thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


समरस समाज का विकास के लिए नरेंद्र मोदी जी की सरकार कटिबद्ध : अरविन्द सिंह


2 सितंबर पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि समरस समाज के विकास के लिए मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार कटिबद्ध है और उन्होंने विकास का इतिहास रचा है इस देश में।


 आज समाज के सभी तबके भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। हमारी सरकार गरीबों के प्रति समर्पित सरकार है। आजादी के बाद देश में पहली बार सबसे ज्यादा OBC समाज से केंद्रीय मंत्री बने हैं।


 कांग्रेस ने काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट को लागू नहीं करके पिछड़े वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित रखा। 

भाजपा समर्थित सरकार में पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण मिला।


श्री सिंह ने कहा कि वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। 

कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर को भी उचित सम्मान नहीं दिया।


 देश की बहुसंख्यक आबादी SC/ST/OBC और गरीब सवर्ण समाज की उन्नति से ही देश की तरक्की होगी।


 नरेंद्र मोदी सरकार ने संविधान संशोधन कर ऊंची जाति के गरीब लोगों को आरक्षण देने का काम किया।


 OBC व पिछड़ों के वोट लेकर राज करने वाली पहले की सरकारों ने इनके कल्याण के लिए कुछ नहीं किया।


मोदी जी ने किसान, गरीब, दलित व पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कई काम किये हैं।

हाल ही में मोदी जी ने UG व PG medical/dental कोर्से में OBC वर्ग को 27% व गरीब वर्ग को 10% आरक्षण दिया है।


 वहीं रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वरदान बनती जा रही है पीएम स्वनिधि योजना।

 27 लाख से अधिक आवेदकों को 2,698.29 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृत हुए।


 इसी को कहते हैं सबका साथ सबका विकास सम्रस समाज की स्थापना और विकास से ही देश का कल्याण होगा।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

भागलपुर ग्राम पंचायत पुरैनी उत्तरी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 09 प्रखंड जगदीशपुर जिला भागलपुर 

से पूर्व सरपंच सह उम्मीदवार

    आपके प्यार आशीर्वाद और समर्थन के अभिलाषी है एक अवसर प्रदान करें


आपसे निवेदन है कि आप धर्म जाती पूर्वाग्रह एवं व्यक्तिगत भेदभाव से ऊपर उठकर अपने स्वाभिमान के अनुरूप निर्भय होकर अपना मतदान करें


ग्राम कचहरी पुरैनी दक्षिणी प्रखंड जगदीशपुर भागलपुर के अंतर्गत वर्ष 2006 से वर्ष 2011 तक सरपंच के रूप में ग्राम कचहरी का पारदर्शिता के साथ वाद का निपटारा दोनों पक्षों की आपसी समझौता से करवा कर अपने जनप्रिय तथा आम लोगों के भावनाओं का कद्र करते हुए जिला एवं प्रखंड के सर्वश्रेष्ठ ग्राम कचहरी का गौरव दिलवाया 


और पूर्व सरपंच रहते हुए भी  आज तक समाज के परिवारिक विवाद आपसी समझौता पर समाज में पूरी मुस्तैदी के साथ एक मिसाल कायम किया हूं


सरपंच के रूप  में  कार्य करते हुए तरन्नुम फिरदौस वर्षों से लंबित ऐसे दीवानी एवं परिवारिक विवाद का निपटारा भी आपसी समझौता से किया जिसकी प्रशंसा प्रशासन एवं न्यायालय ने भी किया जो वास्तव में गांधी जी के सपनों के पंचायत राज व्यवस्था को साकार करती है

    समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ निरंतर प्रयास समाज से डरे सहमे प्रेमी युगल के भटकाव को रोक कर अपने प्रयास से निकाह एवं शादी करवाया पति-पत्नी के आपसी संबंध टूटने पर भी पर्याप्त रकम उन्हें (लड़की) पक्ष को दिलवाया


     सरपंच के चुनाव के वक्त किए  गए घोषणाओं को पूरा कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया  


तरन्नुम फिरदौस ही समाज के अंदर न्याय के साथ सामाजिक सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण समझौता एवं आदर्श समाज बनाने के लिए सर्वस्व निछावर करने वाली शिक्षित कर्मशील सच्ची सामाजिक सेविका है


    कार्य योजना 

    --------

   1 ग्राम कचहरी के क्षेत्राधिकार के मामले को ग्राम कचहरी में त्वरित न्याय करना

   2 ग्राम कचहरी को समृद्ध बनाना है

    3  गरीब एवं असहाय को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित न्याय की व्यवस्था

    4.न्याय के प्रति वफादारी 

    5  भाई भतीजावाद से दूर

    6 पारिवारिक सामाजिक अखंडता के लिए प्रतिबद्ध

    7 कानून एवं सरकार के प्रतिबद्ध 

    8 महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर उचित न्याय

    9 समाज एवं परिवार में सद्भाव कायम करना

   10 सामाजिक भेदभाव को दूर करना एवं ग्राम कचहरी को राजनीति से दूर  रखना


        निवेदक 

ग्राम पंचायत पुरैनी उत्तरी के सभी मतदाता गण

संवाददाता. फैजल शैख 


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 इस नई शुरूआत के लिए मुझे सबों के प्‍यार और आशीर्वाद की जरूरत है - डॉ विकास कुमार मोदी


बॉलीवुड व पंजाबी समेत कई फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काम कर चुके सेंस एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के मालिक डॉ विकास कुमार मोदी जल्‍द ही भोजपुरी सिने उद्योग में अपना कदम रखने वाले हैं। यानी वे अब भोजपुरी में भी फिल्‍मों का निर्माण करने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्‍होंने खुद दी और बताया कि वे भोजपुरी में सार्थक सिनेमा का‍ निर्माण कर इंडस्‍ट्री को और आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए अब वे भोजपुरी फिल्‍मों के निर्माण में अपना हाथ आजमाने वाले हैं।


डॉ विकास कुमार मोदी ने कहा कि आज भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री किसी पहचान का मोहताज नहीं है। भोजपुरी की ख्‍याति देश से लेकर विदेशों तक है। भोजपुरी की लोकप्रियता आज इतनी बढ़ गई है कि भोजपुरी तो भोजपुरी, अब दूसरे भाषा के लोग भी भोजपुरी में फिल्‍म बनाने को इच्‍छुक हैं और फिल्‍में बना भी रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मैं इससे पहले बॉलीवुड की फिल्‍मों का भी निर्माण कर चुका हूं और पंजाबी फिल्‍मों का भी। इसके अलावे भी मैंने कई फिल्‍मों को फाइनांस किया है। इसलिए अब मेरी ये इच्‍छा है कि मैं भोजपुरी फिल्‍में भी करूं। भोजपुरी के दर्शकों को अच्‍छी फिल्‍में और गाने दूं। इस नई शुरूआत के लिए मुझे सबों के प्‍यार और आशीर्वाद की जरूरत है।  


उन्‍होंने बताया कि वे अपनी आगामी प्रोजेक्‍ट को लेकर भोजपुरी इंडस्‍ट्री के कई कलाकारों के संपर्क में हैं। उन्‍होंने ये भी कहा कि वे जल्‍द ही अपनी नई फिल्‍म की घोषणा करेंगे। साथ ही कलाकारों को भी इंट्रोड्यूस करेंगे।


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


लूलिया गर्ल निधि झा अब मराठी चित्रपट पर चलाएंगी अदा का जादू



भोजपुरी सिनेमा की ढेर सारी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं निधि झा अब मराठी चित्रपट पर अपनी अदाओं का जादू चलाएंगी। जी हां, निधि झा फ़िल्म शातिर के द्वारा मराठी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। वह अपनी फर्स्ट मराठी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। 

निधि झा की एक तस्वीर हमारे हाथ लगी है जिसमे वह शॉर्ट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। उनके हाथ मे फ़िल्म शातिर का क्लेप बोर्ड है। 

निधि झा ने बताया कि मै अपनी पहली मराठी फ़िल्म शातिर को लेकर हद से ज्यादा एक्साइटेड हूँ। इस फ़िल्म की कहानी काफी डिफेरेंट है और मेरा किरदार बेहद चैलेंजिंग है। मराठी सिनेमा में बेहद अच्छी कहानियां पेश की जाती हैं और मैं इस इंडस्ट्री से जुड़कर खुद को काफी भग्यशाली महसूस कर रही हूं। 

मराठी फिल्म शातिर की निर्माता रेशमा वायकर और निर्देशक सुनील वायकर हैं। डीओपी सिद्धार्थ सिंह हैं। wot स्टूडियोज के बैनर तले बन रही फिल्म में निधि झा के अलावा मीर सरवर, योगेश सोमन, रमेश परदेसी, अनिल नागरकर, अमोल चोगले और रेशमा वायकर ने मुख्य किरदार निभाया है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


प्रमोद प्रेमी यादव, गुरु दूबे स्टारर मेगा बजट फ़िल्म “रूप मेरे प्यार का” का फर्स्ट लुक हुआ लांच


भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव और नवोदित हीरो गुरु दूबे के मुख्य अभिनय से सजी मेगा बजट फ़िल्म “रूप मेरे प्यार का” का आज भव्य पैमाने पर मुम्बई में फर्स्ट लुक लांच कर दिया गया। इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता कायम है ऐसे में फैन्स के लिए इसके फर्स्ट लुक का तोहफा दे दिया गया है। रेड आई मूवी क्रिएशन के बैनर तले भव्य पैमाने पर निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म रूप मेरे प्यार का जल्द ही धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। इस फिल्म की गोरखपुर के रमणीय लोकेशन पर शूटिंग की गई है। केन्द्रीय भूमिका में प्रमोद प्रेमी यादव, गुरु दूबे, मणि भट्टाचार्य और आकांक्षा दूबे हैं। उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। 

टैलेंटेड निर्देशक दिलीप जान ने बताया कि स्वस्थ मनोरंजनपूर्ण व संपूर्ण पारिवारिक यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। ताकि पूरे परिवार के लोग एक साथ बैठकर यह फिल्म देख सकें। 

फिल्म निर्माता गिरीश्वर दूबे ने कहा कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर काफी महंगे बजट के साथ बनाई गई है। फ़िल्म आपको बॉलीवुड की किसी हिंदी फिल्म की तरह लगेगी। 

फ़िल्म की सह निर्मात्री दीपिका दूबे ने कहा कि प्रमोद प्रेमी के हम आभारी हैं जिन्होंने इस फ़िल्म की शूटिंग से लेकर अब तक काफी सपोर्ट किया है। यह एक बेहतरीन सिनेमा बना है।

फर्स्ट लुक लांच के अवसर पर निर्माता निर्देशक सहित एसआरके म्यूज़िक के रौशन सिंह, संगीतकार कृष्णा बेदर्दी, फाइट मास्टर हीरा यादव मौजूद रहे।

प्रमोद प्रेमी ने यहां कहा कि मैं इस फ़िल्म में शादी में फोटोग्राफी करने वाले का रोल कर रहा हूँ। लोगों का आशीर्वाद है कि मेरे गाने काफी हिट हो रहे हैं। इस फ़िल्म को गिरीश्वर दुबे ने प्रोड्युस किया है। फ़िल्म में गुरु दूबे ने बेहतरीन अभिनय किया है। दर्शकों से अपील करूँगा वह यह फ़िल्म सिनेमाघरों में देखें।

रौशन सिंह ने कहा कि इस फ़िल्म के गाने काफी अच्छे हैं। संगीतकार कृष्णा बेदर्दी ने बताया कि इसके गाने फ़िल्म के अनुसार अच्छे बनाए गए हैं।


गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म रूप मेरे प्यार का के निर्माता गिरीश्वर दूबे, छायाकार व निर्देशक दिलीप जान, सह निर्मात्री दीपिका दूबे हैं। कथा पटकथा व संवाद संजय महतो ने लिखा है। संगीतकार कृष्णा बेदर्दी व अनुज तिवारी, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, कृष्णा बेदर्दी, शेखर मधुर, विनय निर्मल, विवेक व अशोक अलबेला हैं। फाइट मास्टर हीरा यादव, डीओपी जोगिंदर सिंह हुंडल पाजी हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, गुरु दूबे, मणि भट्टाचार्य, आकांक्षा दूबे, मनोज सिंह टाइगर, अयाज खान, अनूप अरोरा, हीरालाल यादव, माधव राय, मालती चौधरी, ललिता पांडेय, विकास पांडेय, सुयश पांडेय, दिव्या शर्मा, राजन जी, सतीश देहाती, डॉ रमेश, संजय महतो, अनुज लाल भोजपुरिया, दीपक दीवाना, प्रदीप कुमार, रागिनी यादव, नीरज महतो, सागर सिद्दीकी, टी एन पाठक, प्रदीप कुमार भोजपुरिया, मन्नू मलिक, कृष्णा, रवि, योगेन्द्र प्रजापति, धीरज व बाल कलाकार ओजस दूबे, तेजस दूबे हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

सुपरस्टार रितेश पांडे का धांसू गाना "सलमान खान आया है" कल सुबह 7 बजे होगा रिलीज रिद्धि म्यूज़िक वर्ल्ड से



भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे का एक धमाकेदार भोजपुरी गाना "सलमान खान आया है" कल 2 सितंबर को सुबह 7 बजे रिद्धि म्यूज़िक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है। इस वीडियो सांग का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते ही वायरल हो गया है जिसमे रितेश पांडे सलमान खान के स्टाइल में एक बेहतरीन बाइक पर एक अलग ही तेवर में नजर आ रहे हैं। इस गाने में रितेश पांडे और पल्लवी सिंह की जोड़ी लोगों को खूब रिझाने वाली है. साथ मे बबलू रीमिक्स भी नजर आएंगे।

गाने का नाम ही सलमान खान से जुड़ा हुआ है इसलिए रितेश पांडे के फैन्स के बीच अभी से इसके वीडियो को लेकर एक उत्सुकता स्थापित हो गई है।

रितेश पांडे इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है "कल यानी 2 सितंबर सुबह 7:00 बजे आ रहा है "सलमान खान आया है।"

इस धमाकेदार गीत को गाया है रितेश पांडे और नेहा राज ने। गाना लिखा है विशाल भारती ने और इसका म्यूजिक दिया है छोटु रावत ने। कम्पोज़र शशि रंजन और डायरेक्टर आशीष यादव हैं। परिकल्पना छोटन पांडे की है। डिजिटल हेड विक्की यादव हैं।

भोजपूरी सुपर स्टार रितेश पांडे के इस धमाकेदार सांग में रितेश पांडे के साथ पल्लवी सिंह नजर आने वाली हैं। इस सांग के पोस्टर में रितेश पांडे एक अलग ही अवतार में दिखाई दे रहे हैं। फैन्स को कल सुबह का इंतजार है जब इसका सॉलिड वीडियो आउट होगा।

संवाददाता - शाहिद आलम 


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


मुख्यमंत्री के समक्ष वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया गया इको टूरिज्म पलिसी से संबंधित प्रस्तुतीकरण 


मुख्यमंत्री के निर्देा:-

  प्रति से सामंजस्य रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस बात का ध्यान रखना है कि प्रति को किसी प्रकार से नुकसान न हो।

 इको टूरिजम के विकास से राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या तो बढ़ेगी ही, साथ ही स्थानीय लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। 

 इको टूरिज्म का प्रबंधन और मेंटेनेंस विभाग अपने द्वारा ही करे। 

 अधिकारी विशेषज्ञों के साथ जाकर जमीनी मुआयना भी करें और वहां की परिस्थिति के अनुसार व्यवहारिक चीजों पर गौर करते हुए इको टूरिज्म के विकास पर काम करें।


पटना, 01 सितम्बर 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समक्ष आज एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इको टूरिज्म पलिसी से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया। 

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार सिंह ने इको टूरिज्म पलिसी से संबंधित प्रस्तुतीकरण में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इको टूरिज्म प्लान, इंप्लीमेंटेशन स्ट्रेटजी आदि के संबंध में जानकारी दी।

प्रस्तुतीकरण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमलोगों ने कई कदम उठाये हंै। राज्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इको टूरिज्म पलिसी बनायी जा रही है। प्रति से सामंजस्य रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस बात का ध्यान रखना है कि प्रति को किसी प्रकार से नुकसान न हो। इससे राज्य के लोगों में पर्यावरण एवं जीव जंतुओं के संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ेगी और प्रति का संरक्षण भी बेहतर तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जैव विविधता, परंपरागत ज्ञान एवं हेरिटेज को भी सुरक्षित रखना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाल्मीकिनगर अपने आप में यूनिक जगह है जहां एक तरफ गंडक नदी है तो दूसरी तरफ वन एवं पहाड़ हंै। यह इको टूरिज्म का बेहतर स्थल बनेगा। वाल्मीकिनगर पहुंचने के लिए आवागमन सुगम बनाया गया है। वहां लोगों के रहने के साथ ही मनोरंजन की अन्य गतिविधियों की भी व्यवस्था की जा रही है। वाल्मीकिनगर में एक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण भी कराया जाएगा जहां कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने में सहुलियत हो जाएगी। इको टूरिजम के विकास से राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या तो बढ़ेगी ही, साथ ही स्थानीय लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म का प्रबंधन और मेंटेनेंस विभाग अपने द्वारा ही करे। अधिकारी विशेषज्ञों के साथ जाकर जमीनी मुआयना भी करें और वहां की परिस्थिति के अनुसार व्यवहारिक चीजों पर गौर करते हुए इको टूरिज्म के विकास पर काम करें।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे, जबकि वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री नीरज कुमार सिंह, पर्यटन मंत्री श्री नारायण प्रसाद, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार सिंह एवं पर्यटन विभाग के सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल जुड़े हुए थे।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की 


मुख्यमंत्री के निर्देष :-

धान अधिप्राप्ति का कार्य ससमय शुरु होने से अधिक से अधिक धान की अधिप्राप्ति होगी और किसानों को इसका फायदा होगा।


इस बार जो लक्ष्य निर्धारित करें उसका जिलावार, क्षेत्र के अनुसार वास्तविक आकलन करा लें क्योंकि हर क्षेत्र की अलग-अलग उत्पादन क्षमता है।


धान अधिप्राप्ति की शुरुआत अलग-अलग जिलों में चरणबद्ध ढंग से शुरु करें। जिन जिलों में धान की कटनी पहले हो जाती है वहां धान अधिप्राप्ति पहले शुरु करें।


अनुमानित उपज के आधार पर धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य जिलावार निर्धारित करें।


बिहार में उसना चावल की ज्यादा मांग है। उसना चावल मिलों की संख्या बढ़ाने को लेकर काम करें।


पटना, 01 सितम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्री विनय कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति हेतु की जा रही तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य, अधिप्राप्ति के लक्ष्य, अवधि के साथ-साथ इससे संबंधित अन्य बिंदुओं की जानकारी दी। सहकारिता विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी ने भी धान अधिप्राप्ति को लेकर अपने विभाग से संबंधित तैयारियों, पैक्सों की क्रियाषीलता, भंडारण क्षमता, षिकायतों के त्वरित निपटारे एवं अन्य बिन्दुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि धान अधिप्राप्ति का कार्य ससमय शुरु होने से अधिक से अधिक धान की अधिप्राप्ति होगी और किसानों को इसका फायदा होगा। इस बार जो लक्ष्य निर्धारित करें उसका जिलावार, क्षेत्र के अनुसार वास्तविक आकलन करा लें, क्योंकि हर क्षेत्र की अलग-अलग उत्पादन क्षमता है। बाढ़ को देखते हुए जिलावार धान की खेती का सही आंकलन कर लें। बिहार में ज्यादातर लोग उसना चावल की मांग करते हैं, उसना चावल मिलों की संख्या बढ़ाने को लेकर काम करें। उसना चावल के साथ-साथ अरवा चावल की भी तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति को लेकर सहकारिता विभाग, कृषि विभाग एवं खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण तीनों एक साथ सर्वेक्षण कराकर सभी चीजों के वास्तविक आकलन कर काम करें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान अधिप्राप्ति की शुरुआत अलग-अलग जिलों में चरणबद्ध ढंग से शुरु करें। जिन जिलों में धान की कटनी पहले हो जाती है वहां धान अधिप्राप्ति पहले शुरु करें। अनुमानित उपज के आधार पर धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य जिलावार निर्धारित करें। 

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि मंत्री श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, कृषि विभाग के सचिव श्री एन0 सरवन कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्री विनय कुमार एवं सहकारिता विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी जुड़ी हुई थी।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का आरोप,अजीत शर्मा ने की जाँच की माँग ! 


क्राइम रिपोर्ट मो समीउल्लाह की रिपोर्ट! 🖥️

भागलपुर के विधायक सह कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के दृष्टिकोण से एवं भागलपुर नगर निगम कार्यालय में हो रहे वित्तीय अनियमितताओं पर अंकुश लगाने हेतु भागलपुर नगर निगम में तत्काल भारतीय प्रशासनिक सेवा कोटि के कर्मठ एवं कर्त्तव्यनिष्ठ नगर आयुक्त का पदस्थापन कराने हेतु आग्रह किया है।

विधायक शर्मा ने पत्र में लिखा है कि भागलपुर नगर निगम में इस वर्ष के शुरुआत से हीं अधिसूचित नगर आयुक्त का पदस्थापन नहीं होने के कारण भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं किया जा रहा है तथा भागलपुर शहर की सफाई व्यवस्था भी पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है। वर्त्तमान में पदस्थापित प्रभारी नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम कार्यालय का कार्य सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा है। जैसा कि मुझे ज्ञात हुआ है कि वर्त्तमान में नगर निगम, भागलपुर अन्तर्गत करोड़ों रुपये के वित्तीय अनियमितता का मामला उजागर हो रहा है। इसके लिए जाँच कमिटि का गठन कर उच्च स्तरीय जाँच होना अति आवश्यक है। उक्त समस्याओं के स्थाई निदान हेतु भागलपुर नगर निगम अन्तर्गत भारतीय प्रशासनिक सेवा कोटि के पदाधिकारी का पदस्थापन होना अनिवार्य है।

अतः मेरा आग्रह है कि भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के दृष्टिकोण से एवं भागलपुर नगर निगम कार्यालय में हो रहे वित्तीय अनियमितताओं पर अंकुश लगाने हेतु भागलपुर नगर निगम में तत्काल भारतीय प्रशासनिक सेवा कोटि के कर्मठ एवं कर्त्तव्यनिष्ठ नगर आयुक्त का पदस्थापन कराने की कृपा की जाय।

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


03 सितम्बार 2021 को रिलीज होगी सुपर स्‍टार अजय दीक्षित की फिल्‍म ‘लाल इश्‍क‘


विजसन फ़िल्म्स के बैनर तले बनकर तैयार भोजपुरी फिल्म 'लाल इश्क़' 03 सितम्बार 2021 को रिलीज होगी। ये जानकारी भोजपुरी सुपर स्‍टार अजय दीक्षित ने दी। उन्‍होंने बताया कि फिल्म 'लाल इश्क़' का भव्‍य प्रदर्शन बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में होगा। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना की वजह से हमारी फिल्‍म लेट हो गई, लेकिन अब हम फिल्‍म को लेकर पूरी तरह‍ तैयार हैं। इसलिए हम अपने भोजपुरी के दर्शकों से अपील करेंगे कि वे हमारी फिल्‍म जरूर देखें। फिल्‍म बेहतरीन बनी है।      


अजय दीक्षित की फिल्म 'लाल इश्क़' का ऑडियो – वीडियो सेटेलाइट राइट पहले ही बहुचर्चित वेब म्‍यूजिक कंपनी ने खरीदा है। फिल्‍म के लेखक – निर्देशक सुरेंद्र मिश्रा हैं। इस फिल्‍म के कार्यकारी निर्माता अखिलेश सिंह हैं। ‘लाल इश्‍क’ कई मायनों भोजपुरी के दर्शकों के लिए खास होने वाली है। इस फिल्‍म में बॉलीवुड में खलनायक की भूमिका से जाने गए अभिनेता दीपक सिरके भी पहली बार भोजपुरी स्‍क्रीन पर नजर आयेंगे। इसके अलावा फिल्‍म के 8 गाने भी दर्शकों को पसंद आने वाले हैं। गौरतलब है कि फिल्‍म ‘लाल इश्क़’ का संगीत आज़ाद सिंह ने दिया है। गीत लिखा है प्यारेलाल यादव और आजाद सिंह ने।


फिल्‍म में एक्शन किंदर जी ( सिंह इज किंग ), छायांकन करीम खरतरी, एडिटर चैतन्य स्वामी, नृत्य निर्देशन मयंक है। फिल्म के स्टारकास्ट है अजय दीक्षित, प्रीती सिंह, दीपक सिरके, सुशील सिंह, देव सिंह, बबिता सिंह, ग्लोरी मोहन्ता और ज़ोया खान है। फिल्म में अपनी आवाज से संगीत को चार चाँद लगाया है राजा हसन, इंदु सोनालीद्व प्रियंका सिंह, खुशबू जैन, अलका झा, मोहन राठौर, आबिद और शिशिर ने। 

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 भोजपुरी पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं अभिनेत्री रक्षा गुप्‍ता


नवोदित अभिनेत्री रक्षा गुप्‍ता भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में धमाल मचाने को तैयार हैं। रक्षा गुप्‍ता ने भोजपुरी सिनेमा में फिल्‍म दोस्‍ताना से डेब्‍यू की थी, जो बीते साल आया था। अब उनकी फिल्‍म कमांडो अर्जुन आने वाली है, जिसका ट्रेलर अभी हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें वो युवा सुपर स्‍टार प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म में वे लीड रोल में नजर आ रही हैं। इसमें प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ उनकी केमेस्‍ट्री शानदार होने वाली है। इसको लेकर रक्षा गुप्‍ता ने बताया कि यह बहुत अच्‍छी फिल्‍म है। चिंटू के साथ काम करके बहुत अच्‍छा लगा।


उन्‍होंने कहा कि इस फिल्‍म में काम करने का अनुभव खास रहा। हमारी फिल्‍म के गाने भी बेहद शानदार हैं। यह दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है। रक्षा इसके अलावा भोजपुरी के जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ भी एक फिल्‍म ‘ठीक है’ की शूटिंग पूरी कर चुकी है। इसके निर्देशक संतोष मिश्रा होंगे। इसके अलावा रक्षा गुप्‍ता, यश कुमार के साथ घर वाली बाहर वाली 2, नसीहत और किंग भी कर चुकी हैं। उन्‍होंने हाल ही में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव के साथ एक फिल्‍म की शूटिंग हैदराबाद में की। वे इस फिल्‍म में भी खेसारीलाल यादव के अपोजिट हैं। हालांकि इस फिल्‍म का नाम अभी आउट नहीं हुआ है। वहीं, खेसारी के साथ रक्षा का गाना आरा में दोबारा भी खूब धूम मचा रही है।  


आपको बता दें कि रक्षा बिहार के पूर्वी चंपारण के चकिया की रहने वाली हैं और दिल्‍ली में पढ़ी लिखी हैं। रक्षा टीवी सिरियल में भी काम कर चुकी हैं। वे कहती हैं कि मैं भोजपुरी भाषी हूं। यह मेरे दिल के करीब है। इसलिए मैं चाहती हूं कि भोजपुरी भाषी लोगों का प्‍यार हमें खूब मिले।

संवाददाता - शाहिद आलम 


Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


एक बार फिर साथ आ रही है सुपरहिट जोड़ी देसी स्टार समर सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी लेकर "हरदिया के छापी 2"



भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी देसी स्टार समर सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी अपने ब्लॉकबस्टर सांग हरदिया के छापी का पार्ट 2 लेकर आ रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा समर सिंह और नीलम गिरी का धांसू वीडियो सांग हरदिया के छापी 2 कल 1 सितंबर को सुबह 6 बजे रिलीज होने जा रहा है। समर सिंह और खुशबू तिवारी KT की आवाज़ में इस शानदार गाने का पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर आउट कर दिया गया है, जिसे खूब पसन्द किया जा रहा है।

आपको बता दें कि समर सिंह का सांग हरदिया के छापी अब तक 45 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है, ऐसे में दर्शको को इसके पार्ट 2 से भी काफी उम्मीदें हैं।

देसी स्टार समर सिंह और सेंसेशन गर्ल नीलम गिरी की जोड़ी का इस वीडियो सांग "हरदिया के छापी 2" के टीज़र से पता चल रहा है कि यह गाना भी काफी डांसर्स के साथ भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। रेड कलर के शर्ट में समर सिंह काफी स्मार्ट दिख रहे हैं वहीं ब्लू कलर की साड़ी और नीले रंग के ब्लाउज़ में नीलम गिरी तो कयामत ढा रही हैं। दोनों का डांस इस गाने को अभी से ब्लाकबस्टर होने का संकेत दे रहा है।

इस गाने को बेहद भव्य ढंग से शूट किया गया है, जिसमें समर सिंह के साथ सेंसेशन गर्ल नीलम गिरी बहुत ज़्यादा ब्यूटिफुल और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस गाने की लोकेशन यूनिक और ब्यूटिफुल है वहीं इसका पिक्चराइजेशन मेगा बजट के साथ हुआ है। 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गीत को समर सिंह और स्टार गायिका खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। इस गीत को लिखा है यादव राज ने जबकि संगीत तैयार किया है रौशन सिंह ने। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार, वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडीटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments


4 घण्टे में 1 मिलियन पार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी का नोक झोंक भरा गाना "तू झूठी तेरा प्यार झूठा"


सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी का नोक झोंक से भरा गाना "तू झूठी तेरा प्यार झूठा" रिलीज होते ही वायरल हो गया है। यह गाना मात्र 4 घंटे में ही 1 मिलियन व्यूज पार कर गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस धमाल वीडियो सांग में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की केमेस्ट्री देखने लायक है। इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही काफी वायरल हो गया था और फैन्स इस गाने का इंतजार कर रहे थे। यह गाना भोजपुरी फिल्म बाप जी का है।

खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी पर भव्य ढंग से फिल्माया गया फुल टू धमाल यह गाना खूब धमाल मचा रहा है। उनका लुक और ड्रेस काफी शानदार है। खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में भोजपुरी की ग्लैमरस अदाकारा काजल राघवानी का झूमने पर मजबूर कर देने वाला डांस है। इस गाने को गाया है खेसारीलाल यादव और खुशबू तिवारी केटी ने। यादव राज के लिखे गीत को ओम झा ने संगीत से सजाया है। 


Link - 

https://youtu.be/Kuw62TMrvRU


गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से ही फिल्म 'बाप जी' का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है, जिसमें बाप बेटे के रिश्ते की अनोखी कहानी बयां की गई है। बेटे की भूमिका में खेसारीलाल यादव और बाप के किरदार में मनोज टाइगर हैं। उनकी केमिस्ट्री पूरी तरह एंटरटेनिंग है।  

बता दें कि गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘बाप जी” के निर्माता रामजी जयसवाल (गोविंदा) हैं। फिल्म के निर्देशक देव पाण्डेय हैं। फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई और लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं। फिल्म के डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर गुरजंट सिंह, एक्शन मास्टर एस मलेश, डांस मास्टर रिक्की गुप्ता, कला निर्देशक सतीश गिरी हैं। कार्यकारी निर्माता संतोष वर्मा और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।

फिल्म के कलाकार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, ऋतू सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top