*कानपुर ब्रेकिंग न्यूज*
*_उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बड़ी खबर..._*
_गोविंद नगर थाना क्षेत्र में स्थित झांसी रेलवे लाइन में मिले दो लोगो के शव_
_जिसमें एक शव किशोर का तो दूसरा शव मिला युवक का_
_लगभग 800 मीटर के दायरे पर मिले दोनों शव_
_एक शव दबौली वेस्ट के बगल में *झांसी से कानपुर* आने वाली रेलवे लाइन पर मिला तो दूसरा शव दबौली गांव के बगल में *कानपुर से झांसी* की ओर जाने वाली रेलवे लाइन मिला_
_दोनों शवो के मिलने से इलाकाई लोगों में फैली सनसनी_
_शवों को देख इलाकाई लोगों ने पुलिस को दी सूचना_
_सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस_
_जो दोनों शवों की जांच पड़ताल कर पहचान कराने में जुटी_
_काफी देर बाद दोनों शवो मे 1शव की हुई पहचान तो दूसरा अभी भी है अज्ञात_
_दबौली गांव के बगल में मिले शव की हुई पहचान_
_बर्रा 7 निवासी राम किशन गुप्ता अपने बेटे को ढूंढते-ढूंढते पहुंचे झांसी रेलवे लाइन जहां 16 वर्षीय विकास गुप्ता के नाम से हो सकी एक शव की पहचान_
_मृतक किशोर के पिता रामकिशन ने बताया कि वह दादा नगर ढाल पर सब्जी का ठेला लगाते हैं बीते दिन शनिवार को पत्नी माया देवी और बेटा विकास साथ में दुकान लगवाए थे शाम 7:00 बजे बेटा विकास अचानक दुकान से बिना बताए कहीं चला गया था जिसे कल से बराबर ढूंढ रहे थे पर इसका कुछ पता नहीं चला और सुबह यहां रेलवे लाइन पर उसका शव मिला_
_बेटे विकास के शव मिलने की खबर पिता ने घर पर बताई जिसकी खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची मां और बहन विकास के शव को देख जोर-जोर से रोने चिल्लाने लगी और वही गस खाकर गिर गई_
_जिसपर पुलिस ने उन्हें उठाकर रेलवे लाइन से उतरवाकर नीचे पहुंचाया_
_और पुलिस ने पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा_
_परिजनों ने बेटे विकास की मौत पर लगाया हत्या का आरोप_
_साथ ही रेलवे लाइन पर एक साथ 2 मौतो से क्षेत्रीय लोगों ने भी हत्या की जताई आशंका_


0 comments: