बाईपास थाना क्षेत्र अन्तर्गत हुए हत्याकांड का सफल उद्भेदन तथा एक अभियुक्त गिरफ्तार
संवादाता! फैजुल शेख
भागलपुर
> दिनांक-29.04.2024 को सन्हौला थाना क्षेत्र के रहने वाले इन्द्र कुमार के द्वारा बाईपास थाना को एक लिखित आवेदन दिया गया। जिसमें उल्लेख है कि इन्द्र कुमार की बहन को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा हत्या कर शव को छिपा दिया गया है।
> इस संबंध मे बाईपास थाना कांड सं0-34/24 सुसंगत धाराओं में कांड पंजीकृत किया गया।
> कांड का उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया।
➤ SIT द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के 36 घंटे के अंदर पिस्ता सूखा बहियार के जोगिया नहर से गड्ढे के अंदर से शव को बरामद किया गया।
> इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।
> गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि 28 अप्रैल की रात्रि में 07-08 आदमी मिलकर शव को गाड़ दिये थे।
> गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता:-
01. गाँधी मंडल उर्फ रंधीर कुमार, पे०-दुखन मंडल, सा०-छिलिया (कोयली), थाना-बाईपास, जिला- भागलपुर।
> पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष टीम की विवरणी :-
01. पु०अ०नि० सुरज वैभव, थानाध्यक्ष, बाईपास थाना।
02. पु०अ०नि० प्रमोद राम, बाईपास थाना।
03. पु०अ०नि० बैद्यनाथ प्रसाद, बाईपास थाना।
04. पु०नि० रंजीत कुमार, डी०आई०यू० प्रभारी ।
05.पु०अ०नि० एजाज रिजवी, डी०आई०यू०। 06. पु०अ०नि० सुशील राज, डी०आई०यू० ।
07. सिपाही अभिमन्यु कु० सिंह, डी०आई०यू० ।
08. सशस्त्र बल बाईपास थाना।


0 comments: