आई एल गुप्ता फिल्म्स , मुकेश गुप्ता कृत भोजपुरी फ़िल्म "कल्लू की दुल्हनियाँ" का फर्स्ट लुक आउट ....

Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

आई एल गुप्ता फिल्म्स , मुकेश गुप्ता कृत भोजपुरी फ़िल्म "कल्लू की दुल्हनियाँ" का फर्स्ट लुक आउट



मुकेश गुप्ता कृत व निर्देशक चंदन उपाध्याय द्वारा निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म "कल्लू की दुल्हनियाँ" का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फ़िल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें अरविन्द अकेला कल्लू के साथ 7 हीरोइनें हैं और कौन बनेगी कल्लू की दुल्हनियां? यह सस्पेन्स फ़िल्म देखने के बाद खुलेगा। फ़िल्म का फर्स्ट लुक काफी अच्छा है और इसे खूब पसन्द किया जा रहा है। 

विदित हो कि सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर भोजपुरी फिल्म जिद्दी, राजा का निर्माण कर चुके फ़िल्म निर्माता मुकेश गुप्ता चाहे फ़िल्म का कैनवास हो, स्टार कास्ट हो या कॉन्सेप्ट हो, हमेशा कुछ हटकर करने का प्रयास करते हैं।

बात करें फिल्म डायरेक्टर चन्दन उपाध्याय की तो वे हमेशा कुछ नया और बड़ा करने के लिए जाने जाते हैं। इस फ़िल्म की भी स्टार कास्ट हो या स्टोरी लाइन हो, उन्होंने दर्शकों को एक सरप्राइज़ पैकेज दिया है।

बता दें कि सात हीरोइन वाली इस भव्य फिल्म की शूटिंग कुशीनगर, फैज़ाबाद और अयोध्या के कोहिनूर पैलेस में की गई है। केन्द्रीय भूमिका में सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू हैं और उनके साथ में सात नायिकाएं निधि झा, मणि भट्टाचार्य, पूनम दूबे, सोनालिका प्रसाद, प्रिति ध्यानी, ज़ोया खान, अहाना भारद्वाज हैं। उनकी केमेस्ट्री काफी रोमांचक है, जोकि दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज होगा। इस फिल्म की कहानी में काफी ट्विस्ट है, जिसे देखकर दर्शकों का खूब मनोरंजन होने वाला है। इस फिल्म में गीत संगीत भी काफी मधुर बनाया गया है। 

उल्लेखनीय है कि उम्दा तकनीक और बेहतरीन मेकिंग के साथ बनाई गई भोजपुरी फिल्म कल्लू की दुल्हनियाँ एक सम्पूर्ण पारिवारिक व फुल इंटरटेनमेन्ट सिनेमा है। आई एल गुप्ता फिल्म्स बैनर तले पहले भी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है, जोकि बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता का परचम लहराया है।  

यह काफी इंट्रेस्टिंग मूवी है। कल्लू के फैन्स के लिए यह फिल्म कुछ अलग लेवल की होगी जिसमें गीत संगीत का तड़का तो होगा ही क्योंकि अरविन्द अकेला कल्लू अपनी आवाज़ में कई गीत गाये हैं। जोकि उनके फैंस के लिए खुशी की बात है।

हमेशा कुछ नया और अलग जोनर की फ़िल्म बनाने वाले फिल्म मेकर मुकेश गुप्ता ने बताया कि यह फिल्म कल्लू की दुल्हनियाँ काफी अलग जोनर की फिल्म है। जिसे हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह फ़िल्म दर्शकों के लिए फुल इंटरटेनिंग है।

फ़िल्म निर्माता मुकेश गुप्ता का मानना है कि यह फिल्म 2021 की सबसे बड़ी फ़िल्म होगी। इस फिल्म की टेकिंग मेकिंग काफी हटकर की गई है।

चन्द्रवर्षा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फ़िल्म कल्लू की दुल्हनियां आई एल गुप्ता फिल्म्स व रीहाना फिल्म्स के बैनर तले बनी है। मुकेश गुप्ता कृत कल्लू की दुल्हनियां की निर्मात्री सरिता देवी, खुशी अभिषेक ठाकुर व पूनम जैसवाल हैं। फ़िल्म के कथाकार व निर्देशक चन्दन उपाध्याय हैं। कार्यकारी निर्माता मंगलेश गुप्ता, अश्विन चंद्रनानी, अंबुज गिरी, डी एम, सचिन सरवेंकर हैं। भोजपुरी फिल्म कल्लू की दुल्हनियाँ के संगीतकार ओम झा, गीतकार श्याम देहाती, प्यारे लाल यादव, ओम झा, यादव राज व विनय निर्मल हैं। फ़िल्म की पटकथा व संवाद मनोज पांडेय, अरविन्द तिवारी व राजेश पांडेय ने लिखे हैं। 

डीओपी देवेन्द्र तिवारी, एडिटर संतोष हरावड़े हैं। नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ दिनेश यादव, कला रामबाबू ठाकुर का है। प्रचारक संजय भूषण पटियाला व रामचन्द्र यादव हैं।

इस फिल्म में मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, निधि झा, मणि भट्टाचार्य, पूनम दूबे, सोनालिका प्रसाद, प्रिति ध्यानी, ज़ोया खान, अहाना भारद्वाज, देव सिंह, संजय पांडेय, संजय वर्मा, रोहित सिंह मटरू, किरण यादव, जे नीलम आदि हैं .

संवाददाता- शाहिद आलम 

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top