भाजपा संग मुस्कान प्रसन्न एवं निश्चिंत अन्नदाता किसान:-संतोष साह
भाजपा ने धान की रोपाई में श्रमदान कर किसानों का हाथ बंटाया साथ में खाया सत्तू।
आज शुक्रवार क़ो भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा जिछो पंचयात के चौधरीडीह गॉव में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल मंडल कि अध्यक्षता में धान रोपनी कार्यक्रम चलाया।
इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है. यदि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या होगी तो वे स्वयं उपस्थित रहेंगे।
आजादी के इतने दशक बाद आज देश में ऐसी सरकार आई है,जो किसानों का दुख, दर्द और चिंता समझती है इसलिए पिछले 9 वर्षों में लगातार किसानों के हित में फैसले लिए गए हैं।
किसान मोर्चा के जिला महामंत्री आशीष गुप्ता ने भाजपा सरकार में किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है।बेहतर कृषि नीति का ही परिणाम है कि किसान खुशहाल है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि गांव में रहने वाले किसान भाइयों का जीवन स्तर बेहतर हो और उनकी आय दोगुनी हो।
आर्थिक उन्नति और हर क्षेत्र में हरियाली देखने के लिए भाजपा किसान मोर्चा अपने जरूरतमंद किसान भाइयों को खेती के लिए हर संभव मदद कर रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता निरंजन साह,राजकिशोर गुप्ता,उमाशंकर,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी,विनोद यादव,संजय आर्य, सचिन कुमार,शिव शेखर ठाकुर,साजन,रोशन सिंह राजपूत,दिलखुश यादव,बब्लू यादव,सुशील यादव सहित किसान उपस्थित होकर मोटा अना
ज सत्तू खाया।


0 comments: