माननीय मंत्री ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की*

Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

*माननीय मंत्री ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की*





 

 संवादाता . फैजुल शेख 

भागलपुर, 17 फरवरी 2024, भागलपुर समाहरणालय अवस्थित समीक्षा भवन में माननीय मंत्री समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं ग्रामीण विकास विभाग, बिहार श्री श्रवण कुमार के द्वारा  संबंधित पदाधिकारी के साथ जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की उपस्थिति में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। 

   समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नेहा नूपुर ने ओल्ड एज होम, बालगृह, पर्यवेक्षक गृह की स्थिति से माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराया साथ ही परवरिश योजना की प्रगति से भी माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराया। वहीं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी समेकित बाल विकास योजनाएं द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति से माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराया गया। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा विकास कुमार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के तहत दिए जा रहे विभिन्न पेंशन योजना की स्थिति से माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराया गया। संबल योजना के तहत दिव्यांगजनों को दिए जा रहे बैटरी चालित तिपहिया साइकिल एवं अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की स्थिति से भी अवगत कराया गया।

    खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों को दिए जा रहे खाद्यान्न की स्थिति से माननीय मंत्री जी को निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण श्री राज कुमार द्वारा अवगत कराया गया। इसके साथ ही ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, इंदिरा आवास योजना, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई निर्माण की स्थिति ,लोहिया स्वच्छ बिहार योजना  की स्थिति से माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराया गया।

     इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय ने पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदाधिकारी को आम जनता के लिए पूरी तन्मयता से कार्य करना चाहिए। सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है वह सभी गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए है और अगर आप तन्मयता से काम करते हैं तो वह आपको दुआ देंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी आपकी है। आप इसे पूरी तन्मयता से धरातल पर उतारे।

संयुक्त निदेशक जनसंपर्क 

भागलपुर।

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top