Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 बाँका। ज्यों-ज्यों मतदान के दिन खिसकते जा रही है, नेताओं के पसीने भी छूटते  नजर आ रहे हैं। इसलिए हरेक दल या  गठबंधन-महागठबंधन के धाकड़ नेतागण का दौरा भी जोर पकड़ने लगा है। चार दिन पहले जद यू राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दो दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा तो आज बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह बिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बाँका जिला के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर यूपीए के पाँचों प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि बाँका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जितेन्द्र सिंह, बेलहर विधानसभा क्षेत्र से राजद के निवर्तमान विधायक रामदेव यादव, बाँका विधानसभा क्षेत्र से जद यू से राजद में शामिल हुए पूर्व मंत्री डा.जावेद इकबाल अंसारी ,कटोरिया ( अजजा) सुरक्षित  विधानसभा क्षेत्से राजद के निवर्तमान विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम तथा धोरैया ( अजा) सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से 

 रालोसपा से राजद में शामिल हुए पूर्व   सांसद भूदेव चौधरी उम्मीदवार बनाया गया है। 

          बाँका विधानसभा क्षेत्र के  कोरियन्दा मैदान पर उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब नीतीश जी से बिहार सभंलने वाला नहीं है। यदि आप लोग  खुशहाल बिहार देखना चाहते हैं तो नीतीश कुमार के डबल इंजन की  सरकार को हटाकर महागठबंधन की सरकार बनाइये। 

         बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही, इस जंगल राज से तो छुटकारा मिलेगा ही। बिहार में कार्यरत नियोजित शिक्षकों शिक्षकों को, नियमित शिक्षकों की तरह समान  सेवा शर्त और समान काम के लिए वेतन दिया जाएगा। 

                    इन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के 15 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में न कोई उद्योग लगा, न ही कोई अच्छी शिक्षण संस्थान खुले और न बेरोजगारी कम हुए । बिहार में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। बिहार में उद्योग धंधा नहीं रहने के कारण मजदूर दुसरे राज्यों को पलायन कर रहे हैं, बिहार के छात्र उच्च शिक्षा के लिए अन्य राज्यों की ओर कुच कर रहे हैं। जबकि अच्छे  चिकित्सा के लिए भी दिल्ली, मुम्बई सहित अन्य राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है।

            इन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में अफसरसाही बढ़ गया है। सरकारी कार्यालयों में गरीबों से पैसे लूटे जाते हैं। बिना चढ़ावा दिए  कोई काम नहीं होता है। इसलिए नीतीश कुमार के डबल इंजन की सरकार को हटाकर महागठबंधन की सरकार बनाइये। हम सभी जाति, धर्म  एवं वर्गो को साथ लेकर चलेंगे। उपस्थित लोगों ने हाथ हिलाकर इनका समर्थन भी किया। 

            सभा अध्यक्षता बाँका जिला राजद के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर ने किया। इस मौके पर यहाँ के राजद 

  प्रत्याशी जावेद इकबाल अंसारी, मो. अंसार, राघवेन्द्र यादव, सुरेश यादव सहित राजद और कांग्रेस के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।  * के पी चौहान बाँका।


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top