*सेवानिवृत्त होने के अवसर पर उप-विकास आयुक्त के सम्मान में विदाई समारोह का* *आयोजन*
पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आज सेवानिवृत्त हो रहे उप-विकास आयुक्त बिश्वनाथ महेश्वरी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनायें दी। उप-विकास आयुक्त बी. महेश्वरी 1991 में प्राशानिक सेवा में आए।
जन्म- लखीसराय
प्राथमिक शिक्षा- पुरानी बाजार, लखीसराय स्थित सरकारी विद्यालय से
के.आर.के उच्च विद्यालय, लखीसराय से माध्यमिक एवं 10वीं बोर्ड
पटना विश्वविद्यालय से विज्ञान में इंटरमीडियट, जंतू विज्ञान में बीएससी ऑनर्स(फर्स्ट क्लास सेकंड) एवं एमएससी(फर्स्ट क्लास फर्स्ट)
परिवार- मंजू महेश्वरी(पत्नी), 2 बेटियां
*प्रशासनिक सेवा में आने के पश्चात क्रमवार पदस्थापन का स्थान*
1. सीडीपीओ बालूमाथ(लातेहार)
2. प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी, उचकागांव/फुलवरिया(गोपालगंज)
3. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी,राजस्व विभाग, रांची
4. प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेड़ो
5. कार्यपालक दंडाधिकारी, जमशेदपुर तथा अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगरपालिका
6. कार्यपालक दंडाधिकारी, गुमला
7. प्रशासी पदाधिकारी, एनआरएचएम, स्वास्थ्य विभाग
8. डीपीएलआर, बोकारो
9. परियोजना निदेशक, आईटीडीए, सिमडेगा
10. 11 फरवरी 2018-31जनवरी 2020, उप-विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम
*जिला आपूर्ति कार्यालय की प्रधान लिपिक श्रीमति कावेरी बनर्जी को भी आज सेवानिवृत्त* *होने पर विदाई दी गई, उपायुक्त द्वारा उन्हे शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया*
*इस अवसर पर पूरा समाहरणालय परिवार उपस्थित था।*
बिहार झारखंड स्टेट हेड शिव शंकर झा के साथ जमशेदपुर से लवली सिंह की रिपोर्ट
0 comments: