जालंधर से विशाल की रिपोर्ट । मध्य प्रदेश से लद्दाख लौट रही एक लड़की के लिए जालंधर देहात पुलिस मसीहा बन गई। जालंधर में लड़की की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर डीएमसी लुधियाना में उसका इलाज कराया और फिर ठीक होने के बाद घर के लिए रवाना कर दिया।पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश से 54 विद्यार्थियों का ग्रुप दो बसों में वापस लौट रहा था। रात के वक्त नेशनल हाईवे पर वह खाना खाने रुके, जहां तकरीबन रात 11 बजे ग्रुप में शामिल फातिमा की तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना तुरंत जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी नवजोत सिंह माहल को दी गई। उन्होंने तुरंत फिल्लौर थाने के एसएचओ मुख्तियार सिंह को निर्देश दिया कि लड़की को तुरंत मेडिकल मदद मुहैया करवाई जाए। इसके बाद एसएचओ लड़की को लेकर डीएमसी लुधियाना पहुंचे जहां उसका इलाज कराया गया। फिर, तड़के 3:30 बजे लड़की को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। जिसके बाद ग्रुप में शामिल कर उसे लद्दाख के लिए रवाना कर दिया गया। वही फातिमा ने पंजाब पुलिस के मददगार कदम की सराहना की। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि मुश्किल वक्त में लड़की की मदद करने से पुलिस को बड़ी संतुष्टि मिली है। इन विद्यार्थियों की मदद कर पुलिस भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।


0 comments: