जालंधर (विशाल ) जालंधर के निजात्म नगर में कोरोना का तीसरा मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। रवि छाबड़ा के 17 वर्षीय बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। उनके बेटे की इससे पहली रिपोर्ट नेगिटिव आई थी लेकिन एहतियात के तौर पर भेजी गई दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसकी के साथ छाबड़ा की बेटी व पत्नी की प्राथमिक रिपोर्ट नेगिटिव आई थी लेकिन उनके सैंपल दोबारा भेजे गए हैं। बता दें, इससे पहले रवि छाबड़ा की माता स्वर्णा छाबड़ा पॉजिटिव पाई गई थीं। उसके बाद रवि छाबड़ा और अब उनका बेटा भी पॉजिटिव पाया गया है। सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल है।


0 comments: