मालदा मंडल में मनाया गया 68वां रेल सप्ताह 2023 एवं 69वां रेल सप्ताह 2024 – "रेल सेवा पुरस्कार" वितरण समारोह....

Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

मालदा मंडल में मनाया गया 68वां रेल सप्ताह 2023 एवं 69वां रेल सप्ताह 2024 – "रेल सेवा पुरस्कार" वितरण समारोह

संवाददाता - शाहिद आलम

 








पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा आज रेलवे इंस्टीट्यूट, मालदा में *68वां रेल सप्ताह 2023 एवं 69वां रेल सप्ताह 2024* के उपलक्ष्य में *"रेल सेवा पुरस्कार" (Rail Seva Puraskar)* समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल के कर्मठ, अनुशासित एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले कर्मचारियों को सेवा, सुरक्षा एवं राजभाषा प्रोत्साहन के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


इस गरिमामय समारोह की *अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक, मालदा श्री मनीष कुमार गुप्ता* ने की। उनके साथ *पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन/मालदा की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता,* अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री शिव कुमार प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ( CMS) /मालदा श्रीमती अनुपा घोष एवं ERWWO के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे *DRM/मालदा श्री मनीष कुमार गुप्ता एवं ERWWO/मालदा की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता* ने संयुक्त रूप से सम्पन्न किया। इसके उपरांत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। वरिष्ठ सहायक लोको पायलट द्वारा प्रस्तुत संगीतमय प्रस्तुति ने समारोह को एक भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण प्रदान किया।


कार्यक्रम में तीन प्रमुख श्रेणियों में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया:

*• रेल सेवा पुरस्कार (Rail Seva Puraskar):* मंडल के विभिन्न विभागों जैसे परिचालन, यांत्रिक, वाणिज्यिक, विद्युत, इंजीनियरिंग एवं कार्मिक विभाग से *कुल 64* कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया।

*• सुरक्षा पुरस्कार (Safety Award):* विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर विशेष योगदान देने वाले *22 कर्मचारियों* को सुरक्षा पुरस्कार से नवाजा गया।

*• राजभाषा पुरस्कार (Rajbhasha Award):* हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में सराहनीय प्रयासों के लिए लेखा, कार्मिक, भंडार, वाणिज्यिक एवं विद्युत विभाग सहित क्षेत्रीय इकाइयों से जुड़े *43 कर्मचारियों* को राजभाषा पुरस्कार प्रदान किया गया।


*मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता* ने अपने संबोधन में समर्पित कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इन पुरस्कारों से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि यह अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है।


पूर्व रेलवे, मालदा मंडल हमेशा से उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, सुरक्षा, सेवाभाव एवं भाषा संवर्धन के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। इस कार्यक्रम ने एक बार फिर इसे सिद्ध कर दिखाया।

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top