राष्ट्र कविऔर हिंदी साहित्य सम्राट रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती का आयोजन मालदा मंडल के बड़हरवा स्टेशन पर किया गया । स्टेशन प्रबंधक बड़हरवा ओम प्रकाश गुप्ता और कनिष्ठ इंजीनियर रेल पथ प्रमोद कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से दिनकर जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
संवददाता - शाहिद आलम
अपने संबोधन में स्टेशन प्रबंधक गुप्ता ने दिनकर जी को भूषण के बाद वीर रस का प्रमुख कवि और साहित्यकार बताया।
इस अवसर पर आमंत्रित वक्ताओं में साहेबगंज से पधारे श्री विजय कुमार भारती,पूर्व राजभाषा संयोजक व प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद, साहिबगंज रेलवे स्कूल के शिक्षक बृजेश कुमार, गोड्डा से पधारी सुप्रसिद्ध कवियत्री मधुबाला शांडिल्य, साहेबगंज से अभय कुमार , गोड्डा के कवि शैलेन्द्र राम और बड़हरवा से अभिनव कुमार शास्त्री प्रमुख थे।
आमंत्रित वक्ताओं ने दिनकर के व्यक्तित्व, उनकी सृजना, उनकी लेखनी और उनकी कविताओं पर विस्तृत चर्चा की ।
मंच का संचालन वरिष्ठ अनुवाद विद्या सागर राम और कनिष्ठ अनुवादक इन्द्र ज्योति राय द्वारा संयुक्त रुप से किया गया




0 comments: