सन्हौला भागलपुर
19 सूत्री मांग को लेकर मुखिया संघ ने किया तेज आंदोलन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सोफा ज्ञापन*
सन्हौला भागलपुर
आप कई धरना प्रदर्शन देखे होंगे की आम जनता अपने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन आज हम आपको ऐसी तस्वीर दिखाएंगे की ग्राम पंचायत के मुखिया प्रखंड कार्यालय में कैसे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जब जनप्रतिनिधि ही धरना प्रदर्शन करेंगे तो आम जनता का क्या होगा चलिए हम आपको बताते हैं पूरा माजरा क्या है बिहार प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर 19 सूत्री मांगो को लेकर भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड परिसर में मंगलवार को मुखिया संघ के नेतृत्व में प्रखंड के सभी मुखिया द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। तथा मुखिया संघ ने अपनी मांगो को शांति पूर्वक रखा। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माधोपुर-बथानी पंचायत के मुखिया संघ अध्यक्ष व मुखिया मंजर आलम ने कहा कि आज सरकार ने मुखिया की योजनाओं में कटौती कर दिया है, पंचायत के सभी विकास कार्य को मुखिया के हाथों से छीन कर एजेंसी के हाथो से करवा रही है, जिससे पंचायत का विकास कार्य वाधित हो रहा है, कई कार्य जो पंचायत के विकास के लिए होनी चाहिए लेकिन उस कार्य पर सरकार बंदिश कर देती है, हमलोगों के अधिकार का शोषण कर प्रताड़ित कर रही है। सरकार की कार्यशैली पर सभी मुखिया ने काफी आक्रोश जाहिर किया। सरकार को सद्बुद्धि देने, मुखिया की मांगो को मान कर मुखिया के अधिकार को वापस करने हेतु मुखिया लोगों ने संयुक्त रूप से हवन किया और ईश्वर से प्रार्थना किया। इस दौरान फाजिलपुर-सकरामा पंचायत की मुखिया शोभा देवी, सिलहन-खजुरिया पंचायत के मुखिया निरंजन पासवान, सनोखर पंचायत के मुखिया बेबी देवी, अरार पंचायत के मुखिया कृष्णा नन्द सागर, धुआवे पंचायत के मुखिया आशीष कुमार उर्फ मोनू सिंह, अमडीहा पंचायत के मुखिया शौकत अंसारी, बोड़ा-पाठकडीह पंचायत के मुखिया छब्बू हरिजन सहित क्षेत्र के सभी मुखिया उप मुखिया एवं कई वार्ड सदस्य मौजूद थे आंदोलन के बाद 19 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्हौला को ज्ञापन सोफा जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ज्ञापन लेने के बाद उनका कहना हुआ इनका ज्ञापन हम जिला स्तरीय तक भेजेंगे और मुखिया संघ का जो मांग है जिला स्तरीय और सरकार भी बिहार प्रदेश मुखिया संघ ज्ञापन पर उचित निर्णय लगी।


0 comments: