thumbnail

आई एल गुप्ता फिल्म्स , मुकेश गुप्ता कृत भोजपुरी फ़िल्म "कल्लू की दुल्हनियाँ" का फर्स्ट लुक आउट ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

आई एल गुप्ता फिल्म्स , मुकेश गुप्ता कृत भोजपुरी फ़िल्म "कल्लू की दुल्हनियाँ" का फर्स्ट लुक आउट



मुकेश गुप्ता कृत व निर्देशक चंदन उपाध्याय द्वारा निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म "कल्लू की दुल्हनियाँ" का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फ़िल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें अरविन्द अकेला कल्लू के साथ 7 हीरोइनें हैं और कौन बनेगी कल्लू की दुल्हनियां? यह सस्पेन्स फ़िल्म देखने के बाद खुलेगा। फ़िल्म का फर्स्ट लुक काफी अच्छा है और इसे खूब पसन्द किया जा रहा है। 

विदित हो कि सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर भोजपुरी फिल्म जिद्दी, राजा का निर्माण कर चुके फ़िल्म निर्माता मुकेश गुप्ता चाहे फ़िल्म का कैनवास हो, स्टार कास्ट हो या कॉन्सेप्ट हो, हमेशा कुछ हटकर करने का प्रयास करते हैं।

बात करें फिल्म डायरेक्टर चन्दन उपाध्याय की तो वे हमेशा कुछ नया और बड़ा करने के लिए जाने जाते हैं। इस फ़िल्म की भी स्टार कास्ट हो या स्टोरी लाइन हो, उन्होंने दर्शकों को एक सरप्राइज़ पैकेज दिया है।

बता दें कि सात हीरोइन वाली इस भव्य फिल्म की शूटिंग कुशीनगर, फैज़ाबाद और अयोध्या के कोहिनूर पैलेस में की गई है। केन्द्रीय भूमिका में सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू हैं और उनके साथ में सात नायिकाएं निधि झा, मणि भट्टाचार्य, पूनम दूबे, सोनालिका प्रसाद, प्रिति ध्यानी, ज़ोया खान, अहाना भारद्वाज हैं। उनकी केमेस्ट्री काफी रोमांचक है, जोकि दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज होगा। इस फिल्म की कहानी में काफी ट्विस्ट है, जिसे देखकर दर्शकों का खूब मनोरंजन होने वाला है। इस फिल्म में गीत संगीत भी काफी मधुर बनाया गया है। 

उल्लेखनीय है कि उम्दा तकनीक और बेहतरीन मेकिंग के साथ बनाई गई भोजपुरी फिल्म कल्लू की दुल्हनियाँ एक सम्पूर्ण पारिवारिक व फुल इंटरटेनमेन्ट सिनेमा है। आई एल गुप्ता फिल्म्स बैनर तले पहले भी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है, जोकि बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता का परचम लहराया है।  

यह काफी इंट्रेस्टिंग मूवी है। कल्लू के फैन्स के लिए यह फिल्म कुछ अलग लेवल की होगी जिसमें गीत संगीत का तड़का तो होगा ही क्योंकि अरविन्द अकेला कल्लू अपनी आवाज़ में कई गीत गाये हैं। जोकि उनके फैंस के लिए खुशी की बात है।

हमेशा कुछ नया और अलग जोनर की फ़िल्म बनाने वाले फिल्म मेकर मुकेश गुप्ता ने बताया कि यह फिल्म कल्लू की दुल्हनियाँ काफी अलग जोनर की फिल्म है। जिसे हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह फ़िल्म दर्शकों के लिए फुल इंटरटेनिंग है।

फ़िल्म निर्माता मुकेश गुप्ता का मानना है कि यह फिल्म 2021 की सबसे बड़ी फ़िल्म होगी। इस फिल्म की टेकिंग मेकिंग काफी हटकर की गई है।

चन्द्रवर्षा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फ़िल्म कल्लू की दुल्हनियां आई एल गुप्ता फिल्म्स व रीहाना फिल्म्स के बैनर तले बनी है। मुकेश गुप्ता कृत कल्लू की दुल्हनियां की निर्मात्री सरिता देवी, खुशी अभिषेक ठाकुर व पूनम जैसवाल हैं। फ़िल्म के कथाकार व निर्देशक चन्दन उपाध्याय हैं। कार्यकारी निर्माता मंगलेश गुप्ता, अश्विन चंद्रनानी, अंबुज गिरी, डी एम, सचिन सरवेंकर हैं। भोजपुरी फिल्म कल्लू की दुल्हनियाँ के संगीतकार ओम झा, गीतकार श्याम देहाती, प्यारे लाल यादव, ओम झा, यादव राज व विनय निर्मल हैं। फ़िल्म की पटकथा व संवाद मनोज पांडेय, अरविन्द तिवारी व राजेश पांडेय ने लिखे हैं। 

डीओपी देवेन्द्र तिवारी, एडिटर संतोष हरावड़े हैं। नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ दिनेश यादव, कला रामबाबू ठाकुर का है। प्रचारक संजय भूषण पटियाला व रामचन्द्र यादव हैं।

इस फिल्म में मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, निधि झा, मणि भट्टाचार्य, पूनम दूबे, सोनालिका प्रसाद, प्रिति ध्यानी, ज़ोया खान, अहाना भारद्वाज, देव सिंह, संजय पांडेय, संजय वर्मा, रोहित सिंह मटरू, किरण यादव, जे नीलम आदि हैं .

संवाददाता- शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail

आकांक्षा दूबे, निवेदन चौधरी स्टारर फ़िल्म "वीरों के वीर" का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल 5 जून को सिर्फ फिलमची टीवी चैनल पर ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

आकांक्षा दूबे, निवेदन चौधरी स्टारर फ़िल्म "वीरों के वीर" का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल 5 जून को सिर्फ फिलमची टीवी चैनल पर 






भोजपुरी की ग्लैमर गर्ल आकांक्षा दूबे और निवेदन चौधरी की धमाकेदार फिल्म 'वीरों के वीर' को अब आप टीवी पर देख सकेंगे। इस फ़िल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कल 5 जून को शाम 7 बजे सिर्फ फिलमची टीवी चैनल पर होने जा रहा है। इस शानदार सिनेमा को आप इसी शनिवार को टीवी पर देख सकेंगे। मोहब्बत की लड़ाई चाहे जितनी भी मुश्किल हो, जीत हमेशा वीर की होती है, इसी वनलाइनर पर बेस्ड है फ़िल्म वीरों के वीर। इस फिल्म में जबरदस्‍त एक्‍शन और रोमांस है। फ़िल्म में एक से बढ़कर एक गाने भी हैं और झारखण्ड की बेहतरीन वादियों में इसे फ़िल्माया गया है।

आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘वीरों के वीर’ को वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले निर्मित किया गया है। निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक मनोज नारायण की इस फिल्म की स्टोरी का प्रस्तुतिकरण काफी अलग है। फ़िल्म के राइटर और डायरेक्टर मनोज नारायण और कार्यकारी निर्माता मुन्ना हैं। संगीतकार मधुकर आनंद, श्याम देहाती, गीतकार प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह, संतोष पुरी, डीओपी राजू थापा, एडिटर बिपिन मल्ला, फाइट मास्टर रोशन श्रेष्ठ, कोरियोग्राफर कविराज गहतराज, राजू तिर्की, एडी चंद्र भंडारी, प्रोडक्शन मैनेजर सुभाष काफले दुखी, बिज़नेस मैनेजर अश्विन चौधरी, एग्जेक्युटिव उपेंद्र सिरसत है।

तो आप तैयार हो जाईये, टीवी पे पहली बार वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में फिल्म "वीरों के वीर" देखने के लिए। आकांक्षा दूबे, निवेदन चौधरी की यह भोजपुरी फिल्म आप परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। इस फ़िल्म में ड्रामा, डायलॉग, एक्शन और गीत संगीत का शानदार मिश्रण है जो दर्शकों के लिए एक बेहतरीन पैकेज है। तो रेडी हो जाइए इसका प्रीमियर टीवी पर देखने के लिए कल 5 जून को।

भोजपुरी फिल्म 'वीरों के वीर' के दमदार ट्रेलर को यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा है। यह मूवी एक्शन, रोमांस, ड्रामा से भरपूर फिल्म है।

इस फ़िल्म की फुल स्टार कास्ट में निवेधन चौधरी, आकांक्षा दूबे, अंजी निरौला, राजा घोष, युवराज सिंह राठौर, मनोज नारायण, अमृत कुमार, अरुण सिंह, शांतनु सिंह, निशा सिंह, रेखा शाह शामिल हैं।

गौरतलब है कि फिलमची चैनल डीडी फ्री डिश के साथ सभी डीटीएच और सभी केबल नेटवर्क पे उपलब्ध है। डीडी फ़्री डिश 18, टाटा स्काई- 1114, एयरटेल- 665, डेन (बिहार/झारखंड) -836, सीटी मौर्या - 213, जीटीपीऐल (बिहार-झारखंड)- 277, दर्श केबल (बिहार)- 187, सीटी केबल (झारखंड)-219, सन डायरेक्ट- 714.

संवाददाता- शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail

नीलकमल सिंह का नया धमाका सांग "फरले बाड़S तकियवा" ने मचाया हड़कंप ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

नीलकमल सिंह का नया धमाका सांग "फरले बाड़S तकियवा" ने मचाया हड़कंप



भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर एक्टर नीलकमल सिंह का नया धमाकेदार सांग "फरले बाड़S तकियवा" रिलीज होते ही यूट्यूब पर हड़कंप मचा दिया है। यह ऑडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। नीलकमल सिंह अपने फैन्स के लिए यह जबरदस्त सांग लेकर आए हैं जिसे यूटयूब पर खूब देखा जा रहा है। इस गाने में क्वालिटी का पूरा ध्यान रखा गया है। इस गाने का गीत-संगीत काफी मधुर एवं कर्णप्रिय बनाया गया है। यही वजह है कि यह गीत सीधे दिल मे उतर रहा है और लोगों का प्यार पा रहा है।


Link -

 https://youtu.be/i96PGQQX6PE


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत नीलकमल सिंह का गाया हुआ यह मस्ती से भरपूर   यह श्रोताओं के फुल टू इंटरटेनिंग है। इस मस्ती भरे गीत को नीलकमल सिंह ने गाया है। गीत के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि संगीत प्रियांशू सिंह का है। 

गौरतलब है कि नीलकमल सिंह का यह नया गाना फरले बड़S तकियवा अपने आप में एक यूनिक जॉनर का गाना है, जो एक अलग ही स्टोरी लाइन पर बेस्ड है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail

रितेश पांडे का चला जादू, 1 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है पूरबी बयरीयाद, 3 मिलियन व्यूज किया पार ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

रितेश पांडे का चला जादू, 1 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है पूरबी बयरीयाद, 3 मिलियन व्यूज किया पार



भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे को अब आप ट्रेंडिंग स्टार भी कह सकते हैं। उनके कई गाने हाल ही में बैक टू बैक ट्रेंड हुए हैं। यूट्यूब पर सुनामी लेकर आने वाला उनका नया गाना "पुरबी बयरीया" का वीडियो यूट्यूब पर 1 नम्बर पर ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं यह गाना लगातार 2 दिन तक 2 नंबर ट्रेंड करता रहा है। इसके पहले 15 और 11 नंबर पर भी ट्रेंड किया है। इस गीत को अब तक 3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिल गए हैं। 30 लाख व्यूज का आंकड़ा पार करने वाला रितेश पांडे का यह सांग "पुरबी बयरीया" रिद्धि म्यूज़िक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी धोबी गीत का ऑडियो पहले ही आउट हो चुका है जिसे लाखों लोगों ने देखा और पसन्द किया है। अब वीडियो को भी अपार सफलता मिल रही है। 


लिंक

https://youtu.be/xg-tyqLnPQU


रितेश पांडे के इस गाने की थीम बहुत प्यारी है। उनकी पत्नी उनसे शिकायत करती है कि मैं तो यहां आके फंस गई हूं। मुझे यहां बहुत काम करना पड़ रहा है मायके में बहुत आराम से रहती थी। वो गाते हुए कहती हैं "हम तो नईहर में रहते थे एसी मे, यहां देह जल रहा है खेती में" इसके जवाब में रितेश पांडे कहते हैं "मजा मिली न एसी कुलरिया में, रानी जो मजा बा पुरबी बयरिया में।"

गाना सुनने और देखने में बेहद प्यारा लग रहा है। पति पत्नी के बीच नोक झोंक वाला ये प्यारा सा गीत है।

सांग में रितेश पांडे का लुंगी डांस गजब दिख रहा है। जी हां खेतों में फिल्माए गए इस वीडियो में रितेश पांडे लूंगी और गमछा के साथ गांव के शुद्ध किसान दिख रहे हैं, वहीं उनकी ऎक्ट्रेस भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। पीले रंग के लंहगा और रेड ब्लाउज़ में ऎक्ट्रेस का गजब डांस बवाल मचा रहा है। दोनो की केमिस्ट्री कमाल की है। इस वीडियो में काफी डांसर्स भी हैं जिनकी वजह से यह गाना काफी भव्य फीलिंग दे रहा है।

रितेश पांडे ने फेसबुक लाइव आकर अपने तमाम फैन्स, भोजपुरिया दर्शकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि यह गाना आज एक नम्बर पर ट्रेंड कर रहा है। यह एक शुद्ध पारिवारिक गीत है, जिसमे पति पत्नी की नोक झोंक है। लोगों ने इसे इतना प्यार दिया है कि मैं अभिभूत रह गया हूं।

पुरबी बयरीया सांग को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है जबकि इसको लिखा है जेडी बहादुर ने। संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है। डायरेक्टर रवि पंडित हैं। निर्माता राजीव पांडे हैं। परिकल्पना छोटन पांडे की है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक


मुख्य बिन्दु- 


वृहद आश्रय गृह योजनान्तर्गत 12 जिलों में बनाये जाने वाले भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें। 


महिला विकास निगम इस बात के लिये विषेष प्रयास करे कि बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के लिये लगातार अभियान चले। हर गाॅव, हर शहर एवं हर मुहल्लों में जीविका सहित अन्य लोगों/संगठनों के सहयोग से इस पर चर्चा करायें। लोगों को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के दुष्परिणामों से अवगत करायें। इससे समाज के 90 प्रतिषत लोगों पर असर पड़ेगा।


महिलाओं, बच्चों, वृद्धों, निराश्रितों के हित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें। दिलचस्पी के साथ कार्यों को पूर्ण करना है ताकि उसका लाभ सभी को मिल सके।


वैसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गयी, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुयी हो, उनको बाल विकास सहायता योजनान्तर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1,500 रूपये प्रतिमाह दिये जायें।


सभी चलायी जा रही योजनाओं की प्रगति की लगातार निगरानी करें। 

पटना, 03 जून 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संवाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। 

समीक्षा के दौरान समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अतुल प्रसाद ने विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक सहायता एवं प्रोत्साहन छत्र योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सषक्तिकरण छत्र योजना, समेकित बाल विकास छत्र योजना, समेकित बाल संरक्षण छत्र योजना, मुख्यमंत्री वृहद सहायता छत्र योजना, मुख्यमंत्री महिला सषक्तिकरण छत्र योजना, वृहद आश्रय गृह योजना आदि के प्रगति कार्य के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी। महिला विकास निगम की प्रबंध निदेषक श्रीमती हरजोत कौर ने महिलाओं के उत्थान के लिये किये जा रहे कार्यों के बारे में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। 

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिये राज्य सरकार द्वारा कई योजनायें चलायी गयी हंै। बच्चियों की पढ़ाई, नौकरी, प्रषिक्षण के कई प्रावधान किये गये हैं। अधिक से अधिक बच्चियाॅ पढ़ाई के लिये प्रेरित हो सकें, इसके लिये साइकिल योजना एवं पोषाक योजना चलायी गयी। महिलाओं को साक्षर करने के लिये योजना चलायी गयी। वर्ष 2011 में जनगणना रिपोर्ट में महिलाओं को साक्षर करने की तारीफ की गयी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिषत का आरक्षण दिया गया। मेडिकल और इंजीनियरिंग काॅलेजों में लड़कियों को 33 प्रतिषत आरक्षण देने का प्रावधान किया जा रहा है। सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिषत का आरक्षण दिया गया। आज राज्य में बड़ी संख्या में महिलायें पुलिस बल में कार्य कर रही हैं। सभी थानों में महिला पुलिस के लिये आवष्यक सुविधायें उपलब्ध करायी गयी हैं। अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं को प्रषिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिये भी कई कदम उठाये गये। सभी सरकारी कार्यालयों में महिलाओं का पदस्थापन अनिवार्य करने के निर्देष दिये गये हैं और उनकी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006 में स्वयं सहायता समूह ‘जीविका’ की शुरूआत की गयी, जिसे उस समय की केन्द्र सरकार ने ‘आजीविका’ नाम से इसे एडाॅप्ट किया। आज राज्य में 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। जीविका समूह को कई प्रकार के कार्य की जिम्मेवारी दी गयी है। महिलाओं को सषक्त एवं स्वावलंबी बनाने में जीविका महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के उन्मूलन के लिये राज्य सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2018 में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ मानव श्रृंखला बनायी गयी। उन्होंने कहा कि महिला विकास निगम इस बात के लिये विषेष प्रयास करे कि बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के लिये लगातार अभियान चले। हर गाॅव, हर शहर एवं हर मुहल्लों में जीविका सहित अन्य लोगों/संगठनों के सहयोग से इस पर चर्चा करायें। लोगों को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के दुष्परिणामों से अवगत करायें। इससे समाज के 90 प्रतिषत लोगों पर असर पड़ेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सर्वे में जानकारी मिली कि पति-पत्नी में अगर पत्नी मैट्रिक पास है तो देष एवं बिहार का प्रजनन दर 2 है। पति-पत्नी में अगर पत्नी इंटर पास है तो देष का प्रजनन 1.7 है, जबकि बिहार का 1.6 है। इससे यूरेका की भावना आयी कि लड़कियाॅ अगर षिक्षित होंगी तो राज्य का प्रजनन दर नियंत्रित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में प्लस टू तक की पढ़ाई की शुरूआत की जा रही है। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिये लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। बिहार का जन्म दर पहले 4 था, जो अब घटकर 3.2 हो गया है। उन्होंने कहा कि महिला विकास निगम के कार्यक्रम में हमने महिलाओं की माॅग पर शराबबंदी लागू करने की बात कही थी और सरकार में आने के बाद उसे लागू किया। महिला विकास निगम को पूरी तरह प्रभावी और सषक्त बनाये रखना है ताकि महिलाओं के हित में सभी मौलिक एवं जरूरी कार्य किया जा सके। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वृहत आश्रय गृह योजनान्तर्गत 12 जिलों में बनाये जाने वाले भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें। जहाॅ आंगनबाड़ी केन्द्र का अपना भवन नहीं है, वहाॅ भवन का निर्माण शीघ्र करायें। उन्होंने कहा कि सभी चलायी जा रही योजनाओं की प्रगति की लगातार निगरानी करें। महिलाओं, बच्चों, वृद्धों, निराश्रितों के हित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें। दिलचस्पी के साथ कार्यों को पूर्ण करना है ताकि उसका लाभ सभी को मिल सके।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गयी, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुयी हो, उनको बाल विकास सहायता योजनान्र्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1,500 रूपये प्रतिमाह दिये जायें। जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देख-रेख बाल गृह में हो। ऐसे अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गाॅधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर नामांकन करायें।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण मंत्री श्री मदन सहनी, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अतुल प्रसाद, महिला विकास निगम की प्रबंध निदेषक श्रीमती हरजोत कौर, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारी जुड़े हुये थे।   

’’’’’’


Read More»

thumbnail

बनारस में नई ब्रांच ऑफिस ओपेन किया जीतू भोजपुरिया और राज गाजीपुरी ने, देंगे नये प्रतिभाशाली गायक-गायिकाओं को मौका ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

बनारस में नई ब्रांच ऑफिस ओपेन किया जीतू भोजपुरिया और राज गाजीपुरी ने, देंगे नये प्रतिभाशाली गायक-गायिकाओं को मौका




भोजपुरी म्यूजिकल अल्बम के वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया और  बहुत सारे हिट गानों के संगीतकार राज गाजीपुरी ने मिलकर बनारस में अपनी नई ऑफिस एवं रिकॉर्डिंग स्टूडियो की ओपनिंग किया है। जहां से फिल्मों और म्यूज़िक वीडियो का गीत संगीत तैयार किया जाएगा। साथ ही भव्य पैमाने पर रिच लोकेशन पर गानों के वीडियो की मेकिंग भी की जायेगी। इस ऑफिस और रिकॉर्डिंग स्टूडियो से नये प्रतिभाशाली गायक-गायिकाओं को मौका भी दिया जाएगा। ओपेनिंग के अवसर पर ही कई डम्मी सिंगर्स की रिकॉर्डिंग भी कई। बनारस में स्थित इस  रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गानों की हाई क्वालिटी रिकॉर्डिंग की जाएगी।


गौरतलब है कि मुम्बई में पहले से ही राज गाजीपुरी का स्टूडियो है और अब उन्होंने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी अपना रिकॉर्डिंग स्टुडियो खोल लिया है। यहाँ नए नए सिंगर्स को गायकी का मौका दिया जाएगा। सिंगर्स के लिए अच्छे गीत लिखे जाएंगे और राज गाजीपुरी द्वारा बेहतर संगीत तैयार किया जाएगा। इन गानों को बड़े पैमाने पर रिच लोकेशन पर बड़ी भव्यता के साथ वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया शूट करेंगे, जिससे शानदार वीडियो तैयार होगा। उभरते हुए चॉकलेटी स्टार ऎक्टर सिंगर विनीत तिवारी, उपेन्द्र लाल यादव सहित कई सिंगर्स को वो प्रोमोट और सपोर्ट भी कर रहे हैं। ऑडियो वीडियो बनवाने के लिए अधिक जानकारी हेतु आप इन नंबर्स पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं :-  7236815315 / 8140317171

आपको बता  दें कि वीडियो डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया ने बहुत सारे हिट गाने दिए हैं जैसे सुपरस्टार खेसारीलाल यादव  सेटिंग कराके जा, भतार मेरा, होली में धोखा दिया है, कबाड़ी वाला आशिक, मौगी खेले पबजी, पॉवर स्टार पवन सिंह का हिट गीत "छोटकी ननद री, भतारो प परेला' सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू का गीत "दुगो मर्डर होई रे", देसी स्टार समर सिंह का हिट गीत "लड़कइए में" मेरे बाबू खाना खाया कि नहीं। 

विदित हो कि संगीतकार राज गाजीपुरी ने खेसारी लाल यादव के बहुत सारे हिट गीतों का संगीत दिया है। नीलकमल के भी कई हिट गीतों का म्यूजिक इन्होंने दिया है। संगीतकार राज गाजीपुरी ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी के स्टार सिंगर नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी की लाजवाब अदायगी से सजा भोजपुरी गाना ‘तकदीर के मारल’  का म्यूजिक दिया है। इस गीत को काफी लोगों का प्यार मिला।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 मुख्यमंत्री के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियंत्रण विश्वविद्यालय तथा चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित करने के संबंध में प्रस्तावित विधेयक का प्रस्तुतीकरण


मुख्य बिन्दु- 


राज्य के इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेजों में नामांकन में न्यूनतम एक तिहाई सीट छात्राओं के लिए आरक्षित की जाए। 


अभियंत्रण विश्वविद्यालय एवं चिकित्सा विष्वविद्यालय स्थापित होने से इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं मेडिकल काॅलेजों का बेहतर ढंग से प्रबंधन हो सकेगा।


पटना, 02 जून 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समक्ष 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियंत्रण विश्वविद्यालय तथा चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित करने के संबंध में प्रस्तावित विधेयक का प्रस्तुतीकरण दिया गया।

विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ‘द बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी एक्ट-2021’ तथा ‘पावर एंड फंक्शन ऑफ यूनिवर्सिटिज, जुरिडिक्शन एवं अन्य प्रॉविजन’ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ‘बिहार यूनिवर्सिटी आॅफ हेल्थ साइसेंज’ तथा पावर एंड फंक्शन ऑफ यूनिवर्सिटिज, जुरिडिक्शन एवं अन्य प्रोविजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

प्रस्तुतीकरण के अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियंत्रण विश्वविद्यालय एवं चिकित्सा विष्वविद्यालय स्थापित होने से इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं मेडिकल काॅलेजों का बेहतर ढंग से प्रबंधन हो सकेगा। साथ ही कॉलेजों में अध्यापन कार्य को बेहतर ढंग से नियंत्रित भी किया जा सकेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेजों में नामांकन में न्यूनतम एक तिहाई सीट छात्राओं के लिए आरक्षित की जाए। इससे छात्राओं की संख्या और बढ़ेगी। यह यूनिक चीज होगा। इससे छात्रायें उच्च और तकनीकी षिक्षा की ओर और ज्यादा पे्ररित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं, कई मेडिकल काॅलेज भी खोले गये हैं। हमलोगों का उद्देश्य है कि इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए बिहार के बच्चे एवं बच्चियों को बाहर नहीं जाना पड़े। 

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार,मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी जुड़े हुए थे। 

’’’’’’


Read More»

thumbnail

लगातार दूसरे दिन भी सुपरस्टार रितेश पांडे का "पुरबी बयरीया" गाना 2 नम्बर पर कर रहा है ट्रेंड ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

लगातार दूसरे दिन भी सुपरस्टार रितेश पांडे का "पुरबी बयरीया" गाना 2 नम्बर पर कर रहा है ट्रेंड 



भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे अब ट्रेंडिंग स्टार भी बन गए हैं। उनके कई गाने हाल ही में बैक टू बैक ट्रेंड हुए हैं। यूट्यूब पर सुनामी लेकर आने वाला उनके नया गाना "पुरबी बयरीया" का वीडियो लगातार दूसरे दिन भी #2 (2 नम्बर) पर यूट्यूब पर ट्रेंडिंग कर रहा है। इस गीत को अब तक 25 लाख से ज़्यादा व्यूज मिल गए हैं।

3 मिलियन व्यूज का आंकड़ा छू रहा रितेश पांडे का यह सांग "पुरबी बयरीया" रिद्धि म्यूज़िक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी धोबी गीत का ऑडियो पहले ही आउट हो चुका है जिसे लाखों लोगों ने देखा और पसन्द किया है। अब वीडियो को भी अपार सफलता मिल रही है। 


लिंक

https://youtu.be/xg-tyqLnPQU


रितेश पांडे के इस गाने की थीम बहुत प्यारी है। उनकी पत्नी उनसे शिकायत करती है कि मैं तो यहां आके फंस गई हूं। मुझे यहां बहुत काम करना पड़ रहा है मायके में बहुत आराम से रहती थी। वो गाते हुए कहती हैं "हम तो नईहर में रहते थे एसी मे, यहां देह जल रहा है खेती में" इसके जवाब में रितेश पांडे कहते हैं "मजा मिली न एसी कुलरिया में, रानी जो मजा बा पुरबी बयरिया में।"

गाना सुनने और देखने में बेहद प्यारा लग रहा है। पति पत्नी के बीच नोक झोंक वाला ये प्यारा सा गीत है।

सांग में रितेश पांडे का लुंगी डांस गजब दिख रहा है। जी हां खेतों में फिल्माए गए इस वीडियो में रितेश पांडे लूंगी और गमछा के साथ गांव के शुद्ध किसान दिख रहे हैं, वहीं उनकी ऎक्ट्रेस भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। पीले रंग के लंहगा और रेड ब्लाउज़ में ऎक्ट्रेस का गजब डांस बवाल मचा रहा है। दोनो की केमिस्ट्री कमाल की है। इस वीडियो में काफी डांसर्स भी हैं जिनकी वजह से यह गाना काफी भव्य फीलिंग दे रहा है।

पुरबी बयरीया सांग को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है जबकि इसको लिखा है जेडी बहादुर ने। संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है। डायरेक्टर रवि पंडित हैं। निर्माता राजीव पांडे हैं। परिकल्पना छोटन पांडे की है।

संवाददाता- शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर

 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा मोबाइल वैन से लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरूक


सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे कोरोना जागरूकता कार्यक्रम के अतंर्गत आज जिला सिरमौर के उपमण्डल पच्छाद में जिला लोक सम्पर्क कार्यालय नाहन द्वारा मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

इस प्रचार वाहन के माध्यम से सराहां बाजार व नैनाटिक्कर बाजार के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोरोना अनुरूप व्यवहार करने और चार विशेष बातों का ध्यान रखनें बारे संदेश दिया गया जिसमें मूंह पर मास्क, दो गज की दूरी, हाथों को बार-बार साबुन से धोना  या सैनेटाइज करना और जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई।

इस दौरान लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना कफर्यू को 7 जून प्रातः 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है तथा इस दौरान सभी प्रकार की दुकानों को सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त सप्ताह अन्त के दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें जैसे फल, सब्जी, दूध व डेयरी की दुकानें प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। कोरोना कफर्यू के दौरान दवाइयों की दुकानों को खोलने की समय सीमा पर कोई प्रतिबंध नहीं है। लोग खरीददारी करते समय नो मास्क नो सर्विस व सरकार द्वारा जारी एसओपी का आवश्यक रूप से पालन करें ताकि कोरोना संक्रमण की इस चेन को आगे बढ़ने से रोका जा सके।

ध्वनि यंत्र के माध्यम से लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर 1077 पर किसी भी प्रकार की सहायता व जानकारी लेनें की सलाह भी दी।

                                                         

Read More»

thumbnail
Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

 हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह तोमर


सिरमौर जिला के पांवटा साहिब अस्पताल में प्रत्येक गुरूवार को मेडिकल बोर्ड जनहित में देगा सेवाऐं-केके पराशर

नेत्र रोग, ईएनटी व बाल रोग विशेषज्ञ से सम्बन्धित दिव्यांग प्रमाण पत्र ही होगे जारी

 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब मे प्रत्येक गुरूवार को मेडिकल बोर्ड अपनी सेवाऐं देगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 के0के0 पराशर ने दी। उन्होने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण मेडिकल कॉलेज नाहन को कोविड अस्पताल बनाया गया जिसके कारण मेडिकल कॉलेज में ओपीडी व मेडिकल बोर्ड की सेवाऐं निरस्त की गई तथा ऐसे में जिला के लोगो के  दिव्यांग प्रमाण पत्र नही बन पा रहे थे।

उन्होने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए  प्रत्येक गुरूवार को पांवटा साहिब अस्पताल में मेडिकल बोर्ड उपलब्ध होगा। उन्होने बताया कि पांवटा साहिब अस्पताल में वर्तमान में केवल नेत्र रोग, ईएनटी व बाल रोग विशेषज्ञ ही उपलब्ध है जिसके कारण इनसे सम्बन्धित दिव्यांग प्रमाण पत्र ही जारी किए जाएंगे

Read More»

thumbnail

प्रवेशलाल यादव, काजल राघवानी, आदित्य ओझा "बंसी बिरजू" का गाना "चीज कईले बाड़ू पवित्र" रिलीज होते ही हुआ वायरल ....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

प्रवेशलाल यादव, काजल राघवानी, आदित्य ओझा "बंसी बिरजू" का गाना "चीज कईले बाड़ू पवित्र" रिलीज होते ही हुआ वायरल



भोजपुरी सिनेमा के सिनेस्टार प्रवेशलाल यादव, चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी और सिनेस्टार आदित्य ओझा के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म "बंसी बिरजू" का वीडियो सांग "चीज कईले बाड़ू पवित्र" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज़ किया गया है। जोकि रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया है। इस गाने को मोहन राठौड़ और अन्तरा सिंह प्रियंका ने गाया है। गाने के वीडियो में काजल राघवानी वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्हें रास्ते पर चलते हुए प्रवेशलाल यादव और आदित्य ओझा छेड़ते हुए मस्ती कर रहे हैं। यह गाना रोमांटिक मूड में मस्ती से भरपूर है। गाने का वीडियो काफी शानदार फिल्माया गया है।

Link - https://youtu.be/seqGTO5envQ



इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, लेखक संतोष मिश्रा और निर्देशक अजय एस झा हैं। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों द्वारा बेहद पसंद क़िया जा रहा है। यह फ़िल्म हंसी मजाक, गीत संगीत, ऐक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपुर है। ऐक्टर परवेश लाल यादव, काजल राघवानी और आदित्य ओझा की आगामी भोजपुरी फिल्म 'बंसी बिरजू' को संतोष मिश्रा ने लिखा है, जो जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लेखक रहे हैं। 

आपको बता दें कि रियल लाइफ में भी सिनेस्टार प्रवेशलाल यादव और आदित्य ओझा बड़े अच्छे दोस्त हैं और इस फिल्म में इनकी जोड़ी 'बंसी बिरजू' के रूप में पहली बार परदे पर हंगामा मचाने वाली हैं। फिल्म में उनकी गहरी दोस्ती और धमाल काफी रोमांचक होगा, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला होगा, क्योंकि इन दोनों के बीच एक गजब की केमिस्ट्री फिल्म के ट्रेलर में ही दिख रही है। 'बंसी बिरजू' के बीच में काजल राघवानी की धमाकेदार एंट्री गजब इंटरटेनमेंट करने वाली है। 

वर्ल्डवाइड चैनल एवं जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म बंसी बिरजू के निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक अजय कुमार झा, लेखक संतोष मिश्रा, संगीतकार आशीष वर्मा और छायाकार डीके शर्मा हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रवेश लाल यादव, आदित्य ओझा, काजल राघवानी, चांदनी सिंह, सपना गिल, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, जे नीलम, अनूप अरोरा, गोपाल राय, रत्नेश बरनवाल, ब्रजेश त्रिपाठी, अमित शुक्ला, अंशुमान सिंह राजपूत, सुधा झा आदि हैं। फिल्म के गीतकार कुंदन प्रीत हैं।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail

समर सिंह, आकांक्षा दूबे का ब्लास्ट "ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2" हुआ 7 मिलियन पार, दर्शकों को कहा शुक्रिया .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

समर सिंह, आकांक्षा दूबे का ब्लास्ट "ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2" हुआ 7 मिलियन पार, दर्शकों को कहा शुक्रिया







देसी स्टार समर सिंह का धमाल यूट्यूब पर कायम है। उनके गाने मिलियन्स पे मिलियंस व्यूज हासिल करते जा रहे हैं। अपने ही सांग "'ककरी भईल बा कमरिया लपक के' की अपार सफलता के बाद जब वह इसका दूसरा भाग "ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2" लेकर आए तो दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया है। इस वीडियो सांग को 7 मिलियन से अधिक लोगों का प्यार मिल चुका है और यह अब भी खूब देखा जा रहा है। समर सिंह ने एक बार फिर बिल्कुल नए अंदाज में आकर धमाल मचा दिया है। 

समर सिंह का नया भोजपुरी गाना 'ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2' समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है। गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज से सजाया है। 

इस भव्य वीडियो सांग में समर सिंह के साथ फ़िल्म अदाकारा अकांक्षा दूबे नजर आ रही हैँ और गाने में दोनो की गजब की केमिस्ट्री दिख रही है। 


लिंक

https://youtu.be/SXX_Y7v89Mk


समर सिंह ने अपने फैन्स, भोजपुरिया दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया है और कहा है कि इस गाने को 70 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया।

ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2 मिलियंस में व्यूज पा रहा है। ऐसे ही अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखिये।"

इस गाने के गीतकार इमरान भाई और संगीतकार आशीष वर्मा हैं। विनय पाण्डे सानू और वनराज एंटरटेनमेंट का विशेष आभार व्यक्त किया गया है। इसके निर्देशक सोनू वर्मा हैं और परिकल्पना हैप्पी सिंह की है। इसमें समर सिंह और अकांक्षा दूबे का शानदार डांस है जिसे कोरियोग्राफ किया है गोल्डी बॉबी ने। इस जानदार वीडियो के डीओपी संतोष यादव, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। यह सांग समर सिंह का धमाका सांग सिद्ध हुआ है। एंटरटेनमेंट का पूरा मसाला लिए हुए समर सिंह का यह सांग स्पेशल गीत है जिसमे उनका लुक, स्टाइल कमाल का है। अकांक्षा दूबे इस वीडियो में बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं। उधर समर सिंह ने अपना देसी अवतार कायम रखा है। समर सिंह की खासियत यही है कि वह अपने अलग लुक, अपनी गायकी और अपनी अदायगी से फैन्स के दिलों को जीत लेते हैं। इस गाने में समर सिंह अपनी को-ऎक्ट्रेस अकांक्षा दूबे के साथ स्मार्ट लुक में दिख रहे हैं और दोनों का डांस लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

thumbnail

अरविन्द अकेला कल्लू और आयशा कश्यप ‘अप्सरा’ का फुल वीडियो सांग "मिज़ाज सनकावेलू" आउट होते ही हुआ वायरल, धमाल परफॉर्मेंस देखकर दंग रह गए दर्शक .....

Posted by INN NEWS NETWORK  | No comments

अरविन्द अकेला कल्लू और आयशा कश्यप ‘अप्सरा’ का फुल वीडियो सांग "मिज़ाज सनकावेलू" आउट होते ही हुआ वायरल, धमाल परफॉर्मेंस देखकर दंग रह गए दर्शक



सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू के ब्लॉकबस्टर गाने ‘मिज़ाज सनकावेलू’ का वीडियो रिलीज होते ही बवाल मचा रहा है. वीडियो ने आते ही डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं. बॉलीवुड स्टाइल के इस शानदार म्यूजिक वीडियो में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ आयशा कश्यप ‘अप्सरा’ ने धमाल परफॉर्मेंस दी है. गाना देखते हुए एक सेकंड के लिए भी आपकी नजर नहीं हटेगी।

भोजपुरी इंडस्ट्री के चहेते सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू का यह गाना खूब धूम मचा रहा है. अरविन्द अकेला कल्लू और पॉपुलर सिंगर खुशबू तिवारी की बतौर सिंगर हिट जोड़ी एक बार फिर कमाल कर रही है. उनका यह ताज़ा गाना ‘मिज़ाज सनकावेलू यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा गया है. कल्लू के फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. सॉन्ग सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.


लिंक

https://youtu.be/ft3Gw2emo74



अरविन्द अकेला कल्लू और आयेशा कश्यप "अप्सरा" के धांसू म्यूज़िक वीडियो "मिज़ाज सनकावेलू" के टीज़र ने भी बवाल मचाया था और उनके फैन्स सांग का पूरा वीडियो रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। इस सांग में कल्लू और आयेशा कश्यप अप्सरा की केमिस्ट्री स्क्रीन पर बवाल मचा रही है। दोनों की रोमांटिक जोड़ी बहुत ग्लैमरस दिख रही है। आयेशा कश्यप वाकई इस गाने में अप्सरा दिख रही हैं। ये एक जबरदस्त गाना है जो गर्दा उड़ा रहा है। इस डांस नम्बर को अरविन्द अकेला कल्लू के साथ खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। यह गाना बॉलीवुड के किसी मेगा बजट सांग की तरह शूट किया गया है। बेहतरीन लोकेशन, बहुत से डांसर्स और हिला देने वाले डांस स्टेप्स। 

ग्लैमर के तड़के से भरपूर मिज़ाज सनकावेलू ने अरविन्द अकेला कल्लू के फैंस को दीवाना बना दिया है। वीडियो में उनकी और उनकी को-स्टार आयेशा कश्यप की कैमिस्ट्री लोगों को बेहद क्यूट लग रही है। इस गाने को अलग अंदाज में शूट कर पार्टी सॉन्ग का फील दिया गया है. 

रौशन सिंह इसके म्यूज़िक डायरेक्टर हैं और यादव राज ने गीत के लिरिक्स लिखे हैं।वीडियो डायरेक्टर विभांशु तिवारी हैं और डीओपी योगेश सिंह हैं. गाने को लकी विश्वकर्मा ने कोरियोग्राफ किया है. एडिटर रिषु सिंह, सनी सिन्हा, प्रोडक्शन मैंनेजर जय शंकर तिवारी हैं। परिकल्पना अरविन्द मिश्रा की है। पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो मुम्बई में हुआ है। गुड्डू जी पांडेय, हनुमान जी पाण्डेय, सुजीत मीडिया आरा का सपोर्ट है।

संवाददाता - शाहिद आलम 

Read More»

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top