संवादाता !फैजुल शेख
भागलपुर के माननीय विधायक अजीत शर्मा जी ने आज अपनी अनुशंसा पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत वार्ड संख्या 31 सच्चिदानन्द नगर मुहल्ले में इशो मंडल के घर से सियाराम मंडल के घर तक 10,79,000/- रूपये से निर्मित सड़क सह नाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय निवासियों ने माननीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने इस मुहल्ले के लोगों की चिरप्रतिक्षित माँग पूरी कर हमें इस समस्या से निजात दिलाया है। इस सड़क सह नाला का निर्माण हो जाने से मुहल्लेवासियों को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ जल निकासी की भी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने विधान सभा क्षेत्र की जनता के आकांक्षाओं को पूर्ण करने हेतु प्रतिबद्ध हूँ, मैं जनता की सेवा हेतु हमेशा तत्पर रहूँगा।
इस अवसर पर योगेश यादव, छोटू कुमार, अमन कुमार, सुनील मंडल, सुनील कुमार, छतीस मंडल, विनोद साह इत्यादि उपस्थित थे।


0 comments: