thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के एक ढाबा के पास सड़क हादसे में घायल बागबेड़ा लाल बिल्डिंग के अधिवक्ता भगवती सिंह को रविवार को तीन दिनों के बाद भी होश नहीं आया है. उनका इलाज अब भी आइसीयू में ही चल रहा है. घटना के बाद उन्हें होश नहीं आने पर परिवार के सदस्य खासा परेशान हैं. परिवार के लोग उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।


Read More»

thumbnail

आगरा के ऐतिहासिक ताजमहल का दीदार करने पहुंची अभिनेत्री आस्था रावल....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


 आगरा के ऐतिहासिक ताजमहल का दीदार करने पहुंची अभिनेत्री आस्था रावल. 


संवादाता - शाहिद आलम 


हम सभी जानते हैं कि ताजमहल दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित प्रतीक है, और हमेशा सबसे अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के बीच दुनिया में सबसे पसंदीदा स्मारकों में से एक रहा है। हमने अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक नेताओं, अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों को ताज महल का दीदार करते देखा है जो इस प्रेम के प्रतीक के प्रति आकर्षित  हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री, आस्था रावल ने उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल का दौरा किया और दुनिया के सात अजूबों में से एक की सुंदरता की प्रशंसा की। आस्था रावल जो अपने आगामी संगीत वीडियो के लिए आगरा में शूटिंग कर रही थीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश अपलोड किया। “आज ताजमहल में शूटिंग करने का मौका मिला। आलीशान और भव्य। प्यार की निशानी ही नहीं। स्थापत्य कला का अद्भुत अजूबा और बेहतरीन कारीगरी भी! रावल ने कहा कि सभी के लिए सुविधाजनक देखने के लिए सरकार द्वारा की गई व्यवस्था सराहनीय है। तस्वीरों में अभिनेत्री को खूबसूरत शरारा सूट पहने और ताजमहल के सामने पोज देते हुए देखा गया था। उसने पोस्ट को कैप्शन दिया, "वंडर-फुल मॉर्निंग।

Read More»

thumbnail

मश्हूर लोक सिंगर मामे खान टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत उत्साहित राजस्थानी ट्रैक 'ऊमड़ घूमड़' के साथ लौट आए हैं, देखिए गाना....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


मश्हूर लोक सिंगर मामे खान टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत उत्साहित राजस्थानी ट्रैक 'ऊमड़ घूमड़' के साथ लौट आए हैं, देखिए गाना. 


संवादाता - शाहिद आलम 

 

टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायक मामे खान का लेटेस्ट ट्रैक 'ऊमड़ घूमड़' जो राजस्थान के रंगों में पूरी तरह रंगा है, जारी हो चुका है। इस अपबीट गाने को रवि पवार ने कंपोज़ किया हैं और इसके बोल ओम पवार ने दिए हैं। गाने की कोरियोग्राफर अनीता प्रधान ने म्यूजिक वीडियो में ट्रेडिशनल एलिमेंट को बाहर लाने का शानदार काम किया है। जयपुर के जयबाग पैलेस की खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया यह गाने बेहद शानदार है। मामे खान की आवाज और म्यूजिक वीडियो में जीवंत रंगों के साथ गीत की जीवंत धुन इस म्यूजिक वीडियो को दर्शकों के लिए एक परफेक्ट ट्रीट बनाता है।टी-सीरीज़ पेश करता है मामे ख़ान का 'ऊमड़ घूमड़' जिसे ओम पवार द्वारा लिखा गया हैं, वहीं रवि पवार इसका म्यूजिक कंपोज किया हैं। रवि पवार की यह परियोजना अब टी-सीरीज़ के आधिकारिक यू ट्यूब चैनल पर अवेलेबल है।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 झारखंड जमशेदपुर


बिरसानगर सरकारी कुआँ मैदा सिद्धू कान्हु टुसु मेला में शामिल* 


आज सरकारी कुआँ मैदान में आयोजित वीर शहीद सिद्धू कान्हु टुसु मेला के संस्थापक बड़े भैया छोटू लोहार जी के *द्वारा आयोजित मेला में अतिथि के रूप में शामिल होकर पुरस्कार वितरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ* जिसमें मुख्य अतिथि मे उपस्थित जुगसलाई विधानसभा के विधायक माननीय मंगल कलंदी जी एवं विभिन्न विभिन्न अतिथि शामिल हुए...........*प्रहलाद लोहरा*


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 धनबाद : झारखंड के कोयलानगरी क्षेत्र धनबाद के कतरास मोड़ पर सिंह मेंशन और रघुकुल के समर्थकों के बीच एक बार फिर से गोलीबारी और बमबाजी गुरुवार की सुबह की गयी है. जिसमें दोनों ही तरह से कई समर्थक घायल हुए है. दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. सिंह मेंशन के समर्थकों का कहना है गोलीबारी और बमबाजी का आरोप धनंजय सिंह पर लगाया है. वहीं रघुकुल के समर्थकों का कहना है कि रामबाबू प्रसाद के घर पर गोलीबारी सिंह मेंशन के समर्थकों द्वारा किया गया है


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 जमशेदपुर : त्रिपुरा में कांग्रेस पार्टी के लिये प्रचार कर रहे जमशेदपुर के पूर्व सांसद डा अजय कुमार की मोटरसाईकिल रैली पर हमला किया गया जिसमें वे घायल हो गये हैं। डा अजय त्रिपुरा के प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हैं. डॉ अजय कुमार की मोटरसाइकिल रैली पर प्रचार के दौरान हमला कर दिया गया। चुनाव प्रचार के दौरान वे बुधवार की शाम मोटर साइकिल रैली कर रहे थे। इस दौरान रैली पर राज्य सरकार के मंत्री सुशांत चौधरी की मौजूदगी में अंधाधुंध पत्थरबाजी कर दी गई। इस घटना में डा अजय कुमार घायल हो गए और इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच रिपोर्ट के मुताबिक उनके सिर में गंभीर चोट आई है।


Read More»

thumbnail

भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ में दिखेगा अक्षरा सिंह का अलग अंदाज.....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ में दिखेगा अक्षरा सिंह का अलग अंदाज,



नारी सशक्तिकरण और बेटियों की सुरक्षा को लेकर अब तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़ कर एक फिल्मों का निर्माण हो चुका है। लेकिन निर्माता  अनिल कुमार यादव व मुकुंद तिवारी और निर्देशक रणजीत चंद्रा भारत की एक बेटी की जीवन यात्रा को लेकर एक अनोखी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ का निर्माण करने वाले हैं, जिसमें मुख्य भूमिका में बहादुर बेटी और सशक्त महिला की पहचान रखने वाली अक्षरा सिंह नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अतिशीघ्र शुरू होगी। फिल्म में अक्षरा सिंह एक अलग अंदाज में दिखेंगी।


फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ भारत की एक बेटी की जीवन यात्रा और उसके संघर्ष से सफलता को दर्शाती भोजपुरी फिचर फिल्म है, जिसकी शूटिंग के लिए तैयारी जोर-शोर से  चल रही है। फिल्म की शूटिंग मिर्जापुर और विंध्याचल (उत्तर प्रदेश) के रमणीक और ऐतिहासिक स्थानों में की जाएगी। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर होना है। इस बारे में फिल्म निर्माता ने दावा किया कि महिलाओं के विषय पर इस तरह की फिल्म आज तक नहीं बनी। यह फिल्म भारत की एक बेटी की कहानी है, जो कहीं न कहीं सभी बेटियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। हम एक सार्थक सिनेमा का निर्माण कर रहे हैं, जो भोजपुरी की ग्राफ को बढ़ाएगा। फिल्म के गीत संगीत भी एक से बढ़कर एक होने वाली है। 


बता दें कि इस फिल्म में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार सदाबहार अभिनेता अवधेश मिश्रा अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतेंगे और प्रतिभाशाली अभिनेता विपिन सिंह के.के गोस्वामी , नंद किशोर मेहता भी होंगे। रंजीत कुमार सिंह , कृष्ण कुमार , सुरेश प्रसाद यादव भी फिल्म में नजर आएंगे। बाँकी कलाकारों का चयन भी जारी है। फिल्म के  सह निर्माता के.के गौतम और अमित कुमार सहयोगी होंगे। फिल्म की कहानी निर्देशक रणजीत चंद्रा ने खुद लिखी है। वहीं कहानी का संवाद डॉ. सुमन सिंह ने उल्लेखित किया है मधुर संगीत से शिशिर पांडे और प्रदीप रंजन ने संवारा है। 

संवादाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में नशीले पदार्थ का धंधा करने वाले संगठित गिरोह के विभागलपुर पुलिस का अभियान चल रहा है और इस कम में 10/19 की रात्री एक गुप्त सूचना प्राप्त हुआ जिसने पता चला कि कुछ पुराने अपराधियों के द्वारा कुछ ऐसी प्रतिबंधित दवाये, जिनका इस्तेमाल नशे के तौर पर होता है, उसका वृहद पैमाने पर भंडारण एवं व्यापार किया जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर, भागलपुर श्री अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई एवं उस टीम के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो पर लगातार छापामारी किया गया, छापामारी के कम में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ कफ सीक एवं दवाओं के मुख्य सरगना गौरव केशान पिता प्रदीप के साथ-साथ गिरोह के अन्य सदस्य अमित साह उर्फ पप्णु सोनार पप्पु मिश्रा, मुकेश कुमार गोदाम मैनेजर, राज कुमार सिंह अग्रवाल केरियर मुदीचक को भारी मात्रा में कार्टूनों में रखे गये प्रतिबंधित कफ शौर एवं नशीली पदार्थ के दवाओं को भामद कर जप्त करते हुए गिरफ्तार किया गया है. दो अन्य ट्रांसपोटर को भी पूछताछ हेतु निरुद्ध किया गया है. यह कार्रवाई अभी भी जारी है तथा और संलिप्त लोगों के पकड़े जाने एवं बरामदगी की है।


गिरफ्तारी [गौरव केषान पे० प्रदीप केषाम सास्थान असरगंज जिला मुंगेर हा०म० खरमनचक थाना जोगसर जिला-भागलपुर। 2 अमित साह उर्फ पप्पु सोनार पेठ- अषोक कुमार साह सा०-जगरनाथसुरी लेन मन्दरोजा


धामा तातारपुर जिला भागलपुर।


3 पप्पु मिश्रा पेठ-शारदा चन्द्र मिश्रा सां०-जगरनाथपुरी लेन मन्दरोजा थाना तातारपुर जिला-भागलपुर।


4 राज कुमार सिंह पेठ-स्व० शंभू शरण सिंह सा० तुतवाडी गंगा महल थाना कोतवाली


जिला-भागलपुर।


5 मुकेश कुमार पे०-लिलू राम सा०- पालडी थाना-भदरा जिला-हनुमानगढ़ राजस्थान हा०म० गोदाम मैनेजर गंजी मिल फेज-02 तिलकामांझी


बरामदगी :- प्रतिबंधित कपा सीरप - 321 कार्टून, जिसमें 34.250 बोतल


नशीली दवाये - 1,63,200 टेबलेट (अफिम निर्मित) मोटर साईकिल 01 (एक)


अपराधिक इतिहास उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार में प्रथामिकी अभियुक्त अमित शाह उर्फ पप्पु सोनार भागलपुर शहर का कुख्यात अपराध कर्मी है। जिनके विरूद्ध विभिन्न थानों में कुल 26 काण्ड जिसमें डकैती (07 काण्ड), लूट (02 काण्ड) रंगदारी (05काण्ड). आर्स एक्ट (05 काण्ड), एवं अन्य काण्ड भी प्रतिवेदित है, जिसमें विचारण चल रहा है। प्राथमिकी अभियुक्त पप्पु मिश्रा शहर के कुख्यात अपराधकर्मी पप्पु सोनार के गिरोह के मुख्य सदस्य है


जिनके विरूद्ध विभिन्न थानों में डकैती, लूट,आर्म्स एक्ट के कुल 04 काण्ड प्रतिवेदित चल रहा है, जिसमें विचारण चल रहा है।


छापामारी दल में शामिल पदाधिकारियों का विवरण :-


1. अजय कुमार चौधरी पुलिस उपाधीक्षक, नगर भागलपुर।


2. पु०नि० अशोक कुमार, थानाध्यक्ष, ईशाकचक थाना


3. पु०नि० संजय कुमार सुधांशु विधि-व्यवस्था अंचल भागलपुर।


4. पु०नि० जवाहर प्र० यादव थानाध्यक्ष कोतवाली थाना। 5. पु०अ०नि० पूर्णनन्दु कुमार थानाध्यक्ष तातारपुर थाना ।


6. ५००नि० राज रतन थानाध्यक्ष तिलकामांझी थाना


7. पु०अ०नि० संजय कुमार सत्यार्थी थानाध्यक्ष, बरारी थाना 8. पु०अ०नि० प्रमोद कुमार साह थानाध्यक्ष बबरगंज ओ०पी०


9. पु०अ०नि० मो दिलबाद कोतवाली थाना


10. पु००नि० देवानंद पासवान कोतवाली थाना ।


11. पु०अ०नि० राहुल कुमार कोतवाली थाना।


12. पु०अ०नि० रीता कुमारी जोगसर ओ०पी०।


13. पु०1०नि० निता कुमारी महिला थानाध्यक्ष,


14. पु0अ0नि इफतिखार खाँ तातारपुर थाना।


15. पु०अ०नि० पूजा शर्मा ईषाकचक थाना


16. ०अ०नि० सोनी कुमारी तिलकामांझी थाना । 17. स०अ०नि० नवल किशोर यादव तातारपुर थाना।


18. पी०टी०सी० असगर खॉ, संबंधित थाना एवं अंचल के सशस्त्र बल


19. सि० / सुधीर सिO- राकेश, सि०-नितिश, सि०-अजय, पुलिस उपाधीक्षक, नगर, भागलपुर।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments



बांका बिहार

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को मिला मंदार महोत्सव सम्मान, डीएम ने दी बधाई

बांका डीएम ने मोतीहारी के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को किया सम्मनित

मोतिहारी: बिहार सरकार के पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन बांका द्वारा जिले के बौंसी प्रखण्ड में आयोजित तीन दिवसीय मंदार महोत्सव के समापन अवसर पर विश्वविख्यात रेतकला के महानायक मधुरेंद्र कुमार को मंदार महोत्सव सम्मान से नवाजा गया हैं। यह सम्मान मंदार महोत्सव 2023 के आयोजन अवसर पर कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कला प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने अपने हाथों से पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन बिजबनी गांव निवासी सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते बधाई दी।

बता दें कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के बुलावे पर युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार ने बांका जिले के बौसी प्रखंड के कृषि प्रदर्शनी भवन के मुख्य द्वार के बगल में अपनी दो दिनों के कठिन मेहनत के बाद रेत पर 12 फीट उंची और 20 फिट लंबी बिहार के बांका में स्थित मंदार पर्वत और समुंद्र मंथन समेत बिहार सरकार के पूर्ण शराबबंदी, दहेज प्रथा उन्मूलन, जल जीवन हरियाली अभियान की कलाकृति बनाकर खूब वाहवाही लूटी थी।

गौरतलब हो कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार बिहार लोकसभा चुनाव 2019, बिहार विधानसभा 2020 और स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के ब्रांड एंबेसडर सहित इंटरनेशनल सैंड फेस्टिकल के विजेता भी हैं। उनकी कई रेत की मूर्तियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। मधुरेंद्र ने दुनियां भर में 12 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रेत कला प्रतियोगिताओं और उत्सवों में भाग लिया है और देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।

मौके पर उपस्थित बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री शाहनवाज आलम और लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, भागलपुर प्रमंडल आयुक्त दयानिधान पांडेय, एसपी डॉ सत्यप्रकाश, उप विकास आयुक्त कौशलेंद्र कुमार, पर्यटन पदाधिकारी शंभु कुमार पटेल समेत सैकड़ों आमलोंगो ने भी कलाकृति की सराहना करते सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार को बधाई दी।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 अभिनेत्री राखी सावंत पुलिस हिरासत में।


अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने की शिकायत दर्ज।


अंबोली पुलिस ने किया हिरासत।



फैजुल शेख 



अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा द्वारा उनके खिलाफ दायर एक प्राथमिकी के सिलसिले में अभिनेत्री राखी सावंत को हिरासत में लिया गया है। उसे अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करने वाली थीं, जिसमें वह अपने पति आदिल दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप कर रही हैं। लेकिन उसी दिन उन्हें अंबोली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।


राखी सावंत की गिरफ्तारी की जानकारी शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर दी। उसने ट्वीट किया, “अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है । कल, राखी सावंत के ABA 1870/2022 को मुंबई सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था


पिछले साल राखी सावंत ने #मी टु आरोपी साजिद खान के खिलाफ अपने बयान के लिए शर्लिन चोपड़ा की जमकर खिंचाई की थी। 29 अक्टूबर को साजिद खान के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराने के बाद, शर्लिन ने मीडिया से बात की और आरोप लगाया कि सलमान खान फिल्म निर्माता की रक्षा कर रहे हैं। हालाँकि, राखी सावंत ने साजिद का बचाव किया क्योंकि उसने शर्लिन को उसके बयान के लिए फटकार लगाई थी। पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कहा कि पुलिस जानती है कि किस शिकायत में दम है और किसमें नहीं। बाद में शर्लिन ने राखी के खिलाफ कथित मानहानि का मामला दर्ज कराया।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 जमशेदपुर : घाटशिला थानेदार सह इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता के खिलाफ लगे आरोप जांच में सही पाए जाने के बाद कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने तत्काल सस्पेंड कर दिया है. जबकि उनके स्थान पर परसुडीह के पूर्व थानेदार विमल किड़ो को नया थानेदार बनाया गया है. शंभू गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया गया है. विदित हो कि विगत दिनों पहले डीआईजी अजय लिंडा अनुमंडल एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे।


इस क्रम में बनकाटी के वद्ध दपंत्ति ने उनके खिलाफ शिकायत की थी. दपंत्ति ने 2.70 लाख रुपए लेने का पुलिस पर आरोप लगाया था. इसके बाद मामले की जांच करने एसएसपी को निर्देश दिया गया. जांच का जिम्मा वि‌धि व्यवस्था एएसपी को दिया था. जांच में मामले में सत्यता पाए जाने पर डीआईडी को रिपोर्ट सौंपी गयी, जिसके बाद डीआईजी ने सस्पेंड कर दिया।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 जमशेदपुर : मंत्री चंपई सोरेन को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई ले जाया जा रहा है। झारखंड सरकार में परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन की रविवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उनको चेन्नई ले जाया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने टीएमएच जाकर लिया हालचाल….

गौरतलब है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कुछ विधायकों के साथ उनका हालचाल लेने टीएमएच पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी फोन पर उनका हालचाल लिया था। सोमवार को उनकी हालत में सुधार ना होता देख डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उनको चेन्नई ले जाने की सलाह दी। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक भी टीएमएच पहुंचे और मंत्री का हाल जाना।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 बिहार / मुजफ्फरपुर।


बीते दिनों रामचरितमानस मानस पर विवादित बयान के विरोध में एवं रामचरितमानस की सनातन सभ्यता और संस्कृति में महत्व को लेकर भाजपा ने जिले के विभिन्न सांगठनिक मंडलों में मंगलवार को सामुहिक रूप से रामचरितमानस का पाठ करते हुए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव के बयान का विरोध किया।

इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में स्थानीय  जेल चौक स्थित हनुमान मंदिर जिला महामंत्री सचिन कुमार के नेतृत्व में स्थानीय धर्मशाला चौक स्थित संतोषीमाता मंदिर प्रांगण में रामचरितमानस मानस का पाठ कर मंत्री के आपत्ति जनक बयान का विरोध दर्ज किया । 

कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा पाठ कर किया गया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि रामचरितमानस न केवल तुलसीदास के बारह प्रामाणिक ग्रंथों में सर्वश्रेष्ठ है, वरन् समग्र हिंदी साहित्य का श्रेष्ठ गौरव ग्रंथ है, इसे भारतीय संस्कृति का विश्वकोश कहा जाता है। यह ग्रंथ साहित्य, दर्शन, आचारशास्त्र, शिक्षा, समाज-सुधार, साहित्यिक, आदि कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। 

साथ ही बताया कि रामचरितमानस में भ्रातृ-स्नेह का भी आदर्श कम महत्वपूर्ण नहीं है। 

राम, लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघ्न इन चारों भाइयों का परस्पर स्नेह महान और उत्तम है। रामचरितमानस में गुरु-शिष्य सम्बंध का आदर्श भी उत्तम है। 

स्वामी-सेवक सम्बन्धों की मर्यादा का पालन कई स्थलों पर हुआ है।

इस प्रकार हम देखते हैं कि रामचरितमानस में विभिन्न प्रकार के आदर्श सम्बंध उपस्थित किए गए हैं।

 ऐसे में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चन्द्र शेखर यादव द्वारा राम चरित मानस पर विवादित बयान देकर करोड़ों हिंदू सनातनियों की भावना को आहत करने का काम किया गया है। 

आज जिले में विभिन्न स्थानों पर शिक्षा मंत्री के बयान की तीखी भर्त्सना की है और मंदिरों में रामचरितमानस का पाठ कर शिक्षा मंत्री को आइना दिखा रहे हैं।


वहीं महिला मोर्चा अध्यक्ष डाo रागीनी रानी के नेतृत्व में शेरपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने मानसपाठ किया।


इस अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक बेबी कुमारी, जिला महामंत्री सचिन कुमार, वरिष्ठ नेत्री डाo ममता रानी, मोर्चा अध्यक्ष डाo रागीनी रानी, मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण मोनी, धनंजय झा, नंद किशोर पासवान, परितोष सिंह, संजय सक्सेना, कृष्ण मुरारी प्रसाद,

नंद किशोर ठाकुर, प्रणव भूषण मोनी, प्रदूमन राणा,उदयशंकर सिंह नन्हे, प्रभात कुमार,

धीरज सिंह,अंकज कुमार, सिद्धार्थ सूरी,रंजीत कुमार साहु, राहुल राय, विशाल चौहान, राकेश तिवारी, तारा गुप्ता,

सुंदरी देवी, रूपा देवी, बबीता सिंह, उषा कुमारी, अनिला सिंह, कुंती देवी, शांति, उषा, कल्पना, जया कुमारी, पूनम रानी, आभा झा, तिलोत्तमा,रोहन कुमार,

आदित्य कुमार, पंडित सुधाकर तिवारी, गुड्डू झा,देवीलाल महतो,गोलू, नवीन चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, गुंजन लाल दास, राजीव श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार शर्मा, राहुल कुमार, उत्तम कुमार आदि की सहभागिता एवं उपस्थिति रही।

मुजफ्फरपुर से सतीश कुमार झा कि रिपोर्ट।


Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top