“स्वच्छता ही सेवा – 2025” के तहत जमालपुर डीज़ल शेड में वॉकाथन का आयोजन
संवाददाता - शाहिद आलम
Malda, September 19, 2025:
“स्वच्छोत्सव” विषय के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे *“स्वच्छता ही सेवा – 2025” अभियान* के क्रम में आज (19.09.2025) *जमालपुर डीज़ल शेड में एक भव्य वॉकाथन* का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम *मंडल रेल प्रबंधक/मालदा, श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ डीएमई/डीज़ल, श्री कृष्ण कुमार दास के नेतृत्व* में आयोजित किया गया। इस अवसर पर *लगभग 150 प्रतिभागियों* ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें डीज़ल शेड के अधिकारी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित थे।
इस वॉकाथन का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामूहिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता फैलाना था। यह पहल पूर्व रेलवे की स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति प्रतिबद्धता को और सशक्त करती है।
“स्वच्छता ही सेवा – 2025” अभियान मालदा मंडल में आगामी 2 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जारी रहेगा, जो *“स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत”* के संकल्प को सशक्त रूप से दर्शाता है।







0 comments: