मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी....

Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी

संवाददाता - शाहिद आलम

पटना, 25 जनवरी 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर


प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को भी स्मरण करने का यह दिवस है। यह हमारे लोकतंत्र के जश्न के मनाने और हमारे संविधान में शामिल विचारों एवं मूल्यों को संजोने का अवसर है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा गणतंत्र लोकतांत्रिक मूल्यों एवं भारतीय संविधान के प्रति अखण्ड निष्ठा और हमारी अनेकता में एकता की अभिव्यक्ति का संकल्प है। हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है। राज्य में आपसी भाईचारा, शान्ति एवं सद्भाव बनाये रखना है। शान्ति और स‌द्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है।

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top