डीएम ने कटाव स्थल पर तटबंध निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

डीएम ने कटाव स्थल पर तटबंध निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।







संवादाता। फैजुल शेख 

*इस्माइलपुर बिंद टोली अवस्थित बांध के स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर तटबंध में चल रहा है निर्माण कार्य*


   भागलपुर 19 मई 2025, जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा आज नवगछिया प्रखंड के इस्माइलपुर बिंद टोली अवस्थित बांध के स्पर संख्या 7 और 8 के बीच  142 मीटर में वर्ष 2024 में हुए

हुए टूटान पर चल रहे तटबंध निर्माण एवं तटबंध ऊंचीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।

     कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया गौतम कुमार द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में इस्माइलपुर बिंद टोली अवस्थित बांध के स्पर संख्या 7 और 8 के बीच 142 मीटर में हुए

टूटान स्थल पर विभागीय अनुमति एवम् संविदा के आधार पर 33.5 करोड रुपए की लागत से तटबंध निर्माण एवं तटबंध ऊंचीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। 

    तटबंध निर्माण कार्य में मिटटी भराई का कार्य किया जा चुका है अब तटबंध ऊंची कारण का कार्य किया जा रहा है, जो 15 जून तक पूरा हो जाएगा।   

     जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य का अवलोकन किया तथा समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ नवगछिया अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह भी मौजूद थे।


संयुक्त निदेशक जनसंपर्क,

       भागलपुर।

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top