रेलवन (RailOne)” ऐप — रेलवे टिकटिंग की सभी आवश्यकताओं हेतु एकीकृत एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल मंच....

Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

“रेलवन (RailOne)” ऐप — रेलवे टिकटिंग की सभी आवश्यकताओं हेतु एकीकृत एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल मंच*

संवाददाता - शाहिद आलम

*• UTS-On-Mobile सहित अन्य ऐप के स्थान पर RailOne ऐप का उपयोग प्रारंभ करें*



Kolkata, February 25, 2026


उपनगरीय यात्रियों को अब उपयुक्त मोबाइल ऐप की खोज में विभिन्न ऐप्स के बीच भटकने की आवश्यकता नहीं है। अब तक उपयोग में रहा UTS on Mobile ऐप, सर्वसमावेशी एवं एकीकृत RailOne ऐप को स्थान दे रहा है, जो रेलवे उपयोगकर्ताओं के लिए “वन-स्टॉप सॉल्यूशन” के रूप में उभरा है। इस उपयोगकर्ता-अनुकूल RailOne ऐप के व्यापक प्रसार को ध्यान में रखते हुए, UTS on Mobile ऐप को दिनांक 01.03.2026 से चरणबद्ध रूप से निरस्त (de-commission) करने का निर्णय लिया गया है।


 पूर्व रेलवे के हावड़ा एवं सियालदह मंडल के उपनगरीय यात्री तथा आसनसोल एवं मालदा मंडल के दैनिक यात्री एवं अन्य रेल उपयोगकर्ता, जो अब तक UTS on Mobile ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट क्रय करते रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे शीघ्र ही RailOne ऐप इंस्टॉल करें।


रेलवन (RailOne) ऐप का इंटरफेस अत्यंत सरल एवं स्वचालित मार्गदर्शित (auto-guided) है, जिसमें लॉग-इन से लेकर अनारक्षित यात्रा टिकट क्रय करने तक की प्रक्रिया सहज रूप से उपलब्ध है। यात्री पहले RailOne ऐप में पंजीकरण करें, तत्पश्चात लॉग-इन कर अपनी आवश्यकता अनुसार आरक्षित अथवा अनारक्षित टिकट का चयन कर सकते हैं। इच्छित गंतव्य के लिए अनारक्षित ई-टिकट भी सरलता से प्राप्त किया जा सकता है।


रेलवन (RailOne) ऐप एक समग्र, सर्वसमावेशी एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल डिजिटल मंच है, जो Android Play Store तथा iOS App Store पर डाउनलोड हेतु उपलब्ध है।


*इस ऐप के माध्यम से निम्नलिखित यात्री सेवाएं एकीकृत रूप से उपलब्ध हैं—*

• अनारक्षित UTS टिकट — दैनिक एवं मासिक सीजन टिकट

• आरक्षित यात्रा टिकट

• प्लेटफॉर्म टिकट

• लाइव ट्रेन ट्रैकिंग

• शिकायत निवारण सुविधा

• ई-कैटरिंग, कुली (पोर्टर) बुकिंग एवं अंतिम-मील टैक्सी सेवा सहित अन्य सुविधाएं


यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवन (RailOne) ऐप का अधिकाधिक उपयोग करें तथा निर्बाध डिजिटल टिकटिंग की सुविधा का लाभ उठाते हुए हरित एवं दक्ष रेल प्रणाली के निर्माण में अपना योगदान दें।

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top