जान से मार दिया 17 वर्षीय बच्ची को केला के लिए।
गोपालगंज से ठाकुर बाबा की रिपोर्ट!
इंसान में इंसानियत नाम की चीज नहीं रही, छोटी-छोटी चीज के लिए किसी को जान से मार देना कितना आसान काम हो गया है। एक तो कोरोना तो अपना पांव पसार ही रहा है, और इसी में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज कल आय दिन दिनदहाड़े मर्डर होना आम बात हो गया है। ऐसा ही मामला एक और सामने आया है। गोपालगंज फुलवरिया प्रखंड+थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में लगे केले के पेड़ जिसमें केला लगा था। केला चुराके काटते वक्त पकड़े जाने पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। रागिनी कुमारी को, रागिनी कुमारी उम्र 17 वर्ष, पिता: स्वर्गीय धर्म शाह, ग्राम: मिसिर पेंदुला, थाना+प्रखंड: फुलवरिया, जिला: गोपालगंज के निवासी थी। जो अब नहीं रही। उसे बड़ी बेरहमी से दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया। रागिनी का परिवारिक स्थिति दयनीय है। गरीब होने के वजह से जिस खेत में केला लगा है। खेत उसका नहीं हैं। उसी गांव के श्रीकांत मिश्र का है। जो बटाई लेकर खा पीकर जीने के लिए बोआ रहा हैं। उसे देखने के लिए रागिनी गई थी। तो देख रही है, कि रोहित वर्मा और राहुल वर्मा दोनो उसी गांव के केले को काट रहे हैं। उसने मना किया, तो गाली गलौज कर मरने लगे। और घर से जाकर राहुल वर्मा फरसा लेकर आया। और उसके सर पर वार कर दिया। जिससे वह अचेत हो गइ, और खून बहने लगा। हाला सुनकर ग्रामीण आए। तो वह लोग भाग निकले, इलाज के लिए सदर अस्पताल उसको लेकर गया गया। तो वहां से रेफर कर गोरखपुर ,गोरखपुर लेकर गया गया। तो वहां से भी लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दी। मिली सूत्रों के अनुसार जानकारी से पता चला कि गोपालगंज एसपी के आदेश पर फुलवरिया थाना दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। और लोगों की तलाश जारी है। गिरफ्तार में राहुल वर्मा और शंकर वर्मा हैं।


0 comments: