेश
जगत सिंह तोमर
कोविड़ -19 महामारी के मध्यनजर कोरोना संक्रमण से बचाव में होंगे सहायक:- एसपी
केन्द्रीय, राज्य वित्त एवं कॉरपोरेट मन्त्री ने कोविड़ -19 महामारी के मध्यनजर कोरोना संक्रमण से बचाव में सहायक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए हैं।
इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा जिला सिरमौर पुलिस जवानों के लिए उपलब्ध करवाए गए सुरक्षा उपकरणों को विधायक नाहन डॉ राजीव बिन्दल द्वारा परिधि गृह नाहन में सिरमौर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा को भेंट किये गए।
इन सुरक्षा उपकरणों में मुख्यत: 200-सैनिटाइजर, 200- N/95 मास्क, 1500-ट्रिपल प्लाई मास्क, 200-दस्ताने,
50-फेस शील्ड एवं 03-थर्मल स्कैनर शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर खुशहाल शर्मा ने कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव में सहायक सुरक्षा उपकरण जिला सिरमौर पुलिस को उपलब्ध करवाने के लिए अनुराग ठाकुर एवं डॉ राजीव बिन्दल का सिरमौर पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया हैं।
उन्होंने कहा कि उक्त सुरक्षा उपकरणों से पुलिस जवानों को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव में मदद मिलेगी और साथ ही साथ पुलिस जवानों का मनोबल भी बढेगा।


0 comments: