thumbnail

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आईं है।

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आईं है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में एक 14 से 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के बीच पड़ा मिला। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकनपुर गांव की रहने वाली एक किशोरी घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने जब तलाश शुरू की, तो उसका शव गांव के पास एक खेत में मिला। किशोरी की मौत की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ जिले के उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फतेहपुर से इंडियन न्यूज नेटवर्क के लिए ज्योति गुप्ता के साथ नदीम जावेद की रिपोर्ट।

Read More»

thumbnail

फतेहपुर में ईरान मुद्दे पर सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग! कैण्डल मार्च में शोक के साथ अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के गूंजे नारे।

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

फतेहपुर में ईरान मुद्दे पर सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग! कैण्डल मार्च में शोक के साथ अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के गूंजे नारे।



फतेहपुर। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और हालिया हमलों से जुड़ी खबरों के बाद देशभर में प्रतिक्रिया का दौर जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में भी शाम को कैण्डल मार्च निकालकर शोक और विरोध दर्ज कराया गया।

ईरान से जुड़ी घटनाओं में शीर्ष नेतृत्व से संबंधित शहादत की खबरों के बाद शहर के हिकमतुल्ला पार्क के बाहर शिया और सुन्नी समुदाय के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। हाथों में मोमबत्तियां लेकर लोगों ने खामोशी के साथ मार्च निकाला और ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei से जुड़ी शहादत की खबरों पर गहरा दुख व्यक्त किया।

मार्च के दौरान माहौल बेहद ग़मगीन रहा। मार्च निकालने वालों ने शहीद के लिए दुआ की और कई स्थानों पर भावुक दृश्य भी देखने को मिले। लोगों की आंखें नम नजर आईं और पूरे कार्यक्रम में अनुशासन व शांति बनाए रखी गई।

इस दौरान अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। भीड़ में “अमेरिका मुर्दाबाद” और “इजराइल मुर्दाबाद” के नारे गूंजे। इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की गई।

कार्यक्रम में मौजूद धर्मगुरुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कैण्डल मार्च शोक, एकजुटता और संवेदना व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अमन-चैन बनाए रखें और आपसी भाईचारे को मजबूत करें।

युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी के बीच कैण्डल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से भी हालात पर नजर रखी गई, हालांकि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।


फतेहपुर से इंडियन न्यूज नेटवर्क के लिए ज्योति गुप्ता के साथ नदीम जावेद की रिपोर्ट।

Read More»

thumbnail

पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर रेलवन ऐप के प्रचार हेतु डिजिटल जागरूकता अभियान का आयोजन....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर रेलवन ऐप के प्रचार हेतु डिजिटल जागरूकता अभियान का आयोजन

संवाददाता - शाहिद आलम

Malda, March 1, 2026:






डिजिटल इंडिया मिशन एवं भारतीय रेल की डिजिटल यात्री सेवाओं के विस्तार के अनुरूप *मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में रेलवन (RailOne) ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।*


*आज दिनांक 01.03.2026 वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा, श्री कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर रेलवन ऐप डिजिटल जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।*


अभियान के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा बोनाफाइड यात्रियों को रेलवन ऐप की प्रमुख सुविधाओं, जैसे आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, पीएनआर एवं कोच स्थिति की जानकारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग तथा रेल मदद, रिफंड अनुरोध एवं यात्रा फीडबैक सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा उपस्थित यात्रियों को अपने मोबाइल फोन पर *रेलवन ऐप* डाउनलोड करने तथा उसके माध्यम से टिकट बुकिंग एवं अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही यात्रियों को डिजिटल टिकट जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


यह पहल विशेष रूप से विद्यार्थियों एवं नियमित यात्रियों को डिजिटल सेवाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा सुरक्षित, स्मार्ट एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


मालदा मंडल द्वारा भविष्य में भी मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिकाधिक यात्री डिजिटल रूप से सशक्त बन सकें।

Read More»

thumbnail

हज कमेटी ऑफ इंडिया की भव्य इफ़्तार दावत शानदार अंदाज़ में संपन्न....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

हज कमेटी ऑफ इंडिया की भव्य इफ़्तार दावत शानदार अंदाज़ में संपन्न

संवाददाता - शाहिद आलम

मुंबई के हज हाउस में रूहानी माहौल, भाईचारे और एकता का खूबसूरत संगम



मुंबई, 26 फ़रवरी 2026 (बृहस्पतिवार):

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से मुंबई स्थित हज हाउस के ग्राउंड फ्लोर हॉल में भव्य इफ़्तार पार्टी सह डिनर का शानदार आयोजन किया गया। रमज़ान-उल-मुबारक के इस पाक और बाबरकत मौके पर आयोजित कार्यक्रम रूहानियत, मोहब्बत और आपसी भाईचारे के जज़्बे से सराबोर रहा।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार शाम 6:15 बजे मेहमानों का इस्तक़बाल किया गया। ठीक 6:46 बजे इफ़्तार कराया गया, जिसके बाद 7:15 बजे डिनर का एहतिमाम किया गया। रोज़ादारों ने सामूहिक दुआओं के साथ इफ़्तार किया और मुल्क में अमन-ओ-अमान, तरक़्क़ी और खुशहाली के लिए हाथ उठाए।

यह इफ़्तार कार्यक्रम गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सौहार्द की बेहतरीन मिसाल बनकर सामने आया। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़ी कई गणमान्य हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से आयोजन की रौनक बढ़ाई।

इस अवसर पर हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ जनाब शहनवाज़ साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एवं हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी इब्राहीम शेख भाईजान ने अपनी पूरी टीम के साथ शिरकत की। उनके साथ प्रमुख रूप से एडिटर जफर सिद्दीकी, समाजसेवक ईरशाद काज़ी, हाजी रफीक शेख मौजूद रहे।

इसके अलावा जनाब अबू आसिम आज़मी, जनाब फारूक घीवाला, मुफ़्ती अनस, डॉ. खालिद, जनाब ज़ाहिर काज़ी, जनाब ज़का सिद्दीकी, बैंक अधिकारियों तथा अन्य गणमान्य हस्तियों की भी खास मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम की शान और बढ़ गई।

हाजी इब्राहीम शेख भाईजान ने अपने संबोधन में कहा कि रमज़ान का महीना सब्र, तक़वा, इबादत, हमदर्दी और इंसानियत का पैग़ाम देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में मोहब्बत, एकता और भाईचारे को मजबूती मिलती है। उन्होंने देश में अमन, खुशहाली और तरक़्क़ी के लिए दुआ की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद पेश की और सामाजिक एकजुटता को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

रमज़ान-उल-मुबारक के इस पाक मौके पर आयोजित यह इफ़्तार दावत यक़ीनन अमन, इंसानियत और राष्ट्रीय एकता का पैग़ाम आम करने में पूरी तरह कामयाब रही।

Read More»

thumbnail

रेलवन (RailOne)” ऐप — रेलवे टिकटिंग की सभी आवश्यकताओं हेतु एकीकृत एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल मंच....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

“रेलवन (RailOne)” ऐप — रेलवे टिकटिंग की सभी आवश्यकताओं हेतु एकीकृत एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल मंच*

संवाददाता - शाहिद आलम

*• UTS-On-Mobile सहित अन्य ऐप के स्थान पर RailOne ऐप का उपयोग प्रारंभ करें*



Kolkata, February 25, 2026


उपनगरीय यात्रियों को अब उपयुक्त मोबाइल ऐप की खोज में विभिन्न ऐप्स के बीच भटकने की आवश्यकता नहीं है। अब तक उपयोग में रहा UTS on Mobile ऐप, सर्वसमावेशी एवं एकीकृत RailOne ऐप को स्थान दे रहा है, जो रेलवे उपयोगकर्ताओं के लिए “वन-स्टॉप सॉल्यूशन” के रूप में उभरा है। इस उपयोगकर्ता-अनुकूल RailOne ऐप के व्यापक प्रसार को ध्यान में रखते हुए, UTS on Mobile ऐप को दिनांक 01.03.2026 से चरणबद्ध रूप से निरस्त (de-commission) करने का निर्णय लिया गया है।


 पूर्व रेलवे के हावड़ा एवं सियालदह मंडल के उपनगरीय यात्री तथा आसनसोल एवं मालदा मंडल के दैनिक यात्री एवं अन्य रेल उपयोगकर्ता, जो अब तक UTS on Mobile ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट क्रय करते रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे शीघ्र ही RailOne ऐप इंस्टॉल करें।


रेलवन (RailOne) ऐप का इंटरफेस अत्यंत सरल एवं स्वचालित मार्गदर्शित (auto-guided) है, जिसमें लॉग-इन से लेकर अनारक्षित यात्रा टिकट क्रय करने तक की प्रक्रिया सहज रूप से उपलब्ध है। यात्री पहले RailOne ऐप में पंजीकरण करें, तत्पश्चात लॉग-इन कर अपनी आवश्यकता अनुसार आरक्षित अथवा अनारक्षित टिकट का चयन कर सकते हैं। इच्छित गंतव्य के लिए अनारक्षित ई-टिकट भी सरलता से प्राप्त किया जा सकता है।


रेलवन (RailOne) ऐप एक समग्र, सर्वसमावेशी एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल डिजिटल मंच है, जो Android Play Store तथा iOS App Store पर डाउनलोड हेतु उपलब्ध है।


*इस ऐप के माध्यम से निम्नलिखित यात्री सेवाएं एकीकृत रूप से उपलब्ध हैं—*

• अनारक्षित UTS टिकट — दैनिक एवं मासिक सीजन टिकट

• आरक्षित यात्रा टिकट

• प्लेटफॉर्म टिकट

• लाइव ट्रेन ट्रैकिंग

• शिकायत निवारण सुविधा

• ई-कैटरिंग, कुली (पोर्टर) बुकिंग एवं अंतिम-मील टैक्सी सेवा सहित अन्य सुविधाएं


यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवन (RailOne) ऐप का अधिकाधिक उपयोग करें तथा निर्बाध डिजिटल टिकटिंग की सुविधा का लाभ उठाते हुए हरित एवं दक्ष रेल प्रणाली के निर्माण में अपना योगदान दें।

Read More»

thumbnail

मालदा मंडल द्वारा नवपाड़ा महिषासुर हाल्ट पर एम-यूटीएस सुविधा की शुरुआत....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

मालदा मंडल द्वारा नवपाड़ा महिषासुर हाल्ट पर एम-यूटीएस सुविधा की शुरुआत

संवाददाता - शाहिद आलम

Malda, February 7, 2026:



डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहित करने तथा यात्रियों की सुविधा में वृद्धि के उद्देश्य से, *पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा आज दिनांक 25.02.2026 को नवपाड़ा महिषासुर हाल्ट पर एम-यूटीएस (मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली) सुविधा की शुरुआत की गई।*


*यह सुविधा मंडल रेल प्रबंधक, मालदा, श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा, श्री कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रारंभ की गई।*


*नवपाड़ा महिषासुर हाल्ट पर एम-यूटीएस सुविधा की शुरुआत एक वास्तविक (बोना फाइड) यात्री द्वारा अनारक्षित टिकट क्रय किए जाने के साथ की गई, जिससे स्टेशन पर इस प्रणाली के संचालन का शुभारंभ हुआ। यह सुविधा यात्रियों को बेहतर टिकटिंग सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से नवपाड़ा महिषासुर हाल्ट पर शुरू की गई है।*


एम-यूटीएस सुविधा के अंतर्गत, अधिकृत कर्मी स्मार्टफोन/टैबलेट एवं ब्लूटूथ-सक्षम प्रिंटर की सहायता से स्टेशन परिसर में ही अनारक्षित टिकट जारी कर सकेंगे। यह प्रणाली यात्रियों को डिजिटल माध्यम अथवा नकद भुगतान द्वारा शीघ्र टिकट प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है, जिससे सुलभता, सुविधा एवं कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।


*नवपाड़ा महिषासुर हाल्ट पर एम-यूटीएस सुविधा की शुरुआत से अपेक्षा है कि:*


*• टिकट काउंटरों पर भीड़ में कमी आएगी*

*• टिकट निर्गमन प्रक्रिया में तेजी आएगी*

*• विशेषकर भीड़भाड़ के समय यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी*

*• डिजिटल टिकटिंग प्रणाली को प्रोत्साहन मिलेगा*


नवपाड़ा महिषासुर हाल्ट पर एम-यूटीएस सुविधा का शुभारंभ मालदा मंडल द्वारा यात्री सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।


मालदा मंडल चरणबद्ध रूप से अन्य स्टेशनों एवं हाल्ट स्टेशनों पर भी एम-यूटीएस सुविधा का विस्तार करेगा, जिससे यात्रियों को अधिक सुगम, अनुकूल एवं डिजिटल रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Read More»

thumbnail

पूर्वी सिंहभूम जिले में जमशेदपुर शहर के मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में आज सोमवार को मतदान हो रहा है।

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

पूर्वी सिंहभूम जिले में जमशेदपुर शहर के मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में आज सोमवार को मतदान हो रहा है। 



मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद हैं।

मानगो में नगर निगम, जुगसलाई में नगर परिषद और चाकुलिया में नगर पंचायत के लिए मतदान चल रहा है। अब तक सबसे अधिक मतदान चाकुलिया नगर पंचायत में हुआ है। यहां 14.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान मानगो इलाके में हो रहा है। मानगो नगर निगम क्षेत्र में अब तक सिर्फ 8.4% वोट पड़े हैं। जबकि, जुगसलाई नगर परिषद के लिए 11.4% मतदान हुआ है।

मुस्लिम इलाके में मतदान केंद्रों पर भीड़ कम है। अभी ज्यादा लोग मतदान के लिए नहीं निकले हैं। माना जा रहा है कि रमजान की वजह से लोग वोटिंग के लिए नहीं निकल रहे हैं। क्योंकि, लोगों ने रोजा रखने के बाद रात को सहरी के लिए उठे थे। इसलिए अभी आराम कर रहे हैं और दोपहर के बाद मुस्लिम इलाकों में लोग वोटिंग के लिए निकलेंगे।

जबकि डिमना रोड इलाके में मतदान केंद्रों पर भीड़ देखी जा रही है। दाईगुट्टू इलाके में भी झंडा सिंह मध्य विद्यालय गांधीनगर में मतदाताओं की अच्छी खासी कतार लगी है।

‌वहीं, जुगसलाई में भी मतदान केंद्रों पर भीड़ है। जुगसलाई में गर्ल्स स्कूल में मतदान करने वालों की कतार लगी हुई है। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है।

Read More»

thumbnail

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पिरपैंती रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर एफओबी गर्डर का सफल लॉन्चिंग....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पिरपैंती रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर एफओबी गर्डर का सफल लॉन्चिंग

संवाददाता - शाहिद आलम

Malda, February 22, 2026:






रेलवे अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं यात्री सुविधाओं के उन्नयन की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए, मालदा मंडल, पूर्व रेलवे द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत *पिरपैंती रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) गर्डर का प्रथम सफल लॉन्चिंग की गई। यह कार्य गति शक्ति इकाई, मालदा द्वारा श्री मनोज खान, CAO/CON/RSP/ER के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा श्री मनीष कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, मालदा मंडल के सतत सहयोग से संपन्न हुआ।*


यह कार्य 6 घंटे 10 मिनट के स्वीकृत ट्रैफिक ब्लॉक के अंतर्गत प्रातः 10:40 बजे से 16:50 बजे तक किया गया। निर्धारित समयावधि के भीतर ब्लॉक को समाप्त कर रेल सेवाओं का सुचारु एवं समयबद्ध पुनर्संचालन सुनिश्चित किया गया।


*फुट ओवर ब्रिज में एक स्पैन सम्मिलित है, जिसकी कुल गर्डर लंबाई 37.310 मीटर है। लगभग 10 मीट्रिक टन भार वाले कुल 11 गर्डरों की लॉन्चिंग 250 मीट्रिक टन क्षमता वाली रोड क्रेन की सहायता से किया गया। इस तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण कार्य की सफल पूर्णता स्टेशन पुनर्विकास कार्यों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।*


इस कार्य के सफल निष्पादन में इंजीनियरिंग, परिचालन, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत तथा अन्य संबंधित विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया गया। सूक्ष्म योजना एवं समन्वित टीमवर्क के फलस्वरूप निर्धारित ब्लॉक अवधि के भीतर कार्य को सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया गया।


नव प्रक्षेपित फुट ओवर ब्रिज यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्मों के मध्य सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगा, भीड़भाड़ में कमी लाएगा तथा स्टेशन की समग्र पहुँच एवं सुविधा में उल्लेखनीय सुधार करेगा।


मालदा मंडल सुरक्षित, आधुनिक एवं यात्री-केंद्रित रेल सेवाएं प्रदान करने हेतु अवसंरचना के आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं के निरंतर विस्तार के प्रति प्रतिबद्ध है।

Read More»

thumbnail

पीसीसीएम/ईआर द्वारा सबौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

पीसीसीएम/ईआर द्वारा सबौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

संवाददाता - शाहिद आलम

Malda, February 22, 2026:



*डॉ. उदय शंकर झा, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM), पूर्व रेलवे, ने आज दिनांक 22.02.2026 को मालदा मंडल अंतर्गत सबौर रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री कार्तिक सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM)/मालदा तथा अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे।*


निरीक्षण के दौरान पीसीसीएम/ईआर ने स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं एवं वाणिज्यिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने टिकट जांच व्यवस्था का अवलोकन किया, बुकिंग काउंटरों का निरीक्षण किया तथा यात्रियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करने हेतु रेल कर्मचारियों से संवाद किया।


*पीसीसीएम/ईआर ने अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के अंतर्गत सबौर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।* इस आधुनिकीकरण परियोजना का उद्देश्य स्टेशन अवसंरचना का उन्नयन, यात्री सुविधा में वृद्धि तथा रेल उपभोक्ताओं के लिए उन्नत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।


स्वच्छता, प्रभावी भीड़ प्रबंधन तथा सुदृढ़ वाणिज्यिक संचालन की आवश्यकता पर बल देते हुए पीसीसीएम/ईआर ने मालदा मंडल द्वारा की जा रही पहलों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रगति पर चल रहे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा यात्रियों को निर्बाध एवं संतोषजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु ग्राहक सेवा को और सुदृढ़ किया जाए।

Read More»

thumbnail

कुमार सानू ने हिंदी फिल्म "दीप दुर्गा" के लिए दिल को छू लेने वाला गाना रिकॉर्ड किया....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

कुमार सानू ने हिंदी फिल्म "दीप दुर्गा" के लिए दिल को छू लेने वाला गाना रिकॉर्ड किया




संवाददाता - शाहिद आलम

मुंबई, 19 फरवरी 2026 - महादेव डिजिटल को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मशहूर सिंगर कुमार सानू ने आने वाली हिंदी फिल्म "दीप दुर्गा" के लिए एक दिल को छू लेने वाला गाना रिकॉर्ड किया है। प्रिंस अब्दुल सिद्दीकी और आरके ठाकुर की बनाई इस फिल्म में यजुर मारवाह और तान्या मिश्रा जैसे शानदार कलाकार हैं, जो अहम रोल में हैं।


रंगलाल आर निषाद के डायरेक्शन में बनी "दीप दुर्गा" एक सोचने पर मजबूर करने वाले धार्मिक और सामाजिक मुद्दे को दिखाती है, जिसे एक नए और रोमांचक तरीके से पेश किया गया है। फिल्म में प्रहवी पाठक, मुस्ताक खान, अजीत पंडित, हेमंत चौधरी, समिधा किरण, खुशबू कमल, साधना गुप्ता, करण ठाकोर, इरफान रजाक खान और राम विश्वकर्मा जैसे टैलेंटेड कलाकार हैं।


जेपी बाबा का बनाया हुआ फिल्म का म्यूजिक एक खास बात है, जिसके बोल एसके सचिन ने लिखे हैं। कुमार सानू की इमोशनल आवाज़ गाने में जान डाल देती है, और कहानी में गहराई और बारीकियां जोड़ती है।


"दीप दुर्गा" के डायरेक्टर रंगलाल आर निषाद ने कहा, "हमें बहुत खुशी है कि कुमार सानू ने हमारी फिल्म में अपनी आवाज़ दी है।" "यह गाना फिल्म की थीम के लिए एकदम सही है, और हमें यकीन है कि यह दर्शकों को पसंद आएगा।"


संजय भूषण पटियाला फिल्म का प्रमोशन संभाल रहे हैं, और यह पक्का कर रहे हैं कि "दीप दुर्गा" ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचे।

Read More»

thumbnail

कुर्ला के कुरेश नगर में क्रिकेट फाइनल धूमधाम से संपन्न, हम्माद एलेवन बनी विजेता.....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

कुर्ला के कुरेश नगर में क्रिकेट फाइनल धूमधाम से संपन्न, हम्माद एलेवन बनी विजेता। 


संवाददाता - शाहिद आलम




हाजी ईब्राहीम शेख भाईजान और कप्तान मलीक के हाथों विजेता टीम सम्मानित


मुंबई – कुर्ला

यूनिटी क्रिकेट एकेडमी के ज़ेर-ए-एहतिमाम आयोजित क़ुरैश नगर क्रिकेट लीग (QNCL) सीज़न 5 का भव्य फाइनल मुकाबला कुर्ला के कुरेश नगर में जोश, रोमांच और खेल भावना के साथ शानदार तरीके से संपन्न हुआ। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली हम्माद एलेवन ने फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

फाइनल मैच में खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन और जीत का जज़्बा क़ाबिल-ए-तारीफ़ रहा। मैदान में हर चौके-छक्के पर गूंजती तालियां और हर विकेट पर बढ़ता उत्साह इस बात का सबूत था कि यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि खेल और भाईचारे का उत्सव था। QNCL सीज़न 5 ने एक बार फिर साबित किया कि कुरेश नगर की धरती खेल प्रतिभाओं से भरपूर है।

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनसीपी महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एवं हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी ईब्राहीम शेख (भाईजान) की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ मंच पर पूर्व नगरसेवक कप्तान मलीक साहब, शाहीद सय्यद, तौफीक शाह, एडिटर जफर सिद्दीकी, हाजी रफीक शेख, इमरान शेख, जावेद भाई, केतन भाई और यशवंत भाई सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व मौजूद थे।

फाइनल मुकाबले के उपरांत विजेता टीम हम्माद एलेवन को हाजी ईब्राहीम शेख भाईजान और कप्तान मलीक साहब के करकमलों द्वारा ट्रॉफी, मेडल और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीमवर्क और संघर्ष की सीख देता है तथा उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।

इस दौरान मंचासीन सभी मेहमानों का शॉल, बुके और सम्मान चिन्ह देकर सत्कार किया गया। आयोजन समिति द्वारा दिए गए सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए हाजी ईब्राहीम शेख भाईजान ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। उन्होंने यूनिटी क्रिकेट एकेडमी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट युवा प्रतिभाओं को मंच देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

पूरे कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। QNCL सीज़न 5 का यह फाइनल मुकाबला न केवल खेल की दृष्टि से यादगार रहा, बल्कि कुरेश नगर में सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता की एक प्रेरणादायी मिसाल भी बन गया।

Read More»

thumbnail

“ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के अंतर्गत तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर मालदा मंडल आरपीएफ द्वारा दो नाबालिग बालकों का सुरक्षित संरक्षण....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

“ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के अंतर्गत तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर मालदा मंडल आरपीएफ द्वारा दो नाबालिग बालकों का सुरक्षित संरक्षण

संवाददाता - शाहिद आलम

मालदा, 10 फरवरी 2026:



*मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा श्री आशिम कुमार कुल्लू, मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, मालदा* के पर्यवेक्षण में, मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के अंतर्गत *तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग बालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की।*


आज दिनांक 10.02.2026 को प्रातः लगभग 05:20 बजे, नियमित निरीक्षण के दौरान आरपीएफ कर्मियों ने तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-02 (साहिबगंज छोर) पर दो नाबालिग बालकों को संदिग्ध अवस्था में उद्देश्यहीन घूमते हुए पाया। पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि दोनों नाबालिग पारिवारिक कारणों से अपने घर से निकल आए थे।


बालकों की सुरक्षा एवं कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए, *बाल संरक्षण संस्था बाल संरक्षण मंथन, तीनपहाड़ (साहिबगंज)* के प्रतिनिधि की सहायता से उन्हें सुरक्षात्मक अभिरक्षा में लेकर आरपीएफ पोस्ट, बरहरवा लाया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत आगे की देखभाल एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उक्त संस्था को सौंप दिया गया।


ये त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई मालदा मंडल आरपीएफ की बाल सुरक्षा एवं यात्री सुरक्षा के प्रति निरंतर सतर्कता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Read More»

thumbnail

रेलवन ऐप (RailOne) के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मालदा टाउन स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

रेलवन ऐप (RailOne) के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मालदा टाउन स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

संवाददाता - शाहिद आलम

Malda, February 7, 2026:





डिजिटल इंडिया मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप तथा यात्रियों को आधुनिक एवं डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में भारतीय रेल के सतत प्रयासों के तहत, *पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा आज मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर रेलवन (RailOne) ऐप के प्रति डिजिटल जागरूकता बढ़ाने हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विशेष अभियान का आयोजन किया गया।*


*मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन* में यह जागरूकता कार्यक्रम मालदा टाउन स्टेशन के प्लेटफार्म एवं कंकॉर्स क्षेत्र में आयोजित किया गया,* जिससे अधिक से अधिक यात्रियों तक संदेश पहुँचाया जा सके।


*यह कार्यक्रम वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा श्री कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। मालदा मंडल की स्काउट एवं गाइड टीम द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डिजिटल अपनाने के महत्व को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया तथा रेलवन ऐप की प्रमुख विशेषताओं एवं लाभों की जानकारी दी गई।*


नाटक के माध्यम से यात्रियों को एक ही डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से विभिन्न रेल सेवाओं का लाभ उठाने की सुविधा के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान नकद रहित लेन-देन, डिजिटल टिकटिंग, समय की बचत करने वाले यात्रा समाधान तथा पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी व्यवहार को प्रोत्साहित किया गया।


मालदा मंडल के वाणिज्य विभाग के कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे तथा यात्रियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें रेलवन ऐप डाउनलोड करने, पंजीकरण कराने एवं उसके व्यावहारिक उपयोग में सहायता प्रदान की। यात्रियों द्वारा इस अभिनव एवं संवादात्मक पहल की सराहना की गई।


*अभियान के दौरान रेलवन ऐप की निम्नलिखित प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया:*


*• एक ही प्लेटफार्म से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकटों की बुकिंग*

*• लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, पीएनआर स्थिति एवं कोच पोजीशन की जानकारी*

*• डिजिटल प्लेटफार्म टिकट बुकिंग की सुविधा*

*• डिजिटल भुगतान पर अनारक्षित टिकटों पर 3% की छूट*

*• आर-वॉलेट रिचार्ज पर 3% बोनस*

*• रेल मदद, रिफंड अनुरोध एवं यात्रा फीडबैक जैसी यात्री सेवाएँ*


इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित डिजिटल प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा आधुनिक, यात्री-हितैषी रेल सेवाओं के उपयोग को बढ़ावा देना है।


डिजिटल जागरूकता एवं यात्री-केंद्रित पहलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, मालदा मंडल भविष्य में भी मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top