संवादाता।फैजुल शेख
रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर द्वारा कला केंद्र, लाजपत पार्क, भागलपुर 21-23दिसंबर2024 को आयोजित
रंग महोत्सव 2024 के क्रम में आज 20 दिसंबर 2024 को डोकनियां धर्मशाला में, विभिनन राज्यों से आने वाले कलाकारों के आवासन स्थल "नाट्यग्राम" का उद्घाटन आयोजन समिति के संरक्षक मंडल सदस्य प्रकाश चन्द्र गुप्ता एवं समिति के अन्य सदस्यों द्वारा नारियल फोड़ एवं फीता काट कर
किया गया।
मौके पर सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन विगत 10 वर्ष से सफलता के साथ होते आ रहा है और इस वर्ष भी हम इस काम पर पहुंच रहे हैं। अब संस्कृति के खिलाफ चलाए जा रहे इस मुहिम में लगातार सहयोग मिल रहा है। आठ राज्य के आने वाले कलाकार देर रात से आना शुरू हो जाएगा और सुबह तक पहुंच जाएंगे फिर कल से प्रस्तुति में शामिल होंगे। शहर वासियों से अपील होगा कि कल शाम ज्यादा से ज्यादा संख्या में कला केंद्र पहुंचकर रंग महोत्सव के कार्यक्रम में लोक नृत्य ,शास्त्रीय नृत्य एवं विविध भारतीय भाषाओं में नाटक का आनंद लें।
मौके पर आयोजन समिति के श्रीप्रकाश चौधरी, अरविंद आनंद, तकी अहमद जावेद,डॉ अशोक कुमार यादव,देवाशीष बनर्जी, मनोज कुमार पंडित, महबूब आलम, संजीव कुमार दीपू, तापस घोष, सत्येन भास्कर, विजय धावक,अहमद हुसैन ,रविकुमार सिंह, जगतराम साह कर्णपुरी, सुनील कुमार रंग, विनोद कुमार रंजन, रूपम कुमारी, श्याम देव कुमार सहित आयोजन समिति के दर्जनों सदस्यों की उपस्थिति रही।



0 comments: