thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 बाँका जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक आयोजित 

      रिपोर्ट- के पी चौहान 

      बाँका।  बाँका जिलान्तरगत बाराहाट प्रखंड के भेड़ामोड़ मैदान पर कल संध्या बाँका जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की एक बैठक आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता बाँका जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से पुराने कमिटी द्वारा पूर्व बैठक में लिए गए सभी प्रस्तावों को ध्वनीमतों से पारित किया गया। तत्पश्चात जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव विष्णु कुमार द्वरा बाँका जिला क्रिकेट संघ का खाता जो भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा, बाँका में है, और आज के तारीख में कुल 109231•25 रूपए की राशि जमा है के साथ नवनिर्वाचित सचिव उत्तम कुमार राय और कोषाध्यक्ष गौरव कुमार सहाय को खाता सुपुर्द किया। 

       बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 25 सितंबर 2022 को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन, पटना  के प्रस्तावित आम चुनाव में बाँका जिला क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व नवनिर्वाचित सचिव उत्तम कुमार राय करेंगे। सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि वर्ष 2022 - 23 के लिए जिला में रजिस्टर्ड सभी क्लबों का नवीनीकरण एंव खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 10 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक करा लिया जाएगा। 

         बैठक के पश्चात पूर्व सचिव विष्णु कुमार, कन्हैया प्रसाद चौहान एंव सुरेश प्रसाद यादव ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को फुल माला पहनाए और मिठाई खिलाकर बधाई दिया तथा बाँका जिला क्रिकेट को और ऊँचाई तक ले जाने की शुभकामनाएं दी। 

         अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, जिले के सभी क्लबों के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर बाँका जिला क्रिकेट को बुलंदी तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्णवाल, संयुक्त सचिव राजकिशोर यादव, 

घनश्याम मंडल, सुधांशु कुमार, संतोष कुमार सिंह, दीनानाथ चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 


          प्रो विश्वजीत कुमार सिंह, समीर कुमार सिंह, लोहा सिंह, मो निजाम दुर्रानी,,ओमप्रकाश यादव, उदय कांत यादव, सुनील कुमार सिंह, मो अनवर, महिला क्रिकेट खिलाड़ी रूपा एवं दीपा सहित दर्जनों लोगों ने शुभकामनाएं दी है।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 गोपालगंज सिवान एवं कुशीनगर जिले के युवक युवतियों को एक्यूप्रेशर का निशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहे हैं हमारे प्रेरणाश्रोत  डॉ0 श्री प्रकाश बरनवाल

गोपालगंज कुचायकोट दीपक दुबे की रिपोर्ट । विश्व  प्रसिद्ब एक्यूप्रेशर को जन जन तक पहुंचाने वाले  डॉक्टर श्री प्रकाश बरनवाल ने आज प्रबुद्ध सोसाइटी  

द्बारा महेंद्र दास उच्च विद्यालय में   आयोजित  हुनर है तो कदर है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के होनहार छात्र छात्राऐ युवक युवतियों को एक्यूप्रेशर का निशुल्क प्रशिक्षण  1 प्रत्येक शुक्रवार को  राधिका कुंज नेचुआ जलालपुर 2 प्रत्येक रविवार को राज कंपलेक्स सिवान एवं प्रत्येक महीने के प्रथम रविवार म्यानमार बुद्ध बिहार कुशीनगर में देकर आत्मनिर्भर बनायी जायेगी

विशेष जानकारी हेतु  website www.pra


budhsociety.com  देखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बीरेंद्र तिवारी ने की  तथा हुनर की जानकारी लोकेश श्रीवास्तव,दीपक राय,दीपक दुबे आदि ने दिया। थंयवाद ज्ञापन बर् न सिंह ने की।

Read More»

thumbnail

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का किया शुभारंभ .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का किया शुभारंभ




पटना, 15 सितम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। हमलोगों ने हर घर तक बिजली पहुंचा दी है। हर घर तक नल का जल पहुंचा दिया गया है। हर गांव टोलों में पक्की गली नाली का निर्माण करा दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी कई काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब सभी जगह सोलर लाईट लग जाएगी तो लोगों को रात में अपने घरों में रौशनी के लिए बेवजह बिजली नहीं जलानी पड़ेगी। हमलोगों का मकसद सिर्फ सोलर लाईट लगाना ही नहीं है बल्कि उसकी सतत् निगरानी करते रहना भी है। सोलर लाईट लगने के बाद गांव रौशन हो जाएंगे, यह काफी खुशी की बात होगी।



मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सभी पंचायतों के वार्डों में सोलर लाईट लगाने की योजना बनाई गई, इसका अध्ययन कराया गया और जहां-जहां लगाना है उन जगहों को निर्धारित कर लिया गया है। प्रति वार्ड में 10 सोलर स्ट्रीट लाईट लगाये जायेंगे। इसके अलावा प्रत्येक पंचायत में सार्वजनिक स्थलों पर 10 अतिरिक्त सोलर स्ट्रीट लाईट लगाए जायेंगे। राज्य की सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, हेल्थ सेंटर, धार्मिक स्थलों आदि जगहों पर सोलर लाईट लगाये जायेंगे। जहां जिस तरह की आवश्यकता होगी वहां उसे लगाये जाने का निर्णय लिया गया है। ब्रेडा के द्वारा चयनित एजेंसियों के माध्यम से पांच वर्ष तक इसका मेंटेनेंस भी किया जाएगा। शुरुआती दौर में पांच जिलों इस योजना को प्रयोग के तौर पर चयनित किया गया, वहां पर इसकी हर तरह से टेस्टिंग की गई। सब कुछ ठीक पाया गया उसके बाद सभी जगहों पर इस कार्य की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द यह काम पूरा करें। इसके मेंटेनेंस को भी देखते रहना है। आज के इस कार्यक्रम में जिला परिषद् पंचायत समिति, एवं ग्राम पंचायत के सभी प्रतिनिधि जुड़े हुए हैं। जिलाधिकारी भी जुड़े हुए हैं। हमारा सभी से आग्रह है कि एक-एक चीज पर नजर रखें। यह ठीक ढंग से संचालित हो। अगर ठीक ढंग से इसकी देखभाल होगी तो यह सुरक्षित भी रहेगा। सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों से आग्रह करेंगे कि आप बेहतर काम करेंगे तो आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।



मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर नल का जल का काम लगभग पूरा हो गया है। गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा इसका काम किया गया है। आप सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि हर घर नल का जल योजना के क्रियान्वयन का देखभाल करते रहिए ताकि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। वार्ड सदस्य अनुरक्षक की जिम्मेवारी लें और इसे देखते रहें। हर घर पक्की गली नाली का निर्माण करा दिया गया है, उसको भी मेंटेनेंस करते रहना है। सरकार के द्वारा जो भी सुविधाएं दी जा रही हैं उसका ठीक से क्रियान्वयन हो इस पर सभी ध्यान दें। पंचायतों में किए जा रहे एक-एक कार्यों पर पंचायती राज विभाग नजर रखे। अगर कहीं कोई समस्या होती है तो उसके समाधान में सरकार पूरी तरह मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने पंचायतों में भवन बनवाया जिसका नाम पंचायत सरकार भवन रखा गया है। पंचायत स्तर के इस कार्यालय में सभी प्रकार की सुविधायें होगी जिससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। जनप्रतिनिधियों को भी इससे बहुत सुविधा होगी। बची हुई पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण भी कराया जा रहा है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अल्प वर्षापात के कारण रोपनी कम हुई है। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट संबंधित विभाग से मेरे पास आती है। हमने प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे भी किया है। डीजल अनुदान 60 रुपए से बढ़ाकर 75 रुपए तक की गई है। अब तक 4 लाख 29 हजार किसानों को डीजल अनुदान दिया जा चुका है। किसानों को सिंचाई के लिये 18 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। 85 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जा रही है। आकस्मिक फसल योजना के तहत 2 लाख 9 हजार किसानों को कम अवधि की फसल लगाने के लिये बीज की उपलब्धता करायी गयी है ताकि कम समय में किसान फसल उपजा सकें। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि सरकार के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। हमने अधिकारियों से कहा है कि जो भी किसान प्रभावित हुए हैं उनकी मदद करें। हमलोग काम में विश्वास करते हैं लेकिन आज कल प्रचार प्रसार उल्टा पुल्टा हो रहा है। आप सबलोगों से आग्रह है कि इधर उधर के चक्कर में नहीं पड़ें आपस में प्रेम, भाईचारे का माहौल बनाये रखें। सभी लोग एक दूसरे से मिल-जुलकर रहें। जहां जो कमी है उसकी सूचना अधिकारियों को किसी प्रकार की समस्या है उसको अधिकारी दूर करते रहेंगे। हमलोग काम करने वा काम करते रहेंगे। महिलाओं, गरीब-गुरबों तथा सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कि आगे करते रहेंगे। बिहार का उत्थान हो रहा है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल तो और ज्यादा विकास होता। हमलोग विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते रहेंगे। बिहार ही नही जो अन्य पिछड़े राज्य हैं उनको भी विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए।



कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह ने हरित गुच्छ पौधा भेंटकर किया। की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित कार्यक्रम में ब्रेडा के निदेशक श्री महेंद्र कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से रिमोट मॉनीटरिंग सिस्टम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।



कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पंचायती राज मंत्री श्री मुरारी प्रसाद गौतम, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री संजीव हंस ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जल संसाधन सह सूचना एवं जन संपर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सचिव श्री अनुपम कुमार, पंचायती राज विभाग के निदेशक श्री रंजीत कुमार सिंह, ब्रेड़ा के निदेशक श्री महेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे, जबकि वेब कास्टिंग के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधिगण, जिलाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे।



कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। बेगूसराय गोलीबारी मामले पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां के पुलिस अधिकारी एक-एक चीज पर नजर बनाए हुए हैं और सभी पहलुओं की जांच हो रही है। श्री गिरिराज सिंह के बयान पर कहा- वे लोग क्या बोलते हैं उसका कोई मतलब नहीं है। लॉ एंड ऑर्डर को हम देखते रहे हैं। कोई कहां गड़बड़ किया है, सब पता चल जाएगा। यहां के वैसे नेता कुछ-न-कुछ बोलते रहते हैं ताकि दिल्ली वाले उन सब पर ध्यान दें। भाजपा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी द्वारा दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे खिलाफ बोलेंगे तो दिल्ली वाले उन्हें जगह देंगे और उन्हें जगह मिल जाएगी तो इससे अच्छी बात क्या होगी। ये लोग खाली प्रचार-प्रसार करते रहते हैं। इनलोगों ने कोई काम किया है, लोग परेशान हैं। गोवा में कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सोच लीजिए कौन अलग करता है और जो अलग होता है, वे कैसे अलग होता है। विशेष दर्जे की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे की मांग हम निरंतर करते रहे हैं। सदा कैंपेन चलाते रहे हैं। मीटिंग में हमेशा बोलते रहे हैं। अगर केन्द्र में अगली बार सरकार बनाने का मौका मिलेगा तो पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिलेगा। हम सिर्फ बिहार की बात नहीं कर रहे हैं, कुछ अन्य पिछड़े राज्यों की भी बात कर रहे हैं।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर14 नवम्बर 2022 पटना


*आइसा बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक आज संपन्न*


*बिहार में अग्निपथ भर्ती योजना की वापसी व आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस करने की मांग को लेकर 19-20 सितंबर 2022 को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन - आइसा*



*आइसा चलाएगा विश्वविद्यालय बचाओ अभियान- आइसा*


*नियमित सत्र - नियमित कक्षा,  दुरुस्त करो बिहार की शिक्षा- आइसा*


पटना में चल रहे आइसा बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक आज संपन्न हो गई। बैठक में बिहार के उच्च शिक्षा के जर्जर हालत के खिलाफ आइसा बिहार भर में  *विश्वविद्यालय बचाओ अभियान* चलाएगा। साथ ही एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य भी लिया गया । बिहार के अनेकों जिलों एवं सभी  विश्वविद्यालयों से आइसा राज्य परिषद की बैठक में प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। 


सत्र के दूसरे दिन बैठक को भाकपा - माले के राज्य सचिव कॉ कुणाल , लोकयुद्ध के उप संपादक प्रदीप झा, आइसा के राष्ट्रीय महासचिव संदीप सौरभ,  आइसा बिहार राज्य प्रभारी अभ्युदय ने भी संबोधित किया। 



आइसा बिहार राज्य सचिव सबीर ने कहा कि बिहार में उच्च शिक्षा के जर्जर हालात के खिलाफ *नियमित सत्र नियमित कक्षा दुरुस्त करो बिहार की शिक्षा* के नारे के साथ *विश्वविद्यालय बचाओ अभियान* चलाया जाएगा एवं छात्रों शिक्षकों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। बिहार में जर्जर स्कूली शिक्षा के खिलाफ आंदोलन भी आंदोलन चलाया जाएगा। बिहार में प्राथमिक स्कूलों के जर्जर स्थित के खिलाफ राज्य भर में समान्य शिक्षा प्रणाली को लागू करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। राज्य में शिक्षकों के 2 लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली है जिसे सरकार के द्वारा जल्दी से भरा जाना चाहिए।


आइसा बिहार राज्य अध्यक्ष विकाश यादव ने कहा कि बिहार में लॉ कॉलेज ध्वस्त हो चुके हैं। सरकारी लॉ कॉलेजों को दुरुस्त करने की लडाई को तेज किया जाएगा। बिहार में अग्निपथ भर्ती योजना की वापसी व आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने एवं गिरफ्तार आंदोलनकारियों को रिहा करने की मांग को लेकर 19-20 सितंबर 2022 को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।  विश्वविद्यालय में सत्र नियमित करने, ठेके पर शिक्षकों कर्मचारियों की बहाली, कुलपतियों की नियुक्तियों में हो रहे भ्रष्टाचार और उसमें राज्यपाल की संलिप्ता  के खिलाफ  विश्वविद्यालय बचाओ अभियान के तहत आंदोलन किया जाएगा।


आइसा की ओर से

*बिहार आइसा*


रिपोर्ट शैलेंद्र कुमार गुप्ता

Read More»

thumbnail

बिहार भागलपुर जिले के नाथनगर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

बिहार भागलपुर जिले के नाथनगर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।



उसे चार गोलियां लगी थीं। हमलावर व्यक्ति की हत्या के इरादे से आए थे। आगे की जांच जारी है। हम उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेंगे: बाबू राम, एसएसपी, भागलपुर

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर


आज दिनांक 14.09.2022 को रामसर चौक स्थित *मिलन विवाह भवन*  में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस सह जनसंवाद कार्यक्रम में मुस्लिम माॅईनोरिटी डिग्री काॅलेज के प्राचार्य सह महानगर राजद के पूर्व अध्यक्ष डॉ मो सलाहुद्दीन अहसन ने अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं सभी वार्डों से आये हुए निवर्तमान पार्षद पूर्व पार्षद एवं विभिन्न समाजिक एवं राजद, जदयू, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम जैसे सभी बड़े राजनैतिक दलों के साथियों के समक्ष भागलपुर में आगामी दिनों में नगर निगम के चुनाव जो इस बार सीधे जनता डिप्टी मेयर का चुनाव करेगी, उसी को लेकर भागलपुर से उप महापौर पद पर  चुनाव लड़ने का ऐलान किया नामांकन के तिथि भी जल्द सार्वजनिक की जायेगी, पुरे 51 वार्डों की जनता की आवाज पर अपनी उम्मीदवारी के लिए तैयार हुए हैं, जनता ने चुनाव हमें जरूर लड़ाया है लेकिन असल में जनता ही उप महापौर का चुनाव लड़ रही है, उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछले 50 साल तक विभिन्न सामाजिक और एक राजनितिक दल से जुड़ कर भागलपुर शहर की सेवा की ही और लगातार 25 वर्षों से एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय के प्राचार्य के रूप में रह कर बिना भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवार के बच्चों को शिक्षा प्रदान किया है, उसी तरह शहर की जनता ने मौका दिया तो अगले पांच साल में उप महापौर के रूप में भागलपुर बिना भेदभाव और सबका सम्मान करते नगर निगम क्षेत्र को और विकसित करेंगे हमारी प्राथमिकता होगी की शहर को जाम, साफ सफाई, स्वास्थ्य शिक्षा, और सड़क पर जोर होगा, प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद प्रो योगेन्द्र महतो, पार्षद संजय सिन्हा , डॉ आनंद आजाद, डाॅ चक्रपाणी हिमांशु, मो शमीम, जदयू नेता हसनैन अंसारी, मोर्करम अली खान, सैय्यद सरबर अली, पार्षद मो असगर, राजद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, दिलिप यादव, मो हिमायू, विश्वजीत कुशवाहा, पार्षद शाहिद खान, बादशाह खान, रमन साह, गौतम बनर्जी, पार्षद उमर चांद, डाॅ संजय रजक, निशातुर रहमान, पार्षद अनिल पासवान मास्टर सलाहुद्दीन राजद नेता, राजद नेता गोपाल यादव, राजद नेता इरसाद फतेहपुरी, इकबाल अंसारी सभी वार्डो से आये करीब 30 से अधिक वार्ड पार्षद समेत सैकड़ों राजद जदयू, कांग्रेस एवं विभिन्न राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि गण मौजूद थे


रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता



Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा

  बाँका।   एडवोकेट एसोसिएशन के अधिवक्ता रुपेश कुमार उर्फ लक्ष्मी  का निधन सोमवार की देर रात हृदय गति रुक जाने के कारण  हो गया। इस बावत मंगलवार को जिला विधिज्ञ संघ के सेंट्रल हाॅल 

में संघ के अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया है। जबकि एडवोकेट एसोसिएशन में अध्यक्ष विनोद झा की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई।  शोकसभा में संघ के महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, एडवोकेट एसोसिएशन के सचिव महेश्ववरी यादव, ज्योतिर्नंदंन झा, मो॰ आजम सईद, मो॰अब्दुल वसीर, सिकंदर यादव, शिवेका यादव, प्रदीप चक्रवर्ती, दिवाकर झा, अवध बिहारी राय, संतोष कुमार सिंह, अनिल मिश्रा, नारायण यादव आदि अधिवक्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। दोनों संघ के अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता स्व रुपेश कुमार के सम्मान में न्यायिक कार्य से भी अलग रहें। * के पी चौहान, बाँका।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


भागलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश कार्यसमिति की होने वाली दो दिवसीय बैठक भागलपुर में 23 वर्षों के बाद आयोजित होने जा रही है, के निम्मित आज संध्या में स्थानीय होटल चिन्मई इन में भाजयुमो बिहार प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह द्वारा पत्रकार वार्ता कर बताए कि कल भागलपुर में बिहार भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति बैठक बुलाई गई। बैठक में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिला के प्रभारी समेत सभी सम्मानित प्रदेश के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सामिल होने आए हुए प्रतिनिधि के ठहरने खाने की उत्तम व्यवस्था की गई है। बैठक का उद्घाटन सत्र कल दिन के 11 बजे बाबा बूढ़ानाथ के विद्वान पंडितों द्वारा मंगलाचरण के उपरांत पार्टी के झंडा का ध्वजारोहण करने के उपरांत बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानियां एवं निवर्तमान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के कर कमलों से किया जायेगा। तत्पश्चात संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानियां का संगठनात्मक विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। पुर्व मंत्री जनक चमार द्वारा समाजिक समरसता विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। वहीं बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा के द्वारा आत्म निर्भर भारत विषय पर एक सत्र लेंगे। बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी द्वारा आज का युवा मोर्चा कल का भाजपा विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। फिर दिनांक 14 सितंबर 2022 को पुर्व मंत्री नंद किशोर यादव द्वारा भाजपा का इतिहास विकास विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। राज्यसभा सांसद सुशील मोदी द्वारा सुशाशन में भाजपा की भूमिका विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे द्वारा एक सत्र लिया जायेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह द्वारा केन्द्र में मोदी सरकार की उपलब्धियां विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। पुर्व मंत्री मंगल पाण्डे द्वारा बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में हमारी भूमिका व चुनौतियां विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पुर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर एक सत्र लिया जायेगा। पुर्व मंत्री सम्राट चौधरी एवं संजीव चौरसिया द्वारा भी एक सत्र लिया जायेगा। तत्पश्चात बैठक का समापन की घोषणा की जायेगी।

इस पत्रकार वार्ता में भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, प्रभात श्रीवास्तव, महामंत्री जितेन्द्र कुशवाहा, धर्मेन्द्र तिवारी, प्रदेश मंत्री सीमांत पटेल, हिमांशु यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, भागलपुर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, उपस्थित रहे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


भागलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक भागलपुर में 23 वर्षों के बाद आयोजित किया गया। सर्वप्रथम बुढ़ानाथ के विद्वान पंडितों द्वारा मंगलाचरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। तत्पश्चात् भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता द्वारा मोमेंटो, अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट किया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा 6 दिनों में सफल बैठक की तैयारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी भारतेंदु मिश्रा की तारिफ किए। तत्पश्चात संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानियाँ द्वारा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर लगाकर करवाने के लिए बताया गया साथ ही 23 सितंबर को पूर्णिया में होने वाली गृह मंत्री अमित शाह जी के रैली को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लग जाए। तीसरे सत्र में मिथिलेश तिवारी द्वारा उपहास, तिरस्कार नामक दैत्यों को हरा कर युवाओं को सफल कार्यकर्ता बनने का गुण शिखाये। युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता द्वारा 17 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर की सभी जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी से रिपोर्ट लिए। अन्तिम सत्र भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस बैठक में जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, प्रभात श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र तिवारी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री सीमांत पटेल, हिमांशु यादव, भागलपुर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू, सन्तोष यादव, प्रेम यादव, मानस सिंह, चन्दन ठाकुर, मोहित सिंह, जितेंद्र सिंह, सीमांत शेखर, प्रणिक बाजपेई समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत भालूबासा पुल के पास एक कंपनी द्वारा अंतर्वस्त्र का बैनर लगाने का विहिप और स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. विहिप का कहना था कि बैनर में दो युवतियों को अंतर्वस्त्र के साथ दिखाया गया है जो को स्थानीय लोगों को शर्मशार कर रहा है।


इधर, सूचना पाकर साकची पुलिस मौके पर पहुंची और विरोध प्रदर्शन करने वालों को शांत करने का प्रयास किया पर लोग समझने को तैयार नही थे. लोगों का कहना था कि जब तक उक्त बैनर के अलावा शहर भर में इसी तरह के बैनर को नहीं हटाया जाता तब तक विरोध जारी रहेगा. पुलिस ने संबंधित बैनर लगाने वाले को बुलाया और जल्द से जल्द बैनर हटाने का आदेश दिया है।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 दिल्ली : हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद पीएम और सीएम का भी ऐलान आया है कि, पत्रकारों से अभद्रता करने वालों पर लगेगा 50,000/- का जुर्माना एवं पत्रकारों से बदसलूकी करने पर हो सकती है 3 साल की जेल, पत्रकार को धमकाने वाले को 24 घंटे के अंदर जेल भेज दिया जाएगा।


पत्रकारों को धमकी के आरोप में गिरफ्तार लोगों को आसानी से नहीं मिलेगी जमानत। बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज होगी FIR, नही तो SP/SSP पर होगी कार्यवाही, पत्रकार नही हैं भीड़ का हिस्सा, पत्रकारों के साथ बढ़ती ज्यादती और पुलिस के अनुचित व्यवहार के चलते कई बार पत्रकार आजादी के साथ अपना काम नही कर पाते हैं, उसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कण्डेय काटजू ने राज्य सरकारों को चेतावनी देते हुए निर्देश भी दिया है कि पुलिस आदि पत्रकारों के साथ बदसलूकी ना करे। किसी स्थान पर हिंसा या बवाल होने की स्थिति में पत्रकारों को उनके काम करने में पुलिस व्यवधान नही पहुँचा सकती। पुलिस जैसे भीड़ को हटाती है वैसा व्यवहार पत्रकारों के साथ नही कर सकती। पुलिसवालों या अधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया जायेगा।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 मनियारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को 7 लीटर देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार





मुज़फ़्फ़रपुर से मोहम्मद आरीफ अंसारी की रिपोर्ट





मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत मनियारी थाना की पुलिस ने पीएसआई कौशल कुमार के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मनियारी थाना क्षेत्र के ही मकसूदपुर गांव में छापेमारी कर 7 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार व्यक्ति मकसूदपुर निवासी शिव चंद्र सिंह के पुत्र के भीम सिंह के रूप में हुई है वहीं इस मामले में पीएसआई कौशल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मकसूदपुर गांव में भीम सिंह पिता श्री चंद्र सिंह के यहां छापेमारी की गई तो 7 लीटर देसी शराब बरामद हुई वही  इस मामले में भीम सिंह को गिरफ्तार किया गया है जिससे कांड संख्या 299/22 धारा30a बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत  मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भागलपुर


प्रभु फिजिकल अकादमी के डायरेक्टर सह संचालक प्रभु सर एवं अरविंद सर के द्वारा बिहार पुलिस,बिहार दरोगा एवं फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर में चयनित छात्र छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन टीएनबी कॉलेज स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ युवा समाजसेवी बिजय कुमार यादव ,डॉ अंशुमान सुमन एवं विश्वविद्यालय ओ.पी. के थाना प्रभारी शिवनंदन जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसके बाद सभी चयनित छात्र-छात्राओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों ने सभी मौजूद छात्र छात्राओं को बधाई दी एवं पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ सामाजिक कल्याण की भावना से कार्य करने की बात कही। 


वही कार्यक्रम में युवा समाजसेवी बिजय कुमार यादव ने समस्त चयनित छात्र-छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनको मार्गदर्शन भी प्रदान किया। जिससे कि वह समाज को सही दिशा में आगे बढ़ा सके और प्रदेश एवं देश का नाम गौरवान्वित कर सके। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर चयन में सहायता प्रदान करने के लिए संस्था के डायरेक्टर का धन्यवाद दिया और कहा की इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और वे अपनी दिशा से दिग्भ्रमित नहीं होते हैं। चयनित छात्र-छात्राओं की सूची में फॉरेस्ट ऑफिसर सूरज कुमार, बिहार दरोगा में चयनित सोनम कुमारी एवं बिहार पुलिस में चयनित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top