Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

 बिहार / मुजफ्फरपुर।


बीते दिनों रामचरितमानस मानस पर विवादित बयान के विरोध में एवं रामचरितमानस की सनातन सभ्यता और संस्कृति में महत्व को लेकर भाजपा ने जिले के विभिन्न सांगठनिक मंडलों में मंगलवार को सामुहिक रूप से रामचरितमानस का पाठ करते हुए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव के बयान का विरोध किया।

इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में स्थानीय  जेल चौक स्थित हनुमान मंदिर जिला महामंत्री सचिन कुमार के नेतृत्व में स्थानीय धर्मशाला चौक स्थित संतोषीमाता मंदिर प्रांगण में रामचरितमानस मानस का पाठ कर मंत्री के आपत्ति जनक बयान का विरोध दर्ज किया । 

कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा पाठ कर किया गया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि रामचरितमानस न केवल तुलसीदास के बारह प्रामाणिक ग्रंथों में सर्वश्रेष्ठ है, वरन् समग्र हिंदी साहित्य का श्रेष्ठ गौरव ग्रंथ है, इसे भारतीय संस्कृति का विश्वकोश कहा जाता है। यह ग्रंथ साहित्य, दर्शन, आचारशास्त्र, शिक्षा, समाज-सुधार, साहित्यिक, आदि कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। 

साथ ही बताया कि रामचरितमानस में भ्रातृ-स्नेह का भी आदर्श कम महत्वपूर्ण नहीं है। 

राम, लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघ्न इन चारों भाइयों का परस्पर स्नेह महान और उत्तम है। रामचरितमानस में गुरु-शिष्य सम्बंध का आदर्श भी उत्तम है। 

स्वामी-सेवक सम्बन्धों की मर्यादा का पालन कई स्थलों पर हुआ है।

इस प्रकार हम देखते हैं कि रामचरितमानस में विभिन्न प्रकार के आदर्श सम्बंध उपस्थित किए गए हैं।

 ऐसे में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चन्द्र शेखर यादव द्वारा राम चरित मानस पर विवादित बयान देकर करोड़ों हिंदू सनातनियों की भावना को आहत करने का काम किया गया है। 

आज जिले में विभिन्न स्थानों पर शिक्षा मंत्री के बयान की तीखी भर्त्सना की है और मंदिरों में रामचरितमानस का पाठ कर शिक्षा मंत्री को आइना दिखा रहे हैं।


वहीं महिला मोर्चा अध्यक्ष डाo रागीनी रानी के नेतृत्व में शेरपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने मानसपाठ किया।


इस अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक बेबी कुमारी, जिला महामंत्री सचिन कुमार, वरिष्ठ नेत्री डाo ममता रानी, मोर्चा अध्यक्ष डाo रागीनी रानी, मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण मोनी, धनंजय झा, नंद किशोर पासवान, परितोष सिंह, संजय सक्सेना, कृष्ण मुरारी प्रसाद,

नंद किशोर ठाकुर, प्रणव भूषण मोनी, प्रदूमन राणा,उदयशंकर सिंह नन्हे, प्रभात कुमार,

धीरज सिंह,अंकज कुमार, सिद्धार्थ सूरी,रंजीत कुमार साहु, राहुल राय, विशाल चौहान, राकेश तिवारी, तारा गुप्ता,

सुंदरी देवी, रूपा देवी, बबीता सिंह, उषा कुमारी, अनिला सिंह, कुंती देवी, शांति, उषा, कल्पना, जया कुमारी, पूनम रानी, आभा झा, तिलोत्तमा,रोहन कुमार,

आदित्य कुमार, पंडित सुधाकर तिवारी, गुड्डू झा,देवीलाल महतो,गोलू, नवीन चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, गुंजन लाल दास, राजीव श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार शर्मा, राहुल कुमार, उत्तम कुमार आदि की सहभागिता एवं उपस्थिति रही।

मुजफ्फरपुर से सतीश कुमार झा कि रिपोर्ट।


Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top