विनोद यादव हत्याकांड में एक अभियुक्त गिरफ्तार। कटोरिया/बांका। कटोरिया क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत के उप मुखिया विनोद यादव हत्याकांड आरोपी को कटोरिया पुलिस ने सोमवार रात्रि गिरफ्तार कर लिया प्रखंड के मनिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार सुमन को गिरफ्तार कर लिया गया जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्याकांड का उक्त आरोपी थाना क्षेत्र के रिखिया राजदह स्थित अपने घर में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर घर से गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल सीडीआर के विश्लेषण मे उपरोक्त का नाम आने पर विनोद यादव हत्याकांड संख्या 226/19 में अप्राथमिकी था। बताते चलें कि 4 दिसंबर 2019 देर रात कटोरिया बलिया मारा मुख्य सड़क मार्ग स्थित बड़वासनी गांव से सटे पानी टंकी के पास अज्ञात अपराधियों ने बड़वासनी पंचायत उप मुखिया विनोद यादव पिता हीरा यादव ग्राम हिडोलवरण थाना कटोरिया की गोलीमार हत्या कर दी थी पिता के फर्द बयान पर कटोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी बड़वासनी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रकाश यादव को नामजद किया गया था।


0 comments: