माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी आज आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के पश्चात गिरिडीह में बोकारो, धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह के वरिष्ठ नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया।
श्री हेमंत सोरेन ने कहा की आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों में भारी उत्साह है। अपने-अपने क्षेत्र में लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन दे रहे हैं और कुछ योजनाओं का ऑन द स्पॉट लाभ भी ले रहे हैं।
झामुमो परिवार के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे अपने क्षेत्र में लगने वाले शिविरों में जाकर लोगों को योजनाओं से जोड़ने हेतु मदद करें तथा उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताएं। लोगों को हक़-अधिकार और उनके चेहरे पर मुस्कान ही हमारा लक्ष्य है।
जय झारखण्ड!
#SarkarApkeDwar
#आपकी_योजना_आपकी_सरकार_आपके_द्वार




0 comments: