डा•सूनंन्दन सिंह एकदिवसीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
रिपोर्ट:- के पी चौहान,
बाँका। कृषांग क्वांटम स्पोर्ट्स द्वारा इण्डोर स्टेडियम में आयोजित डा• सूनंन्दन सिंह एकदिवसीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता में सौम्य राज ने इसान निराला को पराजित कर बिजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया।
सचिव अंकित मिश्रा ने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें सौम्य राज ने इसान निराला पराजित कर बिजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया वहीं इसान को उपबिजेता ट्राॅफी से संतोष करना पड़ा।पी बी एस काॅलेज के पूर्व प्राचार्य सुभाष प्रसाद सिंह बिजेता एवं उप बिजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी प्रदान कर खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई किया।साथ ही इन्हौने कहा कि पराजित हुए खिलाड़ी थोड़ी और मेहनत करें, कल आपकी होगी।
इसके पहले जिला खेल पदाधिकारी बबन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शतरंज प्रतियोगिता का उद्घघाटन किया।इस मौके पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शालिग्राम साह ,मुख्य संरक्षक शिवनारायण झा,अध्यक्ष संजय कुमार झा,उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह, गौरव झा,समाजसेवी जवाहर झा,कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, प्रदीप भगत, राजा पाण्डेय सहित दर्जनों खेलप्रेमी उपस्थित थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया कि 22 दिसम्बर से मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में बाँका से सौम्य राज, इसान निराला, शुभम गुप्ता,ओम कृष्ण एवं राघव झा सहित पांच खिलाड़ी और महिला वर्ग से तनिष्क कुमारी भाग लेंगे।


0 comments: