मधुरमती क्रिकेट एकेडमी को पराजित कर दुर्गा सपोर्टिंग क्लब, बाराहाट अगले राउंड में पहुँचा ....

Published by INN NEWS NETWORK on  | No comments

मधुरमती क्रिकेट एकेडमी को पराजित कर दुर्गा सपोर्टिंग क्लब, बाराहाट अगले राउंड में पहुँचा



रिपोर्ट- के पी चौहान, 

   बाँका। बाराहाट प्रखंडान्तरगत भेड़ामोड़ मैदान पर बाँका जिला क्रिकेट लिग का तीसरा मैच दुर्गा सपोर्टिंग क्लब, बाराहाट वनाम मधुरमती क्रिकेट एकेडमी बाँका के बीच खेला गया। खेल प्रारंभ होने के पूर्व बतौर मुख्य अतिथि उत्तम कुमार राय, सचिव बीडीसीए ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टाॅस किया। इस अवसर संजय कुमार सिंह, कन्हैया प्रसाद चौहान, मुखिया निजाम दुर्रानी, महेन्द्र सिंह, प्रो विश्वजीत कुमार सिंह, लोहा सिंह, अनबार आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

           कृषांग क्वांटम स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित इस मैच में मधुरमति क्रिकेट एकेडमी, बाँका ने आज टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन पूरी टीम 20•२ ओवर में ही मात्र 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मधुरमती टीम की ओर से आकाश सिंह ने 3×4 और 2×6 की मदद से 31*रन बनाए 

वहीं दुर्गा सपोर्टिंग की ओर से रितेश ने 6 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जबावी पारी खेलने उतरी दुर्गा सपोर्टिंग टीम ने 21•1 ओवर में 5 विकेट खोकर शानदार जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया।उक्त टीम की ओर से भोलू कुमार ने सबसे ज्यादा 31रन बनाए, जबकि रितेश ने 29 बनाए साथ ही 32 रन देकर 4 विकेट भी चटकाए। उनके इस प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ मैच का अवार्ड से नवाजा गया। कल का मैच जगतपुर वनाम भैरोंगंज के बीच खेला जाएगा।

Filed in :
About the Author

Write admin description here..

0 comments:

    If you would like to receive our RSS updates via email, simply enter your email address below click subscribe.

INN NEWS NETWORK ख़बरें रफ़्तार से_ INN_न्यूज़ नेटवर्क ख़बरे रफ़्तार से आपका अपना वेब पोर्टल न्यूज़ आप हमसे जूडे रहे हर अपडेट आप तक । Entertainment , Bollywood & Politics , General न्यूज़ अगर आप में है जज्वा तोह आप भी हमारे न्यूज़ चेनेल से जूडे सकतें है । आप के पास भी अगर कोई न्यूज़ या ख़बर हो तोह हमे भेजे_ Events , Programs , विज्ञापन मीडीया PR शिप Etc . www.innnewsnetwork123@gmail.com पर Youtube Links _ https://www.youtube.com/channel/UCJel_QRnJTqrOIg6hXrn4qw https://www.youtube.com/@innn

© 2013 INN NEWS NETWORK . WP Theme-junkie converted by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
Blogger template. Proudly Powered by Blogger.
back to top