मुख्यमंत्री ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
पटना, 26 फरवरी 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
संवाददाता शाहिद आलम
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० पंकज उधास ने एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनायी। उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। स्व० पंकज उधास ने कई फिल्मों में भी गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उनकी आवाज लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। स्व० पंकज उधास के निधन से भारतीय संगीत एवं फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


0 comments: