एक बार फिर साथ आ रही है सुपरहिट जोड़ी देसी स्टार समर सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी लेकर "हरदिया के छापी 2"
भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी देसी स्टार समर सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी अपने ब्लॉकबस्टर सांग हरदिया के छापी का पार्ट 2 लेकर आ रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा समर सिंह और नीलम गिरी का धांसू वीडियो सांग हरदिया के छापी 2 कल 1 सितंबर को सुबह 6 बजे रिलीज होने जा रहा है। समर सिंह और खुशबू तिवारी KT की आवाज़ में इस शानदार गाने का पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर आउट कर दिया गया है, जिसे खूब पसन्द किया जा रहा है।
आपको बता दें कि समर सिंह का सांग हरदिया के छापी अब तक 45 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है, ऐसे में दर्शको को इसके पार्ट 2 से भी काफी उम्मीदें हैं।
देसी स्टार समर सिंह और सेंसेशन गर्ल नीलम गिरी की जोड़ी का इस वीडियो सांग "हरदिया के छापी 2" के टीज़र से पता चल रहा है कि यह गाना भी काफी डांसर्स के साथ भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। रेड कलर के शर्ट में समर सिंह काफी स्मार्ट दिख रहे हैं वहीं ब्लू कलर की साड़ी और नीले रंग के ब्लाउज़ में नीलम गिरी तो कयामत ढा रही हैं। दोनों का डांस इस गाने को अभी से ब्लाकबस्टर होने का संकेत दे रहा है।
इस गाने को बेहद भव्य ढंग से शूट किया गया है, जिसमें समर सिंह के साथ सेंसेशन गर्ल नीलम गिरी बहुत ज़्यादा ब्यूटिफुल और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस गाने की लोकेशन यूनिक और ब्यूटिफुल है वहीं इसका पिक्चराइजेशन मेगा बजट के साथ हुआ है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गीत को समर सिंह और स्टार गायिका खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। इस गीत को लिखा है यादव राज ने जबकि संगीत तैयार किया है रौशन सिंह ने। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार, वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडीटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।
संवाददाता - शाहिद आलम


0 comments: