तिलकामांझी विश्वविद्यालय के एंथ्रोपोलॉजी विभाग में क्षेत्रीय कार्य परंपरा को जारी
रखते हुए इस बार पश्चिम बंगाल की आदिम जनजाति लोधा का अध्ययन करेंगे। स्नातकोत्तर एंथ्रोपोलॉजी विषय के पत्र संख्या 15 और 16 का यह भाग है जिसमें विद्यार्थी किसी क्षेत्र का मानव वैज्ञानिक अध्ययन करते हैं। इस वर्ष सत्र 2021 2023 सेमेस्टर 4 के सभी विद्यार्थी पश्चिम बंगाल, खड़गपुर स्थित इसरा विदिशा में रहकर लोधा जनजाति के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, पारंपरिक राजनीतिक व्यवस्था, जनांकिकी, औषधि ज्ञान इत्यादि विषयों पर क्षेत्र कार्य करेंगे यह क्षेत्र कार्य दो सप्ताह का होगा। शिक्षक डॉ अभिषेक कुमार और डॉक्टर सोनल पांडे के पर्यवेक्षण में विद्यार्थी भागलपुर से खड़गपुर के लिए रवाना हुए। विभाग की कोर्स कोआर्डिनेटर डॉक्टर कुमारी सुनीता चौधरी ने शुभकामनाएं देखकर सबको क्षेत्र कार्य के लिए रवाना किया।


0 comments: